• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल, सपा-आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 25, 2026
in लखनऊ
0 0
0
लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल, सपा-आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल हो गया।सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की तथा नीलामी प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने की मांग की।

यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पारा क्षेत्र से पकड़ी गई 243 भैंसों की प्रस्तावित नीलामी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की तथा नीलामी प्रक्रिया तत्काल स्थगित करने की मांग उठाई।

पशुपालकों के समर्थन में उतरे जनप्रतिनिधि

प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक अरमान खान, पार्षद सैयद यावर हुसैन रेशू, शफीकुर रहमान चचा सहित कई पार्षद सीधे नीलामी हॉल में पहुंच गए। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से बातचीत कर नीलामी प्रक्रिया रोकने की मांग की। उनका कहना था कि पशुपालकों की समस्याओं को सुने बिना और उन्हें पर्याप्त अवसर दिए बिना भैंसों की नीलामी करना उचित नहीं है। विधायक ने नीलामी रोकने के लिए लिखित पत्र भी दिया। विधायक और पार्षदों ने दावा किया कि बड़ी संख्या में पशुपालकों की आजीविका इन पशुओं पर निर्भर है। ऐसे में प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कोई वैकल्पिक समाधान निकालना चाहिए।

नारेबाजी से गूंजा निगम मुख्यालय

दूसरी ओर नगर निगम मुख्यालय के बाहर सपा और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नीलामी के विरोध में नारे लगाए और प्रशासन पर पशुपालकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कुछ समय के लिए मुख्यालय का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। विरोध को देखते हुए नीलामी कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम को पहले पशुपालकों से संवाद करना चाहिए था। उनका आरोप था कि कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं और आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज किया गया है।

नीलामी स्थगित कराने के लिए बढ़ाया दबाव

नीलामी प्रक्रिया को लेकर पूरे दिन दबाव की स्थिति बनी रही। एक ओर अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नीलामी कराने की तैयारी में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि और पशुपालकों के समर्थक इसे रुकवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।

क्या है मामला

पिछले सप्ताह नगर निगम ने पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कार्रवाई के दौरान कुछ पशुपालकों ने नगर निगम की टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया था। इस हमले में नगर निगम के कई कर्मचारी घायल हो गए थे। पारा चौकी प्रभारी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका सिर फट गया था। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त बल के साथ व्यापक अभियान शुरू किया। हमले की घटना के बाद नगर निगम ने क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी रखी। अभियान के दौरान 50 से अधिक अवैध डेयरियों को हटाया गया और 243 भैंसों को कब्जे में लिया गया। पकड़े गए सभी पशुओं को नगर निगम के काजी हाउस और गौशाला में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। आज इन्हीं भैसों की निलामी होनी थी।



Source link

Previous Post

वाराणसी में 116 करोड़ की ठगी में चार साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, लालच में खाली हो गए 41 खाते, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

बालिका गृह से निकलना चाहती थीं, इसलिए… सहेली को डुबोकर मारने वाली बच्चियां बोलीं, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
बालिका गृह से निकलना चाहती थीं, इसलिए… सहेली को डुबोकर मारने वाली बच्चियां बोलीं, Uttar-pradesh Hindi News

बालिका गृह से निकलना चाहती थीं, इसलिए... सहेली को डुबोकर मारने वाली बच्चियां बोलीं, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 
  • राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।
  • Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?
  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    by admin
    October 8, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 14:29 ISTपैरा-शूटरों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अधिकारियों पर कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और...

    Recent News

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    October 8, 2026
    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    October 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News