• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा, 4000 करोड़ का निवेश आएगा; सम्राट चौधरी की बैठक में फैसला, Bihar Hindi News

admin by admin
August 14, 2026
in बिहार
0 0
0
पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा, 4000 करोड़ का निवेश आएगा; सम्राट चौधरी की बैठक में फैसला, Bihar Hindi News


पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जाएगा। शहर में मौजूद सरकारी जमीनों का पुनर्विकास किया जाएगा। विभिन्न प्रोजेक्ट से पटना में 4000 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पटना को आधुनिक एवं वैश्विक स्तर के शहर के रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं। सीएम ने अपने आवास में पटना की विभिन्न पुनर्विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।

सीएम की बैठक में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (विश्व व्यापार केंद्र) के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान बिहार म्यूजियम नेहरू पथ के सामने, गर्दनीबाग, भूतनाथ सेक्टर 6 और बोरिंग कैनाल रोड स्थित भूमि खंडों के पुनर्विकास के प्रस्ताव की जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना के सुनियोजित विकास, सरकारी जमीन के बेहतर उपयोग और आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जर्जर इमारतों का कायाकल्प होगा

सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में उपलब्ध विभिन्न सरकारी भूमि खंडों के पुनर्विकास की कार्ययोजना तैयार करने का प्रस्ताव अच्छा है। इस क्रम में एनबीसीसी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण एवं पुनर्विकास के लिए मॉडल तैयार किए जाने की बात कही गई है। पुराने एवं जर्जर सरकारी भवनों के स्थान पर आवश्यकता के अनुरूप पुनर्निर्माण एवं नए निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

टाउनशिप की कार्ययोजना बनेगी

सीएम सम्राट ने पाटलिपुत्र टाउनशिप में लगभग 2,000 एकड़ भूमि तथा अन्य टाउनशिप में 1000 एकड़ में टाउनशिप के निर्माण एवं पुनर्विकास की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही पटना सहित गया, भागलपुर, बेगूसराय एवं दरभंगा जैसे शहरों में भी उपयुक्त सरकारी जमीन को चिह्नित कर विकास की समेकित योजना तैयार करने को कहा।

पटना का मास्टर प्लान बनेगा

मुख्यमंत्री ने पटना के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि को चिह्नित कर मास्टर प्लान तैयार करने तथा सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्यों में आधुनिक तकनीक, पर्यावरणीय मानकों एवं ‘जीरो वेस्ट मॉडल’ को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया।

पटना में 4000 करोड़ के निवेश की संभावना

पटना में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है, जबकि इन परियोजनाओं से लगभग 8,000 करोड़ रुपये का राजस्व सृजन होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास परियोजनाओं के लिए उपयुक्त जमीन को जल्द से जल्द चिह्नित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। पटना के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ग्रामीण कार्य और सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, विशेष सचिव नीलेश रामंचंद्र देवरे, पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा, एनबीसीसी के चेयरमैन डॉ केपी महादेव स्वामी सहित एनबीसीसी के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Previous Post

कांवड़ लेकर फीस माफी की मांगी थी दुआ; DM ने भाई-बहनों की फ्री शिक्षा की व्यवस्था कर दी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News

आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नक्सली कैंप से रैंप तक का सफर; जिन महिलाओं के हाथ में कभी होते थे हथियार, उन्होंने कैट वॉक कर जीता दिल, Chhattisgarh Hindi News
  • ‘विधानसभा मार्च’ में शामिल 300 लोगों पर FIR दर्ज, ‘उपद्रवियों’ की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही रांची पुलिस, Ranchi Hindi News
  • आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News
  • पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा, 4000 करोड़ का निवेश आएगा; सम्राट चौधरी की बैठक में फैसला, Bihar Hindi News
  • कांवड़ लेकर फीस माफी की मांगी थी दुआ; DM ने भाई-बहनों की फ्री शिक्षा की व्यवस्था कर दी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नक्सली कैंप से रैंप तक का सफर; जिन महिलाओं के हाथ में कभी होते थे हथियार, उन्होंने कैट वॉक कर जीता दिल, Chhattisgarh Hindi News

    नक्सली कैंप से रैंप तक का सफर; जिन महिलाओं के हाथ में कभी होते थे हथियार, उन्होंने कैट वॉक कर जीता दिल, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    August 14, 2026
    0

    इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व नक्सली महिलाओं ने हथकरघा से बने कपड़े पहनकर हैंडलूम का प्रचार किया। वहीं इस मौके...

    Recent News

    नक्सली कैंप से रैंप तक का सफर; जिन महिलाओं के हाथ में कभी होते थे हथियार, उन्होंने कैट वॉक कर जीता दिल, Chhattisgarh Hindi News

    नक्सली कैंप से रैंप तक का सफर; जिन महिलाओं के हाथ में कभी होते थे हथियार, उन्होंने कैट वॉक कर जीता दिल, Chhattisgarh Hindi News

    August 14, 2026
    ‘विधानसभा मार्च’ में शामिल 300 लोगों पर FIR दर्ज, ‘उपद्रवियों’ की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही रांची पुलिस, Ranchi Hindi News

    ‘विधानसभा मार्च’ में शामिल 300 लोगों पर FIR दर्ज, ‘उपद्रवियों’ की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही रांची पुलिस, Ranchi Hindi News

    August 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News