Asain Games 2026 Day 2 Live Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 20वें एशियन गेम्स का आज दूसरा दिन है. भारत के महिला और पुरुष को मिलाकर 500 से ज्यादा एथलीट इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं. जापान के आइची नागोया एशियन गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. एशियन के गेम्स दूसरे दिन भारत को टेकबॉल में पहले मेडल की उम्मीद है. इसके अलावा शूटिंग से लेकर हॉकी, क्रिकेट और बैडमिंटन के आज प्रमुख इवेंट होंगे. ऐसे में इन सभी इवेंट्स के लाइव अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
September 20, 202613:38 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
एशियन गेम्स में हॉकी में भारत के लिए शानदार शुरुआत हुई है. दिन की शुरुआत में महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से बुरी तरह हराया और उसके बाद पुरुष टीम ने भी अपने पहले मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 से जबरदस्त जीत हासिल की. भारत शुरू से ही पूरी तरह हावी रहा और पूरे मैच के दौरान दबाव बनाए रखा. आखिरी क्वार्टर में तीन तेजी से किए गए गोल ने भारत के दबदबे को और मजबूत किया.
September 20, 202613:28 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में भारतीय टीम का मेडल पक्का
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेडल पक्का कर लिया है. बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 114 रन से हराकर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है. गोल्ड मेडल का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा. वहीं, सेमीफाइनल की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बांग्लादेश 81 रन बनाकर सिमट गई.
September 20, 202612:03 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: शेफाली वर्मा के शतक से भारत ने बनाए 20 ओवर में 195 रन
एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा की शतकीय पारी से 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है. शेफाली 49 गेंद में 9 छक्के और 3 चौके की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहीं. शेफाली के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 40 और स्मृति मंधाना ने 37 रनों का योगदान दिया.
September 20, 202611:42 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: एलावेनिल वलारिवन 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता सिल्वर
एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कुल 252.4 अंकों के साथ व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता है सोनम मस्कर 167.0 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं.
September 20, 202611:19 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय टीम के 100 रन पूरे
बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में तेज शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो विकेट गंवाए, लेकिन इस झटके से उबरते हुए 10 ओवर की समाप्ति पर उसने अपने 100 रन पूरे कर लिए टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर खड़े हैं.
September 20, 202611:10 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: टेबल टेनिस में भारतीय मेंस टीम की दमदार शुरुआत, इंडोनेशिया को 3-0 से हराया
भारत ने अपनी पुरुष टीम टेबल टेनिस कैंपेन की मजबूत शुरुआत की और अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया. पहले मैच में सत्यन ज्ञानसेकरन ने मुहम्मद नेगारा को 11-8, 11-7, 11-9 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई. इसके बाद मानव ठक्कर ने कड़े मुकाबले वाले पांच-गेम के मैच में मुहम्मद जुनिंद्रा को 11-7, 8-11, 11-6, 6-11, 11-9 से हराकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. तीसरे मैच में मानुष शाह ने अफ्फान प्रतामा को 11-9, 11-9, 12-10 से हराकर 3-0 से जीत पक्की की.
September 20, 202611:09 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: गुनालन कमलिनि 3 रन बनाकर हुईं आउट
बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. गुनालन कमलिनि के रूप में भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवाया है. गुनालन कमलिनि 10 गेंद में सिर्फ 3 रन ही बना पाईं. इस तरह बांग्लादेश की टीम ने गेंदबाजी में दमदार वापसी की.
September 20, 202610:57 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय टीम को 72 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को 72 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. स्मृति मंधाना 19 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुई हैं. बांग्लादेश को ये सफलता नाहिदा अख्तर ने दिलाई है.
September 20, 202610:54 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय टीम की फिफ्टी पूरी
बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर तूफानी शुरुआत की है. दोनों ने मिलकर पावरप्ले में टीम इंडिया के स्कोर को 50 रन से पार पहुंचा दिया है.
September 20, 202610:33 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय टीम की बल्लेबाजी
एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत कर रही हैं.
September 20, 202610:23 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीता टॉस
एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बांग्लादेश के खिलाफ अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा. श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया है.
