• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

झारखंड में मॉनसून की एंट्री, आज से इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; आंधी का भी येलो अलर्ट, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 18, 2026
in धनबाद
0 0
0
झारखंड में मॉनसून की एंट्री, आज से इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; आंधी का भी येलो अलर्ट, Jharkhand Hindi News


झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मॉनसून प्रवेश की जानकारी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून इस बार प्रदेश में समय से आया है। आज से मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में संताल के रास्ते मानसून प्रवेश कर चुका है। पाकुड़ के पाकुड़िया समेत संताल के कुछ हिस्सों में इसका असर भी दिखा। कहीं काले घने बादल छाए रहे तो कहीं देर शाम बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, एक-से-दो दिन में मानसून का असर दिखने लगेगा। बताया जा रहा है कि झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में मानसून ने पांच दिन पहले दस्तक दी है। पिछले साल 17 जून को पहुंचा था।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के सभी हिस्सों में मानसून के प्रवेश करने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। कई सिस्टम बने हैं, जिससे झारखंड में बारिश होने की संभावना है। ऊत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न दबाव की ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग, झारखंड, बंगाल से बंगाल की खाड़ी तक कायम है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी मानसून भी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पूरे हिस्से, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के आधे भाग, ओडिशा और झारखंड की कुछ क्षेत्रों तक कायम है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान यह झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बचे हुए क्षेत्रों में कायम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह एक-दो दिनों में झारखंड के रांची समेत कोल्हान के सभी जिले, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, सिमडेगा, खूंटी आदि जिलों में प्रवेश करेगा। इसके बाद शेष झारखंड में प्रवेश कर सकता है।

झारखंड में इस बार समय पर पहुंचा मानसून

झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य 10 से 12 जून के बीच है। ऐसे में इस बार मानसून का प्रवेश समय पर हुआ है। वर्ष 2015 से 2026 तक यह चार बार सामान्य अवधि 10 से 15 जून के बीच आया। वहीं दो बार 21 जून और एक बार 25 जून को आया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की बारिश में 20 फीसदी तक की कमी सामान्य मानी जाती है। इससे कम होने पर कमजोर कहा जाता है। इस लिहाज से चार वर्ष 2018, 2020, 2022, 2023 में मानसून कमजोर रहा। सबसे कम बारिश वर्ष 2023 व 2018 में मात्र 30 फीसदी हुई। वहीं पांच बार 2025, 2024, 2021, 2017 और 2016 में मानसूनी बारिश सामान्य रही।

कहां-कहां हुई बारिश

राज्य में गुरुवार और शुक्रवार के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 92.2 मिमी, रांची में 40.6 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम में 27.6 मिमी, जमशेदपुर के चांडिल में 10.2 मिमी और बोकारो समेत कुछ अन्य जगहों पर भी हल्की बारिश हुई।

आज इन जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

झारखंड में शनिवार को संताल के दुमका, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज के साथ गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में आंधी और गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची समेत शेष 14 जिलों- हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और खूंटी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में संताल के सभी जिलों समेत राज्य के नौ जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले दो से तीन दिनों में इसके कुछ और भागों में कायम होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान वातावरण में जो अनुकूल परिस्थियां हैं, उसमें अगर यह पूरे झारखंड में कायम हो जाता है तो ठीक है।

ठनका से युवक की मौत

रांची के तमाड़ स्थित दुवारसीनी में ठनका की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ निवासी 45 वर्षीय कैलाश नाग की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को शाम छह बजे की है। बताया जा रहा है कैलाश नाग बोरिंग मशीन चला रहा था, उसी दौरान ठनका की चपेट में आया।

इसी दौरान बूंदाबांदी के साथ जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही कैलाश नाग की मौत हो गई। हालांकि उसे तत्काल तमाड़ अस्पताल लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में कर थाना ले आया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा जाएगा।



Source link

Previous Post

नवम्बर तक 5 लाख करोड़ का निवेश, 7 हजार करोड़ की आमदनी; सम्राट सरकार का माइनिंग प्लान क्या है?, Bihar Hindi News

Next Post

अनशन पर बैठे छात्रों ने जूस पीकर तोड़ा अनशन; देवेंद्र महतो ने वांगचुक से की बात, दिया एक बात का श्रेय, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
अनशन पर बैठे छात्रों ने जूस पीकर तोड़ा अनशन; देवेंद्र महतो ने वांगचुक से की बात, दिया एक बात का श्रेय, Jharkhand Hindi News

अनशन पर बैठे छात्रों ने जूस पीकर तोड़ा अनशन; देवेंद्र महतो ने वांगचुक से की बात, दिया एक बात का श्रेय, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News