Last Updated:
Who Is Gangster Randeep Bhati: गैंगस्टर रणदीप भाटी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. क्योंकि दिल्ली में हुई जिम ट्रेनर की हत्या की जांच में नाम सामने आया है. रणदीप भाटी का नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जुर्म की दुनिया में गूंजता रहता था.
गैंगस्टर रणदीप भाटी (फाइल फोटो)
नोएडाः गैंगस्टर रणदीप भाटी भले ही जेल की सलाखों के पीछे पिछले कई सालों से है. लेकिन उसका गैंग अभी भी धड़ल्ले से वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ है. बीते सोमवार को दिल्ली में जिम ट्रेनर की हत्या के मामले की जांच के दौरान रणदीप भाटी का नाम सामने आया है. रणदीप भाटी की कभी पश्चिमी यूपी में तूती बोलती थी. लोग उसके नाम से कांपते थे. रणदीप भाटी का गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जाने और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में सक्रिय रहा है.
2023 में रणदीप भाटी को हुई थी उम्रकैद की सजा
साल 2004 में नरेश भाटी की हत्या के बाद रणदीप भाटी और उसके सहयोगियों ने सुंदर भाटी गिरोह के खिलाफ वर्चस्व की लंबी खूनी रंजिश शुरू की थी. साल 2023 के अक्तूबर महीने में गौतम बुद्ध नगर की अदालत ने साल 2013 के समाजवादी पार्टी के नेता चमन भाटी हत्याकांड में रणदीप भाटी सहित चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
नरेश भाटी की हत्या के बाद रणदीप भाटी ने ली थी जिम्मेदारी
बता दें कि नरेश भाटी की हत्या के बाद गैंग की जिम्मेदारी रणदीप और भांजे अमित कसाना ने संभाल ली थी. दोनों ने नए सिरे से गैंग बनाया और फिर काम करना शुरू किया. इस दौरान खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना भी गैंग नें शामिल हो गया.साल 2011 में सुंदर भाटी को मारने के लिए उनके भांजे की शादी में रणदीप भाटी और अमित कसाना ने अनिल दुजाना के साथ मिलकर एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. हालांकि उस वक्त सुंदर भाटी बच निकला था. लेकिन तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं साल 2014 में सुंदर भाटी ने अपने ऊपर हुए हमले का बदला लिया और अनिल दुजाना के भाई की हत्या कर दी.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें



