• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार

admin by admin
September 27, 2026
in खेल
0 0
0
एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार


नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. जापान के आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स का आज नौवां दिन है. 9वें दिन भारत को स्क्वाश में अभय सिंह के अनाहत ने भी सिल्वर मेडल दिलाया है. भारतीय एथलीट्स कई इवेंट्स में पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं. 140 करोड़ हिंदुस्तानी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पदकों का रंग कांसे और रजत से बदलकर अब ज्यादा से ज्यादा स्वर्णिम ही हो. आज स्क्वॉश में दो गोल्ड मेडल दांव पर हैं. एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी.

September 27, 202614:12 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: स्क्वाश महिला सिंगल्स के फाइनल में अनाहत को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

स्क्वाश में अभय सिंह के बाद भारत की युवा खिलाड़ी अनहात भी गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. महिला सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से अनहात को 0-3 से हराया. शिवसंगरी ने फाइनल में तीनों गेम 11-4, 11-4, 11-7 से जीता.

September 27, 202613:28 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: नौवें नंबर पर रहीं भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर

महिलाओं के 69 किलो वर्ग में भारत की हरजिंदर कौर निराशाजनक नौवे स्थान पर रही. दो बार की राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता कौर ने स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 110 समेत कुल 204 किलो वजन उठाया. पंजाब की 29 वर्ष की यह खिलाड़ी स्नैच में तीन में से दो प्रयासों में विफल रही. उन्होंने क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास किया । स्वर्ण पदक उत्तर कोरिया की सोंग कुक हियांग ने जीता जिन्होंने कौर से 69 किलो वजन अधिक उठाया था. दो बार की विश्व चैम्पियन सोंग ने 273 किलो वजन उठान स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल में विश्व रिकॉर्ड बनाया. चीनी ताइपै की वेन हुइ चेन ने रजत और बहरीन की इंगरीद ग्रूसो ने कांस्य पदक जीता. भारोत्तोलन में भारत को एकमात्र पदक महिलाओं के 49 किलोवर्ग में मीराबाई चानू ने दिलाया जिन्हें रजत पदक मिला.

September 27, 202613:24 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: स्क्वाश मेंस सिंगल्स में अभय को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

स्क्वाश मेंस सिंगल्स के फाइनल में भारत के अभय सिंह को मलेशिया के एनजी ईन यो के खिलाफ 3-0 से हार मिली. अभय लगातार तीनों गेम हार गए. अभय ने पहला गेम 9-11 से गंवाया, जबकि दूसरे गेम में 5-11 और तीसरे गेम में 5-11 से हारे. इस तरह अभय सिंह को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. वहीं, मलेशिया के एनजी ईन यो ने एशियन गेम्स स्क्वाश मेंस सिंगल्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

September 27, 202613:09 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: स्क्वाश गोल्ड मेडल मैच के दूसरे गेम में भी पिछले अभय सिंह

एशियन गेम्स के स्क्वाश मेंस सिंगल्स गोल्ड मैच के दूसरे गेम में भी अभय सिंह बुरी तरह से पिछड़ गए. पहले गेम में अभय ने मलेशिया को एनजी ईन यो को कड़ी टक्कर दी थी और 9 अंक हासिल किए थे, लेकिन दूसरे गेम में अभय सिर्फ 5 पॉइंट ले पाए. इस तरह अभय को 11-5 से हार मिली. ऐसे में अब 11-9 और 11-5 से पिछड़ने के बाद अभय को हर हाल में वापसी करनी होगी.

September 27, 202612:59 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: स्क्वाश गोल्ड मेडल मैच में अभय को पहले गेम में मिली हार

स्क्वाश गोल्ड मेडल मैच में भारत के अभय सिंह को पहले गेम में 11-9 से हार मिली है. फाइनल में अभय का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन एनजी ईन यो से हो रही है. दोनों के बीच पहले में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और एक समय पर एनजी ईन यो-अभय बराबरी पर थे, लेकिन थका देने वाली लंबी रैली में भारतीय एथलीट अभय सिंह मैच विनिंग पॉइंट से पीछे रह गए.

