• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गला रेतने पर अधिक खून बहने से गई श्रेया की जान, किराए के कमरे में मिला था सड़ा शव, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 23, 2026
in वाराणसी
0 0
0
गला रेतने पर अधिक खून बहने से गई श्रेया की जान, किराए के कमरे में मिला था सड़ा शव, Uttar-pradesh Hindi News


वाराणसी के श्रेया हत्याकांड में खुलाया हुआ कि लड़की की जान गला रेतने पर अधिक खून बहने से गई थी। गले और पेट पर तेज धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्वैब का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है।

यूपी के वाराणसी में बच्छाव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में किराए के कमरे में मरुई (राजातालाब) की रहने वाली 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अधिक खून रक्तस्राव बताई गई है। गले और पेट पर तेज धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। आशंका है कि बचने के प्रयास के दौरान श्रेया के पेट पर चोट आई होगी।

स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत तीन चिकित्सकों के पैनल ने गुरुवार शाम शव का पोस्टमार्टम किया था। इस दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। शव काफी सड़ चुका था, इससे मुंह दबाने की पुष्ट नहीं हो सकी। रिपोर्ट में मौत का समय 60 घंटे पहले बताया गया है। छात्रा से दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्वैब टीम ने निजी अंगों को जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा है। रिपोर्ट एक सप्ताह में आने का अनुमान है।

बच्छांव में ही बंद कर दिया था फोन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोलापुर के नियार डीह निवासी आरोपी विवेक चौबे ने फोन बच्छांव में ही बंद कर दिया था। उसने हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। साजिश के तहत उसने श्रेया को बीच रास्ते बाइक पर बैठाकर अपने किराये के कमरे में ले गया। वहां हत्या के पहले या फिर तत्काल बाद मोबाइल फोन बंद कर दिया ताकि लोकेशन न मिल सके।

एडिट फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेक चौबे ने श्रेया को बरगला कर फोटो को एडिट कराई और उसे अपने साथ दिखा दिया था। उसके जरिये वह ब्लैकमेल करने लगा था। श्रेया से वह कहता था कि अगर दूसरी जगह शादी करेगी तो फोटो वायरल कर देगा। आरोपी युवक सनकी प्रवृत्ति का है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग से इनकार किया। बताया कि वह केवल संपत्ति के लिए शादी करना चाहता था। इसलिए शादी तोड़वाने का डर दिखाकर ही उसने 18 अगस्त को उसे अगवा किया और किराये के कमरे पर ले जाकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार श्रेया नीट करना चाहती थी जबकि परिजन उसे बाहर नहीं भेजना चाहते थे। विवेक ने उसे नीट कराने का भरोसा दिलाया था।

पिता ने दी मुखाग्नि, विधायक प्रतिनिधि पहुंचीं

श्रेया का अंतिम संस्कार गुरुवार रात अदलपुरा स्थित चितेश्वरनाथ श्मशान घाट पर हुआ। पिता सुनील उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। शुक्रवार को सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल की प्रतिनिधि अदिति पटेल पहुंचीं। परिजनों को सांत्वना दिया। मांग किया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो और उसे फांसी की सजा दी जाए।

श्रेया एमएससी कर रही थी। इकलौती बेटी के सुखमय जीवन के लिए परिजन उसका रिश्ता अच्छे परिवार में ढूंढ रहे थे। इस बीच राजातालाब क्षेत्र के ही एक परिवार के डीआरडीओ में कार्यरत लड़के से बात चली और रिश्ता पक्का हो गया था। श्रेया भी पढ़-लिखकर नौकरी करना चाहती थी।

विवेक की तलाश में परिचितों से पूछताछ

आरोपी विवेक की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी रिश्तेदारी, उसके दोस्तों से पुलिस ने संपर्क किया है। हालांकि उसका अब तक लोकेशन नहीं मिल सका है। पुलिस और एसओजी टीम रेलवे स्टेशनों के कैमरों को भी खंगलवा रही है। वहीं, जिस मकान में घटना हुई, वहां मकान मालिक ने पांच कैमरे लगवाए थे, वे सभी बंद हैं। आसपास के कैमरे भी खराब मिले।



Source link

Previous Post

Canada US Trade War: Trump ने थोपा 50% टैरिफ, Mark Carney बोले- हम झुकेंगे नहीं, जवाब देंगे, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, इतने करोड़ होंगे खर्च, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, इतने करोड़ होंगे खर्च, Uttar-pradesh Hindi News

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, इतने करोड़ होंगे खर्च, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते
  • जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान
  • Arun Govil As Dashrath: 29 में राम बनकर घर-घर पूजे गए अरुण गोविल, 68 में अब बने दशरथ, रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से सामने आया भव्य अवतार
  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    by admin
    October 7, 2026
    0

    Last Updated:October 07, 2026, 10:49 ISTPV Sindhu Arctic Open 2026: पीवी सिंधु आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा...

    Recent News

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

    October 7, 2026
    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    जौनपुर में जमीन के नीचे बनी रहस्यमयी बजरंग आश्रम गुफा, जहां कभी ऋषि-मुनि करते थे तपस्या, आज खो रही अपनी प्राचीन पहचान

    October 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News