• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में कमिशनखोरी से तंग ठेकेदारों ने EOW से की इंजीनियर की शिकायत, छापेमारी में धनकुबेर निकला आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में कमिशनखोरी से तंग ठेकेदारों ने EOW से की इंजीनियर की शिकायत, छापेमारी में धनकुबेर निकला आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News


अधिकारियों ने बताया कि सिंगारे पिछले 14 महीने से बालाघाट में पदस्थ हैं। बालाघाट में छापेमारी का नेतृत्व कर रहे EOW के पुलिस उपाधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि अदालत से अनुमति लेने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कार्यपालन अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) के तीन ठिकानों पर छापेमारी की और 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि EOW की तीन टीमों ने सुबह करीब छह बजे बालाघाट स्थित कार्यपालन अभियंता कमल किशोर सिंगारे के सरकारी आवास के साथ ही छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित उनके घरों पर एक साथ छापेमारी शुरू की और खबर लिखे जाने तक करीब 11 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया जा चुका था और कार्रवाई अब तक जारी थी।

खास बात यह है कि जांच एजेंसी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद यह ऐक्शन लिया। इस बारे में सिविल कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने EOW से शिकायत की थी, जो कि अधिकारी की कमिशनखोरी से तंग आ चुके थे। जिसके बाद एजेंसी ने यह छापेमारी की। एजेंसी ने बताया कि सिंगारे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंकों में 12 खाते हैं, जिनमें जमा राशि का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

छिंदवाड़ा के फार्महाउस से भी मिले अहम दस्तावेज

एजेंसी ने बताया कि आरोपी अधिकारी के छिंदवाड़ा स्थित फार्महाउस में भी छापेमारी जारी है और वहां पर भी दस्तावेजों, आभूषणों, बैंक खातों व नकदी की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सिंगारे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कथित रूप से कई संपत्तियां और अन्य संपत्तियां मिली हैं।

छिंदवाड़ा में 3 करोड़ की जमीन व मकान, भोपाल में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी

EOW ने बताया कि आरोपी अधिकारी के पास जिन संपत्तियों के होने का पता चला है, उनमें छिंदवाड़ा में करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य की जमीन व मकान, 1.5 करोड़ रुपए का एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा भोपाल में करीब दो करोड़ रुपए मूल्य की जमीन और मकान शामिल हैं।

एजेंसी ने बताया कि छिंदवाड़ा स्थित फार्महाउस में करीब दो करोड़ रुपए मूल्य की जमीन के दस्तावेज, आठ लाख रुपए का महिंद्रा ट्रैक्टर, 1.5 लाख रुपए की ट्रॉली और करीब पांच लाख रुपए के कृषि उपकरण भी मिले हैं।

350 ग्राम सोने, तो 1.2 लाख रुपए के चांदी के गहने मिले

EOW के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 7.5 लाख रुपए नकद, करीब 52 लाख रुपए मूल्य के 350 ग्राम सोने के आभूषण, 1.2 लाख रुपए के चांदी के आभूषण, 22 लाख रुपए की महिंद्रा XUV 700, 27 लाख रुपए की नई महिंद्रा स्कॉर्पियो और करीब चार लाख रुपए मूल्य की तीन बाइक भी मिली हैं।

ठेकेदारों की संस्था ने की थी सिंगारे के खिलाफ शिकायत

अधिकारी ने बताया कि सिविल कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव यूनुस खान ने 13 जुलाई को जबलपुर में सिंगारे के खिलाफ EOW में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिंगारे ने भ्रष्ट आचरण के जरिए करोड़ों रुपए की बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। उनके खिलाफ निर्माण कार्यों के बिलों को मंजूरी देने के बदले ठेकेदारों से कमीशन मांगने की शिकायतें भी मिली थीं।

एजेंसी ने बताया कि सत्यापन के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद EOW की जबलपुर इकाई ने सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पिछले 14 महीनों से बालाघाट में ही जमा हुआ है आरोपी अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि सिंगारे पिछले 14 महीने से बालाघाट में पदस्थ हैं। बालाघाट में छापेमारी का नेतृत्व कर रहे EOW के पुलिस उपाधीक्षक मनजीत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत से अनुमति लेने के बाद यह कार्रवाई की गई।

खबर लिखे जाने तक जारी थी ठिकानों पर कार्रवाई

सिंह ने बताया, ‘प्रारंभिक छापेमारी के दौरान बालाघाट स्थित उनके सरकारी आवास से 2.5 लाख रुपए नकद और करीब 25 लाख रुपए मूल्य का एक वाहन बरामद किया गया है। दस्तावेजों की जांच जारी है।’ EOW ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान अन्य संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों का पता चल सकता है।



Source link

Previous Post

साथ जीएंगे-साथ मरेंगे…शादीशुदा प्रेमिका को चाकू घोंपा, फिर प्रेमी ने किए अपने गले पर वार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

मंदसौर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI ने कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्की और झूमाझटकी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मंदसौर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI ने कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्की और झूमाझटकी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मंदसौर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI ने कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्की और झूमाझटकी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • उज्जैन में गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट के परिवार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के एक सरकारी विभाग में करोड़ों रुपए के खरीद घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। जांच में पता चला...

    Recent News

    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में गजब खेल, पुराने कंप्यूटर को नया बताकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में बारिश बनी काल, दो मंजिला मकान ढहने से मां और 2 साल का बेटा जिंदा दफन, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News