• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

साथ जीएंगे-साथ मरेंगे…शादीशुदा प्रेमिका को चाकू घोंपा, फिर प्रेमी ने किए अपने गले पर वार, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in देवरिया
0 0
0
साथ जीएंगे-साथ मरेंगे…शादीशुदा प्रेमिका को चाकू घोंपा, फिर प्रेमी ने किए अपने गले पर वार, Uttar-pradesh Hindi News


साथ जीएंगे-साथ मरेंगे कहकर एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को चाकू घोंप दिया और फिर अपने गले पर वार कर लिए। दोनों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों ही शादीशुदा हैं और उनके परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

यूपी के देवरिया में अवैध संबंधों में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से वार किया और फिर खुद आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि शादीशुदा व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा प्रेमिका को चाकू मार दिया। फिर साथ जिएंगे-साथ मरेंगे कहकर अपने गले पर भी चाकू से कई वार कर लिए। इससे सनसनी फैल गई। दोनों को गंभीर हालत में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति का मोबाइल कॉल के जरिए गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध हो गया। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी घर वालों को भी थी। इसका घर वालों ने विरोध किया। विरोध के बाद से कुछ दिनों से महिला ने प्रेमी से बात करना कम कर दिया था। हालांकि फिर भी महिला गुरुवार को उससे मिलने पहुंची।

बताया जा रहा है कि अपराह्न करीब 2 बजे किसी बात को लेकर दोनों में गांव के बाहर टावर के पास नोकझोंक हो गई। उसी दौरान प्रेमी ने चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसे अपनी गोद में लेकर सड़क किनारे बैठ गया। फिर साथ जीने-मरने की बात करते हुए खुद पर भी चाकू से वार करने शुरू कर दिए। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो किसी तरह उसे रोका और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल में भर्ती करवाया।

देवरिया के अस्पताल से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के लिए बाद दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज जारी है। परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में इस घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है। परिवारों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। हालांकि इसका कई बार विरोध किया गया है लेकिन दोनों नहीं माने।

पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है। मामले में जांच की जाएगी। हालत में सुधार होने के बाद दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, दोनों के परिवारों से बात कर ली गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी है।



Source link

Previous Post

उज्जैन में सड़क पर होगी दूध की LIVE जांच, रैपिड टेस्ट से मिलावट का तुरंत चलेगा पता, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

MP में कमिशनखोरी से तंग ठेकेदारों ने EOW से की इंजीनियर की शिकायत, छापेमारी में धनकुबेर निकला आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP में कमिशनखोरी से तंग ठेकेदारों ने EOW से की इंजीनियर की शिकायत, छापेमारी में धनकुबेर निकला आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News

MP में कमिशनखोरी से तंग ठेकेदारों ने EOW से की इंजीनियर की शिकायत, छापेमारी में धनकुबेर निकला आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • उज्जैन में गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट के परिवार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के एक सरकारी विभाग में करोड़ों रुपए के खरीद घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। जांच में पता चला...

    Recent News

    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News