• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जेल में 15 घंटे ड्यूटी, कर्मियों को छुट्टी-आराम नहीं; तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से कर दी यह मांग, Bihar Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in बिहार
0 0
0
जेल में 15 घंटे ड्यूटी, कर्मियों को छुट्टी-आराम नहीं; तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से कर दी यह मांग, Bihar Hindi News


जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि पटना के बेऊर जेल में कर्मियों से 15 घंटे की ड्यूटी करवाई जा रही है। उन्हें छुट्टियां और आराम नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सम्राट सरकार से इस पर ध्यान देने को कहा है।

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि पटना के बेऊर जेल में कर्मचारियों को छुट्टी और पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बेऊर जेल में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से 14-15 घंटे की ड्यूटी करवाई जा रही है। उन पर काम का दबाव डाला जा रहा है। जेजेडी अध्यक्ष ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को जारी बयान में यह मु्द्दा उठाया। बता दें कि पिछले महीने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था। हालांकि, बाद में सरकार द्वारा केस वापस लेने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

तेज प्रताप ने कहा कि बेऊर जेल में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी बिहार की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। जानकारी मिल रही है कि कई कर्मियों से लगातार 14–15 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है और उन्हें पर्याप्त छुट्टी एवं आराम नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि जेल कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। उनकी ड्यूटी का समय उचित रखा जाए। कर्मचारियों को नियमित अवकाश दिया जाए। साथ ही किसी भी कर्मी पर अनावश्यक काम का दबाव ना डाला जाए। तेज प्रताप ने कहा कि पुलिस कर्मी भी बिहार का गौरव हैं। उनकी सेवा का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

तेज प्रताप ने जेजेडी दफ्तर में मनाया स्वतंत्रता दिवस

तेज प्रताप यादव ने पटना के 42 हार्डिंग रोड स्थित जेजेडी कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया। जेजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने झंडारोहण किया।

पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर तंज

जेजेडी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर तंज कसा है। तेज प्रताप ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है। सभी लोग आजाद हैं। प्रधानमंत्री ही बताएंगे कि कौन दिमागी रूप से नक्सल है और कौन पागल हैं। वह देश भर में घूम-घूमकर पता करेंगे कि कौन नक्सली और पागल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि भाजपा में ही कुछ ऐसे लोग मौजूद हों।

बता दें कि दिल्ली के लाल किले पर स्वत्रंता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश से हथियारी नक्सल चले गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की ताक में हैं। उन्हें पहचानने की जरूरत है।



Source link

Previous Post

यूपी में पनीर में मिलावट के खिलाफ छापेमारी, मथुरा और सहारनपुर समेत 25 इकाइयों पर तगड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News