• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तंत्र-मंत्र से तबीयत ठीक करने का दांव पड़ा उलटा, नाराज परिजनों ने तांत्रिक को मौत के घाट उतारा, छह गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 15, 2026
in वाराणसी
0 0
0
तंत्र-मंत्र से तबीयत ठीक करने का दांव पड़ा उलटा, नाराज परिजनों ने तांत्रिक को मौत के घाट उतारा, छह गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News


वाराणसी में तंत्रमंत्र के चक्कर में एक व्यक्ति की तबीयत ठीक करने का दावा करने वाले तांत्रिक की पीड़ित के परिजनों ने हत्या कर दी। तांत्रिक युवक की तबीयत ठीक करने पहुंचा लेकिन सही होने के बजाय युवक और बीमार हो गया था। इसी से नाराज होकर परिजनों ने तांत्रिक को मौत की नींद सुला दिया।

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक व्यक्ति का इलाज करना एक तांत्रिक के लिए भारी पड़ गया। तबीयत ठीक करने के लिए तांत्रिक को परिजनों ने बुलाया था, लेकिन बीमार युवक की तबीयत और खराब होने लगी। इसी से नाराज होकर परिजनों ने तांत्रिक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में पुलिस ने हत्या के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच, एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। बताया कि गोइठहां स्थित ओम नगर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय तांत्रिक अनीश उपाध्याय की पत्नी ने सात जुलाई को पति के लापता होने की सूचना लालपुर पांडेयपुर थाने में दी थी। बीते 13 अगस्त को पत्नी ने तांत्रिक की हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरी वारदात सामने आई।

गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के प्रेमापुर (चुनार) निवासी सोनू, उसके भाई विशाल और विकास गौंड, इनके ममेरे भाई कानपुर के मोहानी घाट (नवाबगंज) निवासी अभिषेक उर्फ रोहित कश्यप, मोहित कश्यप, सोनू का दोस्त सिगरा के निराला नगर निवासी साहिल गोंड हैं। मिर्जापुर के तीनों भाई कंचनपुर (कंदवा) में धीरज सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। वहीं पर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, श्यामनरायण, रोशन राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, चंद्रसेन सिंह, सुनील चंद्र, विनीत सिंह, कांस्टेबल अर्जुन कन्नौजिया आदि शामिल थे।

विकास की तबीयत बिगड़ने पर हत्या की साजिश रची

वाराणसी। आरोपी सोनू ने बताया कि मार्च में तांत्रिक अनीश उपाध्याय से संपर्क हुआ था। भाई विकास एवं अन्य परिजनों की तबीयत खराब होने के पीछे उसने भूत-प्रेत का साया बताया था। तंत्र-मंत्र की विद्या से दूर करने का दावा किया। इसके लिए कई बार वह कंदवा के कंचनपुर स्थित किराये के मकान पर पूजा भी करा चुका था। जून में सबसे छोटे भाई विकास की तबीयत अधिक खराब हो गई। ऊपरी साया होने की बात कहते हुए तांत्रिक अनीश ने चार-पांच दिन तक पूजा-पाठ की। बताया जाता है कि इस दौरान उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं लग रहा था। इधर विकास की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे कानपुर में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद तीनों भाइयों ने कानपुर के ममेरे भाइयों की मदद से तांत्रिक की हत्या करने की साजिश रची।

पहली जुलाई को हत्या, रमना में फेंका शव

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सिगरा के साहिल पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर 30 जून को तांत्रिक अनीश को कंदवा वाले किराये के मकान पर बुलाया गया। वहां पहली जुलाई की दोपहर में कमरे में वह पूजा-पाठ कर रहा था। इसी दौरान म्यूजिक सिस्टम से तेज आवाज में गाना बजाकर कमरे में ही लकड़ी के स्टूल, गैस सिलेंडर और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कमरे में पड़े खून के निशान साफ किए और दुर्गंध छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर तथा बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल किया। पहली जुलाई की रात ही सोनू शव को बोरी में भरकर स्कूटी में सामने की ओर रखा। इस दौरान अन्य आरोपी भी बाइक से आगे-पीछे चल रहे थे। आरोपियों ने लंका के रमना में कचरे के ढेर में बोरी में बंधा शव फेंक दिया और वापस कमरे पर आ गए। अगले दिन कानपुर निवासी ममेरे भाई अपने घर चले गए।

हाथ पर अंकित गोदना के जरिये मामला खुला

सूचना पर अगले दिन लंका पुलिस ने अनीश का शव बरामद किया। उसकी तस्वीरें, एक हाथ पर गोदना के रूप में अंकित ‘मां’ और दूसरे पर पत्नी का नाम ‘गुंजा’ लिखी फोटो, कपड़े की फोटो पुलिस के सोशल मीडिया के ग्रुप पर वायरल कर शिनाख्त की कोशिश की गई। पहचान न हो पाने की दशा में पुलिस ने अज्ञात के तौर पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंत्येष्टि करा दी थी। इधर अनीश का मोबाइल बंद था। उसकी पत्नी और एक बेटा परेशान थे। पत्नी, बेटा और भाई ने अपने स्तर से ढूंढ़ा, लेकिन पता नहीं चल सका। इस पर सात जुलाई को लालपुर-पांडेयपुर थाने पर सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच अज्ञात शवों की शिनाख्त में लंका पुलिस की ओर जारी फोटो को पहचानने के लिए लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने अनीश की पत्नी गुंजा को बुलाया। गुंजा अपने देवर के साथ 13 अगस्त को पहुंची और शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए छानबीन शुरू की। पत्नी से पूछताछ के आधार पर पहले सोनू को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने घटना स्वीकार की। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का स्टूल, गैस सिलेंडर और लोहे की रॉड और म्यूजिक सिस्टम बरामद कर लिया।

तंत्र-मंत्र विद्या के लिए छोड़ दिया था घर

पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अनीश उपाध्याय ने तंत्र-मंत्र के लिए घर छोड़ दिया था। वह औघड़ों के साथ रहते थे। वह करीब 12 साल तक घर नहीं आए थे। 10 साल पहले वह लौटे तो तांत्रिक बनकर आए। इसके बाद पूजा-पाठ कराने लगे थे।



Source link

Previous Post

Iran America War के बीच India आ रहे Masoud Pezeshkian, टेंशन में Trump, Netanyahu | BRICS 2026, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News