• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, November 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वाराणसी में 116 करोड़ की ठगी में चार साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, लालच में खाली हो गए 41 खाते, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 25, 2026
in वाराणसी
0 0
0
वाराणसी में 116 करोड़ की ठगी में चार साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, लालच में खाली हो गए 41 खाते, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

वाराणसी में साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दो फीसदी कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे। पुलिस के मुताबिक, इन 41 बैंक खातों के जरिए 116 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई।

Varanasi Cyber Crime: यूपी के वाराणसी में साइबर ठगी के बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 116 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दो फीसदी कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों की चेकबुक, पासबुक और एटीएम समेत अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। जांच में ऐसे 41 बैंक खातों से जुड़ी 143 शिकायतें सामने आई हैं।

एसीपी साइबर अपराध विनय द्विवेदी ने पुलिस लाइन में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के डिही (शिवसागर) निवासी नीतीश पांडेय का गिरोह का सरगना है। वह करौंदी स्थित विवेकानंदपुरम कॉलोनी की आदित्य रेजीडेंसी में रहता था। दुर्गाकुंड के कबीरनगर का दुष्यंत सिंह, सिगरा के शिवपुरवा निवासी हिमांशु झा और शिवाला का मोहम्मद रेहान गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं, सामने घाट का प्रतीक तिवारी उर्फ बंटी और रोमिल वर्मा की तलाश की जा रही है।

एसीपी के मुताबिक शातिर अपराधियों का निशाना आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते थे। उन्हें 2 फीसदी कमीशन का लालच देकर बैंक खाता खुलवाने के लिए संबंधित दस्तावेज मांगते थे। कहते थे कि व्यवसाय में जो लाभ होगा, उसमें से कमीशन देंगे। इस तरह ठग व्यावसायिक फर्म खोलते थे। फर्म संचालन के लिए चालू खाता खुलवाते थे, ताकि इसमें बड़ी धनराशि मंगाकर निकासी की जा सके। आरोपी खातों का पासबुक, चेकबुक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, सिम अपने पास रख लेते थे, ताकि लेन-देन की सभी जानकारी उनके पास ही रहे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल निवेश के नाम पर साइबर ठगी, गेमिंग और बेटिंग ऐप में निवेश के लिए करते थे। वादे के मुताबिक कमीशन संबंधित लोगों को देते भी रहते थे।

रईसों की तरह रहते थे आरोपी

आरोपियों के पास से एक एसयूवी, दो बुलेट, चार आई फोन, तीन एंड्रॉयड फोन, एक लैपटॉप, 19 चेकबुक, छह पासबुक, चार डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, चार शॉपिंग कार्ड, एक ग्रीन रेमिट कार्ड, एक गेमिंग कार्ड, एक वोटर आईडी, एक डीएल, दो आरसी, 48 क्यूआर कोड स्कैनर बरामद किया गया है। एसयूवी और दोनों बुलेट नीतीश के नाम पर हैं। आरोपी रईसों की तरह जिंदगी जीते थे। फ्लैट में ऐशो आराम के कई महंगे सामान भी मिले हैं। आरोपी अपने महिला मित्रों पर खूब पैसे उड़ाते थे।

41 बैंक खाते, 143 शिकायतें

आरोपियों की ओर से खुलवाए गए 41 बैंक खातों से संबंधित 143 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर मिलीं थीं। पूर्व में की गईं शिकायतों के आधार पर ही आरोपियों में से एक के मोबाइल नंबर और संबंधित खाते के बारे में प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए सूचना मिली। इसके बाद साइबर पुलिस और चेतगंज थाने की टीम ने काम शुरू किया। एसीपी ने बताया कि अकेले नीतीश पांडेय से जुड़े खातों से 80 शिकायतें और 78 लाख के लेन-देन के मामले पोर्टल पर दर्ज थे।

एपीके और SMS फारवर्डिंग के जरिये भी ठगी

एसीपी ने बताया कि आरोपी लोगों को झांसा देकर एपीके फाइल भी डाउनलोड करा देते थे। एक्सई-पे एपीके फाइल के जरिये ये दूसरों के मोबाइल के मैसेंजिंग पर कंट्रोल कर लेते थे। लोगों के ओटीपी पढ़कर खातों में सेंधमारी करते थे। रुपये दूसरे अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।

[ad_2]

Source link

Views: 10
Previous Post

India Bangladesh Tension: PM Tarique Rahman का दौरा क्यों टला? Islamic NATO | BRICS | Sheikh Hasina, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल, सपा-आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल, सपा-आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News

लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी को लेकर बवाल, सपा-आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News