September 27, 202612:37 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: स्क्वाश में अभय सिंह का गोल्ड मेडल मैच शुरू

स्क्वाश मेंस सिंगल्स में अभय सिंह और मलेशिया के एनजी ईन यो के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला शुरू हो चुका है. अभय और एनजी ईन यो दोनों इस एशियन गेम्स में बिना एक भी मैच हारे फाइनल में पहुंचे हैं. हालांकि, अभय के लिए ये एनजी ईन यो के खिलाफ गोल्ड जीतना आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि इस मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ अभय अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं.

September 27, 202612:23 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: स्क्वाश में गोल्ड मेडल मैच के लिए तैयार भारत के अभय सिंह

मेंस सिंगल्स के फाइनल में भारत के अभय सिंह का गोल्ड मेडल मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. अभय सिंह के सामने मलेशिया के एनजी ईन यो की चुनौती है. ऐसे में भारत को पहली बार स्क्वाश में गोल्ड की उम्मीद है.

September 27, 202612:17 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: ट्रैप शूटिंग में आज कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

एशियन गेम्स 2026 डे 9 लाइव: भारतीय पुरूष ट्रैप निशानेबाजों का दिन कठिन रहा. कीनान चेनाइ 50 में से 47 अंक लेकर संयुक्त 11वें स्थान पर रहे जबकि शपथ भारद्वाज 45 अंक के साथ 22वें स्थान पर है. अहवर रिजवी 41 अंक लेकर संयुक्त 35वें स्थान पर हैं. तीनों के 133 अंक है और टीम स्पर्धा में भारत संयुक्त सातवें स्थान पर है. भारतीय निशानेबाज अभी तक इन खेलों में एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य जीत चुके हैं. पिछली बार हांगझोउ खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण जीते थे.

September 27, 202612:15 IST

LIVE: कुराश की उम्मीद भी खत्म, हारे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय कुराश खिलाड़ियों का एशियाई खेलों में रविवार को निराशाजनक प्रदर्शन रहा जब चारों खिलाड़ी अपने अपने मुकाबले हार गए. पहले दौर में बाय के बाद खेल रहे विशाल 90 प्लस क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के कुनातिप यी आन से 0-5 से हार गए. यश कुमार चौहान को ताजिकिस्तान के शकरमामाद मिरमामदोव ने पुरूषों के 90 प्लस किलो प्री क्वार्टर फाइनल में हराया. महिला वर्ग में संगीता 57 किलो वर्ग के अंतिम 32 में फिलीपींस की चार्मी कीलिनो से 0-10 से हार गई. इसी वर्ग में भारती को ईरान की ताहेरेह अजारपीवांस ने अंतिम 16 में 3-0 से हराया.

September 27, 202612:03 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: पीवी सिंधु भी हारीं, बैडमिंटन में नहीं मिला मेडल

एशियन गेम्स 2026 डे 9 लाइव:  पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा के हारते ही एशियन गेम्स में भारत की बैडमिंटन चुनौती समाप्त हो गई.  भारत ने हांगझोऊ खेलों में पिछली बार तीन पदक जीते थे, जिसमें पुरुष टीम ने रजत, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मेंस डबल्स में गोल्ड और एचएस प्रणॉय ने मेंस सिंगल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया था. तीन साल बाद भारतीय मेंस टीम ने कांस्य पदक जीता, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को 24 घंटे से भी कम समय में तीसरा मैच खेलना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन यू फेइ से 21-11, 18-21, 10-21 से हार गई. 19 साल की हुड्डा को तीन बार की विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची ने 21-16, 14-21, 21-17 से हराया.

