• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, इतने करोड़ होंगे खर्च, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 23, 2026
in लखनऊ
0 0
0
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, इतने करोड़ होंगे खर्च, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

योगी सरकार ने अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फोर लेन करने की मंजूरी दी है। हनुमान गुफा से झुनकी घाट तक 9.025 किमी मार्ग के चौड़ीकरण पर 466.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा तथा भीड़ व दुर्घटनाओं का खतरा घटेगा।

अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा (फाइल फोटो)

अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा (फाइल फोटो)

अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए योगी सरकार ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तार को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। परियोजना के तहत हनुमान गुफा से झुनकी घाट के बीच करीब 9.025 किलोमीटर लंबे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को फोर लेन किया जाएगा। इसके लिए 46,645.62 लाख रुपये यानी करीब 466.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में इस परिक्रमा मार्ग के कैरिजवे की अधिकतम चौड़ाई करीब सात मीटर है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए मौजूदा सड़क की चौड़ाई पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण का फैसला किया है। स्वीकृत परियोजना में सड़क को फोर लेन करने के साथ जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

परियोजना पूरी होने के बाद पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। परिक्रमा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और भीड़भाड़ के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिक्रमा मार्ग तैयार होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। परियोजना के निर्माण के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही निर्माण गतिविधियों से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा

पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग पर परिक्रमा करते हैं। त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क की मौजूदा क्षमता को बढ़ाना जरूरी माना जा रहा था। प्रदेश सरकार का लक्ष्य अयोध्या धाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण इसी व्यापक योजना का हिस्सा है। सरकार का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अयोध्या के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।



Source link

Previous Post

गला रेतने पर अधिक खून बहने से गई श्रेया की जान, किराए के कमरे में मिला था सड़ा शव, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

अब बाहर आएगा बांके बिहारी मंदिर में रखी आलमारी और बक्सों का राज, दशकों बाद खोलने का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
अब बाहर आएगा बांके बिहारी मंदिर में रखी आलमारी और बक्सों का राज, दशकों बाद खोलने का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

अब बाहर आएगा बांके बिहारी मंदिर में रखी आलमारी और बक्सों का राज, दशकों बाद खोलने का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?
  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते
  • जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान
  • Arun Govil As Dashrath: 29 में राम बनकर घर-घर पूजे गए अरुण गोविल, 68 में अब बने दशरथ, रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से सामने आया भव्य अवतार
  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?

    Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?

    by admin
    October 8, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 13:37 ISTनाना पाटेकर के निधन की खबर ने बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके...

    Recent News

    Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?

    Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?

    October 8, 2026
    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    October 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News