• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी में पनीर में मिलावट के खिलाफ छापेमारी, मथुरा और सहारनपुर समेत 25 इकाइयों पर तगड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
यूपी में पनीर में मिलावट के खिलाफ छापेमारी, मथुरा और सहारनपुर समेत 25 इकाइयों पर तगड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में पनीर में मिलावट के खिलाफ छापेमारी अभियान चला।मथुरा और सहारनपुर समेत 25 इकाइयों पर तगड़ा ऐक्शन लिया गया है। इसके साथ ही अनियमितताओं के मामले में छह एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं।

उत्तर प्रदेश में दूध और दूध से बने पदार्थों, खासकर पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त द्वारा गठित 24 विशेष टीमों ने सूचना के आधार पर गाजियाबाद, मथुरा और सहारनपुर की प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया और 25 इकाइयों पर कार्रवाई की। अनियमितताओं के मामले में छह एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं।

विभाग के मुताबिक अभियान के दौरान पाया गया कि तीन इकाइयां क्रियाशील नहीं हैं। कार्रवाई के दौरान पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोगार्थ रसायनों और पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के इस्तेमाल के साथ ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह परिस्थितियों में निर्माण होता पाया गया। औद्योगिक रसायन, रिफाइंड तेल और पामोलिन तेल इस्तेमाल करने के अलावा अस्वच्छ जगह पर पनीर बनाने के लिए ही पांच एफआईआर हुई हैं। एक एफआईआर सरकारी काम में बाधा डालने के लिए भी दर्ज करवाई गई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में तीन व मथुरा में दो मामलों में एफआईआर हुई है। इसके अलावा सहारनपुर में भी एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

72 नमूने जांच के लिए भेजे गए

अभियान के दौरान कुल 72 खाद्य नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्मित पाई गई 7,686 किलोग्राम खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 10 लाख रुपये है। इसके अलावा 2,131 किलोग्राम खाद्य सामग्री एवं अपमिश्रक जब्त किए गए, जिनका अनुमानित मूल्य करीब 4.75 लाख रुपये है। इस तरह अभियान में कुल 9,817 किलोग्राम खाद्य सामग्री एवं अपमिश्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गंभीर मामलों में छह एफआईआर दर्ज

अभियान के दौरान पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोगार्थ रसायनों तथा पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के प्रयोग और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण से संबंधित पांच प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं, विभागीय अधिकारियों को सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भी एक एफआईआर दर्ज कराई गई। गाजियाबाद में तीन तथा मथुरा में दो प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है। सहारनपुर में भी संबंधित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से पनीर जैसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा, मिलावट पर प्रभावी अंकुश और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रयोगशाला जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

मक्के के खेत में तस्वीर उकेरने वाले किसानों से मिले अखिलेश यादव, कन्नौज के लिए रवाना की सूमा गाड़ी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

जेल में 15 घंटे ड्यूटी, कर्मियों को छुट्टी-आराम नहीं; तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से कर दी यह मांग, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
जेल में 15 घंटे ड्यूटी, कर्मियों को छुट्टी-आराम नहीं; तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से कर दी यह मांग, Bihar Hindi News

जेल में 15 घंटे ड्यूटी, कर्मियों को छुट्टी-आराम नहीं; तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से कर दी यह मांग, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News