• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर क्या कह गए अखिलेश यादव? बोले- एक-एक का होगा हिसाब, भाजपा पर भी हमला

admin by admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर क्या कह गए अखिलेश यादव? बोले- एक-एक का होगा हिसाब, भाजपा पर भी हमला


Last Updated:October 25, 2026, 16:20 IST

Congress 200 Seat Poster War: कांग्रेस के ‘200 सीट’ वाले एक वायरल पोस्टर से यूपी सियासी पारा चढ़ा हुआ है. समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन से घबराई भाजपा ‘नकली पोस्टर’ लगवा रही है और म्युनिसिपल अधिकारियों की मिलीभगत से पोस्टर लगाई जा रही है. अखिलेश यादव ने चेतावनी दी है कि पीडीए (PDA) सरकार आने पर इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों का कच्चा-चिट्ठा खोला जाएगा और जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी.

कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर क्या कह गए अखिलेश? बोले-एक-एक का होगा हिसाबZoom

कांग्रेस के पोस्टर पर क्या बोले अखिलेश यादव?

UP Poster War on SP-Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों पोस्टरों की जंग चल रही है. अभी हाल में कांग्रेस की सपा से गठबंधन में 200 सीट की मांग वाला पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. इसमें कांग्रेस की ओर से लिखा गया है- ‘200 सीट – हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा.’ इस वायरल पोस्टर पर समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुनियोजित साजिश बताया है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि विपक्षी ‘गठबंधन’ की ताकत से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है. इसी बौखलाहट व डर के कारण वे इस तरह के ‘नकली पोस्टर’ लगवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो अज्ञात और फर्जी पोस्टर रातों-रात सरेआम लगवाए जा रहे हैं. उनके पीछे सत्ताधारी पार्टी की गंदी राजनीति है. जनता सब समझ रही है कि इस प्रकार के हथकंडों से विपक्ष की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.

कांग्रेस के पोस्टर पर अखिलेश यादव का रिएक्शन

म्युनिसिपल अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने स्थानीय प्रशासन और नगर निकायों (Municipal Bodies) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उप्र के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना किसी प्रकार का शुल्क जमा किए सरेआम अवैध पोस्टर लगवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

नगर निगम को हो रहा है नुकसान

उन्होंने साफ किया कि बिना आधिकारिक शुल्क चुकाए और बिना रसीद के लगाए जाने वाले ऐसे पोस्टरों से सीधे तौर पर स्थानीय राजस्व (Revenue) की भारी हानि हो रही है. यदि आधिकारिक रसीद कटेगी तो साजिशकर्ता का नाम सामने आ जाएगा, इसीलिए अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं. उन्होंने मांग की कि राजस्व की इस हानि का पूरा खामियाजा संबंधित भ्रष्ट अधिकारियों से वसूला जाना चाहिए और उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाकर उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए.

भ्रष्ट अधिकारियों का होगा हिसाब

चेतावनी भरे लहजे में सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की होने वाली सभी घटनाओं और हर एक अवैध गतिविधि का तारीख-वार रिकॉर्ड रख रही है. साथ ही यह भी दर्ज किया जा रहा है कि इस समय कौन-कौन से अधिकारी इन कारनामों के लिए जिम्मेदार हैं. अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि आने वाले समय में प्रदेश में ‘पीडीए’ (PDA) की सरकार बनने जा रही है, जो इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों का कच्चा-चिट्ठा खोलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार आने पर ईडी (ED), सीबीआई (CBI) से लेकर ईओडब्ल्यू (EOW) तक सभी जांच एजेंसियों को सक्रिय करके इन भ्रष्ट तंत्र से जुड़े लोगों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 25, 2026, 16:07 IST



Source link

Views: 1
Previous Post

Kota News: कोटा के शशांक सैनी ने राज्य स्तरीय कराटे में जीता सिल्वर मेडल, अब नेशनल में गोल्ड पर नजर

Next Post

Infrastructure: 7 करोड़ से बदलेगी खेलों की तस्वीर, राजस्थान में यहां बनेगी हाईटेक शूटिंग रेंज, इंग्लैंड से आई है 17 मशीनें

admin

admin

Next Post
Infrastructure: 7 करोड़ से बदलेगी खेलों की तस्वीर, राजस्थान में यहां बनेगी हाईटेक शूटिंग रेंज, इंग्लैंड से आई है 17 मशीनें

Infrastructure: 7 करोड़ से बदलेगी खेलों की तस्वीर, राजस्थान में यहां बनेगी हाईटेक शूटिंग रेंज, इंग्लैंड से आई है 17 मशीनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार
  • दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा
  • महेश बाबू के बेटे ने ‘द पैराडाइज’ का किया रिव्यू, नानी की फिल्म को दी 1 स्टार रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंग
  • Infrastructure: 7 करोड़ से बदलेगी खेलों की तस्वीर, राजस्थान में यहां बनेगी हाईटेक शूटिंग रेंज, इंग्लैंड से आई है 17 मशीनें
  • कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर क्या कह गए अखिलेश यादव? बोले- एक-एक का होगा हिसाब, भाजपा पर भी हमला

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

    Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

    by admin
    October 25, 2026
    0

    नई दिल्ली. भारत ने 114 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिसमें 30 स्वर्ण पदक शामिल रहे. इस प्रदर्शन...

    Recent News

    Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

    Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

    October 25, 2026
    दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा

    दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा

    October 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News