भारत और ईरान के बीच रिश्तों को नई दिशा देने के लिए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के साथ चाबहार बंदरगाह, व्यापार, ऊर्जा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा अहम रहने की उम्मीद है