• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-रॉबर्ट्सगंज कोतवाल से 7 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करने के संबंध में कोर्ट ने किया आख्या तलब।

-दो वर्ष पूर्व अधिवक्ता ने पत्नी के डिलीवरी के समय डॉक्टरों द्वारा की गई मनमानी एवं धमकी देने का लगाया है आरोप।

सोनभद्र। दो वर्ष पूर्व अधिवक्ता की पत्नी की डिलीवरी के समय एक निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों द्वारा की गई मनमानी के साथ ही धमकी दिए जाने के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन/ एफ़टीसी/ 14वां वित्त आयोग, सोनभद्र अभिलाषा की अदालत ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने एवं 7 दिन के भीतर उपरोक्त के संबंध में आख्या तलब किया है। बता दें कि अधिवक्ता संतोष पटेल पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम हिनौती, सोनभद्र ने 29 नवंबर 2024 को सीजेएम कोर्ट, सोनभद्र में 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें अवगत कराया है कि 4 अगस्त 2024 की शाम रॉबर्ट्सगंज शहर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी विभा शाक्य की डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। जहां अगले दिन 5 अगस्त 2024 की शाम करीब 5 बजे डॉक्टर मुक्ता सिंह द्वारा ऑपरेशन करके एक बच्चा पैदा किया गया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे, जिसकी वजह से 9 अगस्त 2024 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया किंतु अस्पताल में डिलीवरी के दौरान साजिश के तहत अवैध वसूली के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। डॉक्टर नेहा सिंह राना द्वारा बदतमीजी भी की गई। जब अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आरपी सिंह से वाकये की जानकारी दी तो वे भी दबी जुबान से धमकी भरे शब्दों में कहा कि डॉक्टरों से पंगा नहीं लेना नहीं तो मरीज को नुकसान होगा, क्योंकि मैं तो बच्चों का डॉक्टर हूं। मरीज को डॉक्टर नेहा सिंह राना को देखना है। जब 4 सितंबर 2024 को लीगल नोटिस डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर मुक्ता सिंह व डॉक्टर नेहा सिंह राना को भेजा। जिसमें 30 दिन के भीतर जवाब न देने पर आपराधिक वाद दाखिल करने की बात लिखी गई थी। नोटिस मिलते ही डॉक्टर नेहा सिंह राना ने 12 सितंबर 2024 को दोपहर बाद मोबाईल पर गाली देते हुए धमकी दी। उसी दिन रात में मोबाईल पर डॉक्टर अखिलेश पटेल ने भी गाली देते हुए धमकी दी कि मेरी पत्नी की बात समझ नहीं आ रही है लगता है जान प्यारी नहीं है। जब किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो रॉबर्ट्सगंज थाने में और 4 नवंबर 2024 को रजिस्टर्ड डाक से एसपी सोनभद्र को सूचना दिया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तब न्यायालय में दाखिल किया है। 12 दिसंबर 2025 को सीजेएम कोर्ट के आदेश से पत्रावली स्थान्तरित होकर सुनवाई के लिए भेजी गई। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कोतवाली पुलिस की आख्या जिसमें कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने, गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए पुलिस से विवेचना कराया जाना आवश्यक मानते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 7 दिन के भीतर उपरोक्त के सम्बंध में आख्या तलब किया है।

Previous Post

मंदसौर बिजली ग्रिड में महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80% से ज्यादा झुलसी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

उज्जैन में गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट के परिवार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
उज्जैन में गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट के परिवार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

उज्जैन में गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट के परिवार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मीर जाफर, मीर सादिक… आखिर किस नेता के पार्टी छोड़ने पर भड़की ओवैसी की पार्टी?, Madhya-pradesh Hindi News
  • रीवा के गुढ़ मार्ग पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर, पानी भरे गड्ढे में पलटी बस; रेस्क्यू जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘अपनी बहन को प्रेग्नेंट करवा दिया’, मां-नवजात की मौत के बाद अस्पताल अधीक्षक पर गिरी गाज, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 30 घायल; CM यादव ने की मुआवजे की घोषणा, Madhya-pradesh Hindi News
  • इंदौर में होने वाला राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, अब 7 दिन बाद होगा आयोजन; कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मीर जाफर, मीर सादिक… आखिर किस नेता के पार्टी छोड़ने पर भड़की ओवैसी की पार्टी?, Madhya-pradesh Hindi News

    मीर जाफर, मीर सादिक… आखिर किस नेता के पार्टी छोड़ने पर भड़की ओवैसी की पार्टी?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

    Recent News

    मीर जाफर, मीर सादिक… आखिर किस नेता के पार्टी छोड़ने पर भड़की ओवैसी की पार्टी?, Madhya-pradesh Hindi News

    मीर जाफर, मीर सादिक… आखिर किस नेता के पार्टी छोड़ने पर भड़की ओवैसी की पार्टी?, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    रीवा के गुढ़ मार्ग पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर, पानी भरे गड्ढे में पलटी बस; रेस्क्यू जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    रीवा के गुढ़ मार्ग पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर, पानी भरे गड्ढे में पलटी बस; रेस्क्यू जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News