September 27, 202610:58 IST

LIVE: स्नैच में हरजिंदर ने उठाया 94 किलो वेट

महिलाओं की 69 किलो वेटलिफ्टिंग कैटेरगी में भारत की हरजिंदर कौर ने अपने पहले प्रयास में जो 94 किलो का भार उठाया था, वही उनका बेस्ट स्कोर काउंट हुआ है क्योंकि दूसरे प्रयास में वह 97 किलो का भार नहीं उठा पाईं और तीसरे प्रयास में उन्होंने जो 97 किलो वेट उठाया, उसे फाउल माना गया. पहले नंबर पर नॉर्थ कोरियन वेटलिफ्टर चल रहीं हैं, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

September 27, 202610:11 IST

Asian Games 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का मुकाबला शुरू

पहली बार एशियन गेम्स में उतर रहीं हरजिंदर कौर का मुकाबला शुरू होने वाला है. पंजाब की हरजिंदर महिलाओं की 69 किलो भारवर्ग में एक्शन में नजर आएंगी. कॉमनेवल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. यहां मकसद उस चांदी को सोने में बदलने का होगा.

September 27, 202610:07 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: 30 सितंबर को सेमीफाइनल में तीरंदाजी के दोनों सेमीफाइनल

एशियन गेम्स 2026 डे 9 लाइव: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें रविवार को सेमीफाइनल में पहुंच गई. दोनों टीमें 30 सितंबर को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेंगी. पुरुष टीम में कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम ने यूएई को अंतिम 16 में 235.215 से हराया और क्वार्टर फाइनल में भूटान को 235.232 से मात दी. महिला टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तानीपर्थी और प्रिथिका प्रदीप ने मंगोलिया को अंतिम 16 में 238.223 से हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान को 233.230 से मात दी. हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में पांचों स्वर्ण पदक जीते थे.

September 27, 202610:03 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: भारत के छेडा और सूद ड्रेसेज फाइनल में आठवें और नौवे स्थान पर

भारत के विपुल छेड़ा और जय सूद एशियाई खेलों की ड्रेसेज स्पर्धा में रविवार को व्यक्तिगत फाइनल में आठवें और नौवे स्थान पर रहे. डोनो डि मैजियो और गूफी ला पेरले पर सवार छेड़ा और सूद ने क्रमश: 72.680 और 71.490 स्कोर किया और पदक की दौड़ से बाहर हो गए. दक्षिण कोरिया के डोंगहियोन नैम (75.190) ने स्वर्ण और चीन के जिआयी यू (75.050) ने रजत पदक जीता. चीन के ही जिआयी राव (74 . 935) को कांस्य पदक मिला. जज राइडर का आकलन एक से 10 तक की स्केल पर करते हैं. घोड़े और सवार के बीच तालमेल पर भी अंक दिए जाते हैं.

September 27, 202609:55 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: सेमीफाइनल में पहुंचकर बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पक्का किया मेडल

क्वार्टर फाइनल जीतकर भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. तजाकिस्तान के बॉक्सर सालिमोव को हराते हुए अंकुश ने भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अंकुश क्या एशियन गेम्स में भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाएंगे.

September 27, 202609:38 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: मुरली शिवशंकर के दो प्रयास पूरे

मेंस लॉन्ग जम्प में भारत के मुरली शिवशंकर ने पहले प्रयास में 7.67 और दूसरी कोशिश में 7.84 लंबी छलांग लगाई. मुरली ट्रेक एंड फील्ड में पदक की बड़ी उम्मीद हैं.

September 27, 202608:51 IST

Asian Games 2026 Athletics Live Update: तीसरी पोजिशन पर खिसके तेजस्वी शंकर

डिस्कस थ्रो में तेजस्विन शंकर का प्रदर्शन मुश्किल भरा रहा. उन्होंने 36.77 मीटर की दूरी तय की और 599 अंक हासिल किए. अब उनके कुल 5869 अंक हैं और वे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. चीन के चेन शिंगहुआ 5919 अंकों के साथ सबसे आगे हैं जबकि जापान के युमा मारुयामा 5914 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तेजस्विन के लिए अब पोल वॉल्ट और जैवलिन इवेंट्स होने बाकी हैं.

