• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, November 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा

admin by admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा

[ad_1]

Last Updated:October 25, 2026, 17:47 IST

Aligarh News : अलीगढ़ में एक 6 वर्षीय मासूम के साथ बर्बरता की गई. उसके दूध मांगने पर हलवाई ने उसे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया. उसके चीखने और चिल्लाने पर दुकानदार हंसता रहा.

दूध मांगने पर गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदाZoom

अलीगढ़ में दूध मांगने पर बच्चे के साथ हैवानियत.

Aligarh Viral News: अलीगढ़ में एक हलवाई ने 6 साल के बच्चे के साथ बर्बरता की. बच्चे के दूध मांगने कर हलवाई ने उसे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया. बच्चे के चीखने चिल्लाने पर दुकानदार हंसने लगा. इसमें बच्चे का कमरे के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया. बच्चा जख्मी हालत में अपने परिवार के पास पहुंचा. जहां उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया. बच्चे को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला महताब निवासी सुंदरलाल का 6 वर्षीय बेटा घर से दूध लेने के लिए निकला था. वह स्थानीय बाजार में एक हलवाई की दुकान पर पहुंचा और उसने दुकानदार से दूध मांगा. दुकान पर कुछ देर इंतजार करने के बाद जब बच्चे को दूध मिलने में देरी हुई, तो उसने दुकानदार से थोड़ा जल्दी दूध देने के लिए कह दिया.

इतनी सी बात पर आग बबुला हुआ दुकानदार

बस इतनी सी बात पर दुकानदार लल्लू आगबबूला हो गया और उसने गुस्से में सारी मानवीय मर्यादाएं ताक पर रख दीं. आरोपी ने अपनी दुकान पर रखी बेहद गर्म और उबलती हुई कढ़ाई के पास खड़े मासूम को जबरन उठाया और सीधे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया. अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया.

बच्चा चीखता रहा, हंसता रहा दरिंदा

कढ़ाई पर बैठते ही बच्चा दर्द से तड़प उठा और बुरी तरह चीखने-चिल्लाने लगा. लेकिन उस क्रूर दुकानदार का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा. मासूम की चीख-पुकार और दर्द को देखकर भी आरोपी को दया नहीं आई, बल्कि वह तड़पते हुए बच्चे को देखकर हंसता रहा. किसी तरह जान बचाकर और बुरी तरह जख्मी हालत में बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. बच्चे की हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, उन्होंने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली. बच्चे के पिता सुंदरलाल की शिकायत पर देहली गेट थाने में आरोपी दुकानदार लल्लू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जिला अस्पताल में बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Aligarh,Uttar Pradesh

First Published :

October 25, 2026, 17:47 IST

[ad_2]

Source link

Views: 22
Previous Post

महेश बाबू के बेटे ने ‘द पैराडाइज’ का किया रिव्यू, नानी की फिल्म को दी 1 स्टार रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंग

Next Post

Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

admin

admin

Next Post
Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News