• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वाराणसी-संतकबीर नगर के सीएमओ सहित कई सीएमएस बदले, यूपी स्वास्थ्य विभाग में देर रात तबादले, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in वाराणसी
0 0
0
वाराणसी-संतकबीर नगर के सीएमओ सहित कई सीएमएस बदले, यूपी स्वास्थ्य विभाग में देर रात तबादले, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के स्वास्थ्य विभाग में सोमवार की देर रात कई  चिकित्साधिकारियों के तबादले कर दिए गए। वाराणसी-संतकबीर नगर के सीएमओ सहित कई सीएमएस बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्वास्थय विभाग में देर रात तबादला एक्सप्रेस चली। शासन ने वाराणसी और संतकबीर नगर में नए मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती कर दी। वहीं आठ चिकित्साधिकारियों को सीएमएस बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव रवि रंजन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के अधिकारी डा. नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है। वे अभी मिर्जापुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात थे।

लखनऊ के वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डा. संजय कुमार दोहरे को सिद्धार्थनगर का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सत्य प्रकाश, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर वाराणसी के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. प्रवीर रंजन को इसी अस्पताल में सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई है।

डा. मनोज कुमार अखौरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, डा. अजय मोहन को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, डा. शंभु दयाल को जिला महिला चिकित्सालय गोंडा, डा. प्रमोद कुमार दोहरे को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय उन्नाव, डा. अनिल कुमार शुक्ला को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई और डा. अमिताभ श्रीवास्तव को लोकबंधु राजनरायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ का सीएमएस नियुक्त किया गया है।

नवपदोन्नत आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी का इंतजार

उधर, पुलिस विभाग में जल्द बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वाले 28 अधिकारी उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रतीक्षा में है। एक जुलाई को 28 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी हुआ था। वहीं इस माह के अंत में डीजी फायर सर्विस मुथा अशोक जैन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू समेत 10 आईपीएस अधिकारियों को सेवाकाल पूरा होगा। विभाग में कांवड़ यात्रा के समापन के बाद बड़े स्तर पर फेरबदल की चर्चा है।

पुलिस विभाग में डीजी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र से लेकर कई जिलों की कमान बदले जाने की संभावना है। इस माह डीजी मुथा अशोक जैन का कार्यकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता क्रम के आधार पर एडीजी अशोक कुमार सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के उपरांत पुलिस अधिकारियों के तबादले होंगे, इनमें पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों के नाम भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कई जिलों में हुए महिला अपराधों को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। आईजीआरएस में पिछड़े जिलों के अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया था। पुलिस विभाग में नई तैनातियों को लेकर नामों पर विचार शुरू हो गया है। पीपीएस संवर्ग से पदोन्नति पाकर आईपीएस अधिकारी बनने वालों के फील्ड के अनुभवों और अन्य उपलब्धियों को देखा जा रहा है। इस माह सेवाकाल पूरा करने वाले आईपीएस अधिकारियों में आईजी सीआईडी अखिलेश कुमार निगम के अलावा डीआईजी शहाब रशीद खान, आलोक प्रियदर्शी व सुनीता सिंह के अलावा एसपी अरविंद कुमार मिश्रा, हरि गोविंद व राम नारायण सिंह के नाम शामिल हैं।

126 नए राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 1810 पद हुए सृजित

यूपी को 126 नए राजकीय माध्यमिक स्कूल मिले हैं। ऐसे में इन स्कूलों के संचालन के लिए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक व कनिष्ठ लिपिक के 1810 पदों का सृजन भी कर दिया। अब इन स्वीकृत पदों को सीधी भर्ती व पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।

पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत 68 राजकीय इंटर कॉलेज (बालक-बालिका) व 58 राजकीय हाईस्कूल यानी कुल 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण व हस्तांतरण किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 68, प्रधानाध्यापक के 58, प्रवक्ता के 680, सहायक अध्यापक (एलटी) के 819 व कनिष्ठ सहायक के 185 नियमित पद सृजन किया है।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर आदेश जारी कर दिया गया है। 50 फीसदी सीधी भर्ती के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से भरे जाएंगे। जबकि 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। दूसरी तरफ इन विद्यालयों में 80-80 छठीं व नवीं क्लास में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।



Source link

Previous Post

Iran America War के बीच Mohammad Bakr Kharazi के दावों की चर्चा क्यों? | Trump |Abbas Araghchi, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

मक्के के खेत में तस्वीर उकेरने वाले किसानों से मिले अखिलेश यादव, कन्नौज के लिए रवाना की सूमा गाड़ी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
मक्के के खेत में तस्वीर उकेरने वाले किसानों से मिले अखिलेश यादव, कन्नौज के लिए रवाना की सूमा गाड़ी, Uttar-pradesh Hindi News

मक्के के खेत में तस्वीर उकेरने वाले किसानों से मिले अखिलेश यादव, कन्नौज के लिए रवाना की सूमा गाड़ी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • रेलवे ने छत्तीसगढ़ में शुरू की पहली ‘बाइक रेंटल सर्विस’, किराये पर मिलेंगे वाहन; यात्रियों को देना होगा इतना किराया, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News
  • जेल में 15 घंटे ड्यूटी, कर्मियों को छुट्टी-आराम नहीं; तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से कर दी यह मांग, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 16, 2026
    0

    सिंगरौली (मध्यप्रदेश): मोरवा थाना क्षेत्र की एनसीएल कॉलोनी में 35 वर्षीय मुकेश रावत का शव फंदे से लटका मिला। सूचना...

    Recent News

    Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 16, 2026
    रेलवे ने छत्तीसगढ़ में शुरू की पहली ‘बाइक रेंटल सर्विस’, किराये पर मिलेंगे वाहन; यात्रियों को देना होगा इतना किराया, Chhattisgarh Hindi News

    रेलवे ने छत्तीसगढ़ में शुरू की पहली ‘बाइक रेंटल सर्विस’, किराये पर मिलेंगे वाहन; यात्रियों को देना होगा इतना किराया, Chhattisgarh Hindi News

    August 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News