September 27, 202608:31 IST

Asian Games 2026 Athletics Live Update: तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में मजबूत पोजिशन में

तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में बढ़िया आगाज किया है. डिस्कस थ्रो की पहली कोशिश में 36.77 मीटर और दूसरी कोशिश में 35.67 मीटर दूर तवा फेंका. इससे पहले वह 110 मीटर हर्डल्स हीट में 14.33 सेकंड का समय लेकर तीसरी पोजिशन पर रहे और 932 पॉइंट हासिल किए. तेजस्विन 5270 अंकों के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में टॉप पर बने हुए हैं, उनके बाद चेन 5223 अंकों के साथ और मारुयामा 5163 अंकों के साथ हैं.

September 27, 202608:10 IST

Asian Games 2026 Day 9 LIVE: मेडल नहीं जीत पाईं मंजू रानी, छठे नंबर पर किया फिनिश

एशियन गेम्स 2026 डे 9 लाइव: एथलेटिक्स की सबसे कठिन विधा यानी मैराथन में भारत को निराशा हाथ लगी. नौ किमी बाद ही प्रियंका गोस्वामी के डिस्क्वालीफाई होने के बाद मंजू रानी तो पैदल चाल पूरी तो की, लेकिन पदक नहीं जीत पाईं. मंजू रानी ने 3 घंटे 40 मिनट और 17 सेकंड का वक्त लेते हुए छठे नंबर पर फिनिश किया. वह गोल्ड मेडल जीतने वालीं कजाकिस्तान की यास्मिना टॉक्सनबयेवा से 18 मिनट पीछे रहीं.

September 27, 202607:53 IST

Asian Games LIVE 2026: ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी क्वार्टर फाइनल से बाहर

बैडमिंटन में मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी ने चीन के वर्ल्ड नंबर 1 फेंग यान जे और हुआंग डोंगपिंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 72 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें 14-21, 21-18, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह भारत के लिए टूर्नामेंट का एक यादगार नतीजा हो सकता था, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका.



Source link

Previous Post

84 करोड़ की लागत से बने गोला ओवरब्रिज में 12 फीट गहरा गड्ढा, रातों-रात मिट्टी डालकर लीपापोती, सवालों के घेरे में निर्माण गुणवत्ता

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार
  • 84 करोड़ की लागत से बने गोला ओवरब्रिज में 12 फीट गहरा गड्ढा, रातों-रात मिट्टी डालकर लीपापोती, सवालों के घेरे में निर्माण गुणवत्ता
  • ‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, यश चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सी पर इमोशल हुए जैकी श्रॉफ, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
  • 55 प्रतिशत दिव्यागता को मात देकर साइकिल यात्रा पर निकले वाशु राइडर, चोपन में हुआ स्वागत।
  • पुलिस चौकी के लोकार्पण के चंद घंटों बाद काली मंदिर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार

    एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार

    by admin
    September 27, 2026
    0

    नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. जापान के आईची-नागोया में जारी एशियन गेम्स का आज नौवां...

    Recent News

    एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार

    एशियन गेम्स 2026 LIVE: स्क्वाश में अभय के बाद अनहात को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल में मिली हार

    September 27, 2026
    84 करोड़ की लागत से बने गोला ओवरब्रिज में 12 फीट गहरा गड्ढा, रातों-रात मिट्टी डालकर लीपापोती, सवालों के घेरे में निर्माण गुणवत्ता

    84 करोड़ की लागत से बने गोला ओवरब्रिज में 12 फीट गहरा गड्ढा, रातों-रात मिट्टी डालकर लीपापोती, सवालों के घेरे में निर्माण गुणवत्ता

    September 27, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News