• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, November 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी में पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, लात-घूंसे और लाठी-डंडे तक चले, जिलाध्यक्ष सहित चार घायल, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 15, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
यूपी में पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, लात-घूंसे और लाठी-डंडे तक चले, जिलाध्यक्ष सहित चार घायल, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

मथुरा में संगठन सृजन के लिए बैठक कर रहे कांग्रेसी अपनी राष्ट्रीय सचिव और पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर पर हमला कर दिया।

Mathura News: यूपी के मथुरा में संगठन सृजन के लिए बैठक कर रहे कांग्रेसी अपनी राष्ट्रीय सचिव और पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर पर हमला कर दिया। इसमें उनके समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इनको सीएचसी में प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल लाया गया है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने नौहझील थाने में 5 नामजद समेत 15 के खिलाफ तहरीर दी है।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और कर्नाटक की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि निम्बालकर को मथुरा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वो यहां चार दिवसीय दौरे पर आई हुई हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने आदि विषय में सीधे संवाद कर रही हैं। वे पिछले दिनों जिला और महानगर कार्यालय में भी एक-एक कर कार्यकर्ताओं से मिल चुकी हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद हो रहा है।

अखाड़े में तब्दील हो गया बैठक स्थल

शुक्रवार को नौहझील में शेरगढ़ रोड स्थित एक गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इसमें पर्यवेक्षक डॉ. निम्बालकर, सहयोगी कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह और अजय शर्मा मौजूद थे। पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ता अपनी बात एक-एक करके रख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष समर्थकों ने जब इसका विरोध किया तो हंगामा कर रहे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में बैठक स्थल अखाड़े में तब्दील हो गया। लात-घूंसे, कुर्सी चलने लगीं। लाठियां भी चलीं। हंगामे के साथ मारपीट होने लगी। अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक व टीम के अन्य लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी भिड़े रहे। काफी देर बाद मामला धीरे-धीरे शांत हो गया। इस घटना में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना, सचिव दीपक दीक्षित और महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि घायल हो गए। इन चारों लोगों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है।

ये दी तहरीर

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। घटना के संबंध में पूर्व महानगर विक्रम वाल्मीकि द्वारा नौहझील थाने में तहरीर दी गई है। इसमें है कि नौहसील स्थित रामा पैलेस मैरिज गार्डन में कांग्रेस की बैठक चल रही थी। अचानक रामगढ़ी निवासी दिलीप चौधरी, अवाखेड़ा निवासी मनफूल, प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र जाट, गौरव जाट और उनके साथ 10-15 अन्य साथी आए और जातिसूचक गालियां देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना, जिला सचिव दीपक दीक्षित, महानगर के पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के चोट आयी हैं।

सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष ने लिखा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि आज नौहझील ब्लॉक में असामाजिक तत्वों ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता से निराश होकर उन पर और उनके साथियों पर गंभीर प्राणघातक हमला किया है। कानून तो अपना काम करेगा ही लेकिन ऐसे लोगों को उनका साफ संदेश है कि मुकेश धनगर न कभी झुका है और न झुकेगा, अन्याय के खिलाफ उनकी ये लड़ाई अनवरत जारी रहेगी।

वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश धनगर ने बताया, संगठन को मजबूत करने की कबायद चल रही हैं। पर्यवेक्षक एक-एक कर कार्यकर्ताओं से मिल रही थीं और उनकी बात सुन रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया। पार्टी के अंदर कुछ ऐसे लोग हैं, जो पार्टी को मजबूत नहीं होने देना चाहते। ऐसे लोगों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। इस साजिश के पीछे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर का हाथ है। ऐसे लोग संगठन को कमजोर करना चाहते हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया, मेरा इससे कोई मतलब नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता था कि कार्यक्रम कहां हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसमें पुलिस में तहरीर देना भी गलत है। इसमें पुलिस को शामिल करना ठीक नहीं है।

[ad_2]

Source link

Views: 11
Previous Post

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

बिहार में मर्डर 10 प्रतिशत घटे, डकैती में 31 फीसदी की कमी; सरकार बोली- क्रिमिनल को सजा दिलाने में तेजी आई, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
बिहार में मर्डर 10 प्रतिशत घटे, डकैती में 31 फीसदी की कमी; सरकार बोली- क्रिमिनल को सजा दिलाने में तेजी आई, Bihar Hindi News

बिहार में मर्डर 10 प्रतिशत घटे, डकैती में 31 फीसदी की कमी; सरकार बोली- क्रिमिनल को सजा दिलाने में तेजी आई, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News