September 20, 202609:50 IST
sain Games 2026 Day 2 Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में मिला पहला मेडल
भारत ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर आधिकारिक तौर पर अपना मेडल खाता खोल लिया है. एलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला मेडल जीता.

September 20, 202609:39 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान को 19-0 से हराया
भारत ने एशियाई खेलों में महिलाओं की हॉकी के ग्रुप-स्टेज मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से बुरी तरह हराया. दीपिका इस जीत की स्टार रहीं, उन्होंने रिकॉर्ड आठ गोल किए, जिनमें से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए. एशियाई खेलों की हॉकी में किसी एक खिलाड़ी द्वारा किए गए गोलों की संख्या के मामले में यह अब सबसे ज्यादा है. 19-0 की यह जीत एशियाई खेलों में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है. उनकी सबसे बड़ी जीत 1982 में नई दिल्ली में हांगकांग के खिलाफ 22-0 से थी, जबकि दूसरी सबसे बड़ी जीत 2018 में कजाकिस्तान के खिलाफ थी, जिसमें भारत 21-0 से जीता था. एक क्वार्टर बाकी रहते ही भारत 16-0 से आगे था और आखिरी पीरियड में तीन और गोल करके उन्होंने शानदार जीत हासिल की.
September 20, 202609:32 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: मेडल राउंड के लिए भारत के दो शूटर ने किया क्वालीफाई
एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10m एयर राइफल क्वालिफिकेशन में 633.5 पॉइंट्स के साथ सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की. उनके साथ उनकी साथी खिलाड़ी सोनम उत्तम मस्कर भी होंगी, जो क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर रहीं. इस तरह, मेडल राउंड में भारत के दो शूटर होंगे.
September 20, 202609:09 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: ट्रेडिशनल MMA में सुचिका तरियाल ने मेडल किया पक्का
सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत से तरियाल का कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो गया है, जिससे एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की शुरुआत में भारत को एक मेडल मिल गया है.
September 20, 202608:43 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: महिला टेबल टेनिस में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया
भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप F के पहले मैच में इंडोनेशिया पर 3-0 की शानदार जीत के साथ की है. यशस्विनी घोरपड़े ने तीसरे मैच में चित्रा रश्मि को 12-10, 11-4, 11-4 से हराकर भारत की जीत पक्की की और टीम को क्लीन स्वीप दिलाया. इस जीत के साथ भारत दो अंकों के साथ ग्रुप F में सबसे ऊपर पहुंच गया है. वे कल सिंगापुर के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फिर से खेलेंगे.
September 20, 202608:40 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: ऋषभ दास तैराकी में बैकस्ट्रोक के फाइनल में बनाई जगह
भारत के ऋषभ दास ने हीट्स में 54.85 सेकंड का शानदार समय निकालकर पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने कुल मिलाकर पांचवां सबसे तेज समय निकाला और साथ ही इस इवेंट में अपना नया पर्सनल बेस्ट भी बनाया. दास ने 55.44 सेकंड के अपने पिछले बेस्ट समय में सुधार किया, जो उन्होंने इस साल की नेशनल चैंपियनशिप में बनाया था.
September 20, 202608:22 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारत ने उजबेकिस्तान पर बनाई 8-0 की बढ़त
20वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार शुरुआत की है. उजबेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में 5 गोल किए थे. उसके बाद दूसरे क्वार्टर भी टीम इंडिया ने 8 गोल किए. इस तरह हाफ टाइम के खेल में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 8-0 की बढ़त बना ली है.
September 20, 202607:54 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में बाई 4-0 की बढ़त
एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच उजबेकिस्तान के साथ चल रहा है. मैच रे पहले ही क्वार्टर में भारतीय टीम में दमदार खेल दिखाते हुए 4-0 की बढ़त बना ली है.
September 20, 202607:36 IST
Asain Games 2026 Day 2 Live: महिला हॉकी में भारत-उजबेकिस्तान का मैच शुरू
महिला हॉकी में भारत और उजबेकिस्तान के बीच का मुकाबला शुरू हो गया है. पहले क्वार्टर में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह बढ़त बनाए.


