• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, November 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ट्रेन को छोड़, विमान से सफर करना पड़ा महंगा; छत्तीसगढ़ में सस्पेंड हो गए 8 पुलिसकर्मी, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
August 20, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
ट्रेन को छोड़, विमान से सफर करना पड़ा महंगा; छत्तीसगढ़ में सस्पेंड हो गए 8 पुलिसकर्मी, Chhattisgarh Hindi News

[ad_1]

इंस्पेक्टर मोती पटेल का नाम कटघोरा थाने के उन चार पुलिसकर्मियों में भी शामिल हैं, जिन्हें 17 अगस्त को एक अन्य मामले को लेकर निलंबित किया गया था। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने कबाड़ की संदिग्ध अवैध खेप ले जा रहे एक ट्रक को जब्त करने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।

ट्रेन को छोड़, हवाई सफर करना पड़ा महंगा; छत्तीसगढ़ में 8 पुलिसकर्मी हो गए सस्पेंड

ट्रेन को छोड़, हवाई सफर करना पड़ा महंगा; छत्तीसगढ़ में 8 पुलिसकर्मी हो गए सस्पेंड (AI से निर्मित प्रतीकात्मक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद रोचक मामला सामने आया है, जहां एक मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली तक हवाई यात्रा करना आठ पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया और अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दरअसल वरिष्ठ अधिकारियों ने इन पुलिसकर्मियों को ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद इन कर्मियों ने अनुशासनहीनता दिखाते हुए विमान से यात्रा की। जिसके बाद एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोरबा जिले के एसपी (पुलिस अधीक्षक) सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार को बताया कि कटघोरा थाने में दर्ज एक कारोबारी विवाद के मामले की जांच के सिलसिले में आठ पुलिसकर्मियों का एक दल पिछले महीने दिल्ली गया था। यह दल अदालत के आदेश पर वहां गया था। इस दौरान इस दल को ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन पुलिसकर्मी ट्रेन के बजाय विमान से दिल्ली चले गए।

तिवारी ने बताया कि कुछ दिन बाद मामला सामने आने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या इस टीम के लिए विमान टिकट का इंतजाम मामले के पीड़ित और शिकायतकर्ता गौरव मोदी की तरफ से किया गया था, तो अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने टिकट की व्यवस्था किस तरह की थी, फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले नतीजों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की पहचना कटघोरा थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) इंस्पेक्टर मोती पटेल, उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) राम पांडे, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, गोपाल यादव और राजेश कंवर, आरक्षक (कॉन्सटेबल) प्रदीप राठौर, साइबर सेल के आरक्षक सुशील यादव और कोरबा रिजर्व सेंटर के आरक्षक प्रशांत सिंह के रूप में हुई है।

बता दें कि इंस्पेक्टर मोती पटेल का नाम कटघोरा थाने के उन चार पुलिसकर्मियों में भी शामिल हैं, जिन्हें 17 अगस्त को एक अन्य मामले को लेकर निलंबित किया गया था। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने कबाड़ की संदिग्ध अवैध खेप ले जा रहे एक ट्रक को जब्त करने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों को इस मामले में मिली शिकायत के बाद इन चारों को सस्पेंड कर दिया गया था।

[ad_2]

Source link

Views: 13
Previous Post

रांची में 26 दिनों के बाद छात्र आंदोलन स्थगित, रद्द परीक्षाओं के खिलाफ आज HC में सुनवाई, Jharkhand Hindi News

Next Post

Singrauli News: सिंगरौली के सितूल गांव में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, सो रहे युवक की मौत, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Singrauli News: सिंगरौली के सितूल गांव में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, सो रहे युवक की मौत, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli News: सिंगरौली के सितूल गांव में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, सो रहे युवक की मौत, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News