• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 15, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

श्रीराम चौक पर बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत ।।

बीजपुर (सोनभद्र) आगामी दुर्गा पूजा समारोह को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों एवं बाजार के गणमान्य लोगों की सहमति से पूर्व में दो बार अध्यक्ष रह चुके बृजकिशोर गुप्ता को तीसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद गर्ग कोषाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह एवं पंकज मिश्र को उपाध्यक्ष तथा रविंद्र कुमार गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति के संरक्षक मंडल में रामाज्ञा सिंह, डॉ. गिरजा शंकर पांडेय, जयराम शर्मा, सीताराम शर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, यशवंत सिंह, लल्लन सिंह, योगेन्द्र चौबे, युगल किशोर तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं बृजेंद्र कुमार सिंह(बग्गा सिंह) को शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दिया ।
इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों ने पूजा समारोह को आकर्षक बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार भी

नई कार्यकारिणी ने बैठक में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संकल्प भी लिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा पांच गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। समिति ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा का भी माध्यम है। इसी भावना के साथ समिति धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेगी।

बैठक में पूजा आयोजन से संबंधित अन्य तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

समिति के पुनर्गठन और सामाजिक पहल की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दिया ।

इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, रामायण प्रसाद,राम प्रभु, सतीश जायसवाल, दीपक बंसल, विक्रम जायसवाल, शिव गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता मनोज सोनकर समेत बाजार के दर्जनों व्यवसायी, समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।
  • आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News
  • मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News
  • खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा
  • नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    by Shantosh Mishra
    September 15, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। श्रीराम चौक पर बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत ।। बीजपुर (सोनभद्र) आगामी...

    Recent News

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    September 15, 2026
    आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

    आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News