• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

4 साल की उम्र से सिंगिंग 13 में लता मंगेशकर से मिली ट्रॉफी, सुनिधि चौहान ने दमदार आवाज से मचाया ‘धूम’

admin by admin
August 14, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
4 साल की उम्र से सिंगिंग 13 में लता मंगेशकर से मिली ट्रॉफी, सुनिधि चौहान ने दमदार आवाज से मचाया ‘धूम’


Last Updated:August 14, 2026, 02:38 IST

सिंगर 4-5 साल की रही होंगी, जब उन्होंने स्टेज शो करने शुरू कर दिए थे. उनहें 13 साल की उम्र में लता मंगेशकर से सम्मान मिला, मगर निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही. तमाम चुनौतियों के बावजूद वे अपना काम करती गईं. उन्होंने पहली शादी 18 साल की आयु में एक कोरियोग्राफर से की थी, मगर कुछ सालों बाद वे अलग हो गए. उन्होंने फिर संगीतकार हितेश सोनिक से शादी की. आज उनका एक बेटा है.

ख़बरें फटाफट

4 साल की उम्र से सिंगिंग 13 में लता मंगेशकर से मिली ट्रॉफी, आवाज से बनाई पहचानZoom

सुनिधि चौहान की निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही.

नई दिल्ली: हिंदी फिल्मों के लिए सिंगर सुनिधि चौहान ने रोमांटिक से लेकर इमोशनल समेत कई तरह के गाने गाए और अलग पहचान बनाई. सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था. उनके जन्म का नाम निधि चौहान था. उनके पिता थिएटर से जुड़े थे और बचपन से ही सुनिधि को संगीत का माहौल मिला. करीब चार-पांच साल की उम्र में वह स्थानीय कार्यक्रमों और छोटे मंचों पर गाने लगी थीं. सुनिधि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह मंच के पीछे खड़ी रहती थीं और उनके पिता इशारा करके स्टेज पर भेजते थे.

बचपन में ही उनकी प्रतिभा को पहचान लिया गया था. जब वह करीब 11 साल की हुईं तो परिवार दिल्ली से मुंबई आ गया. वहां उनकी मुलाकात मशहूर संगीतकार कल्याणजी से हुई और वह उनकी संगीत अकादमी से जुड़ गईं. बाद में वह कल्याणजी-आनंदजी के बच्चों के ग्रुप ‘लिटिल वंडर्स’ की प्रमुख गायिका बन गईं. उन्हें कम उम्र में ही फिल्मों में गाने का मौका भी मिला. 1996 में फिल्म ‘शस्त्र’ के गाने ‘लड़की दीवानी देखो’ से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ. उसी साल उन्होंने दूरदर्शन के सिंगिंग शो ‘मेरी आवाज सुनो’ में हिस्सा लिया और जीत हासिल की. उस समय वह महज 13 साल की थीं. इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी उन्हें लता मंगेशकर ने दी थी. सुनिधि ने बाद में बताया कि वह लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानती थीं और उस दिन उनके सामने गाते समय बहुत घबरा गई थीं.

कई गानों के लिए मिले अवॉर्ड
फिल्मों में शुरुआत तो जल्दी हो गई थी, लेकिन बड़ा नाम बनने में कुछ साल लगे. 1999 में फिल्म ‘मस्त’ का गाना ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ उनकी पहचान का बड़ा कारण बना. इसके बाद ‘फिजा’ का ‘महबूब मेरे’ आया और फिर ‘धूम’ का ‘धूम मचाले’, ‘ओमकारा’ का ‘बीड़ी’, ‘डॉन’ का ‘ये मेरा दिल’, ‘फैशन’ का ‘देशी गर्ल’, ‘तीस मार खान’ का ‘शीला की जवानी’ और ‘धूम 3’ का ‘कमली’ जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. लेकिन सुनिधि के सफर में एक ऐसा दौर भी आया जब उनकी आवाज को लेकर उन्हें काफी बातें सुननी पड़ीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कुछ संगीतकार उनकी आवाज को ‘मर्दाना’ कहते थे. उन्हें रोमांटिक गाने देने से भी मना किया गया और एक समय वह खास तरह के गीत या आइटम गानों तक सीमित कर दी गई थीं.

18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर से शादी
सुनिधि ने बताया कि संगीतकार अनु मलिक ने ऐसे समय में उनका साथ दिया और उन्हें अलग तरह के गाने दिलाने में मदद की. बाद में यही दमदार आवाज उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई. निजी जिंदगी में भी सुनिधि का सफर आसान नहीं रहा. 2002 में 18 साल की उम्र में उन्होंने कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से शादी की. यह शादी करीब एक साल ही चली और दोनों अलग हो गए. उस समय उनके परिवार के साथ भी रिश्ते खराब हुए थे. तलाक के बाद उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने फिर अपने काम पर ध्यान दिया और धीरे-धीरे करियर को नई ऊंचाई दी. बाद में उन्होंने संगीतकार हितेश सोनिक से शादी की. दोनों का एक बेटा है.

रियलिटी शो से बनाई दूरी
सुनिधि को उनके काम के लिए कई बड़े पुरस्कार मिले हैं. उन्हें फिल्म ‘मस्त’ के लिए आर.डी. बर्मन अवॉर्ड मिला. इसके बाद ‘बीड़ी’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला और ‘शीला की जवानी’ के लिए भी उन्होंने फिल्मफेयर जीता. उनके नाम तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ सहित कई सम्मान दर्ज हैं. सुनिधि ने फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे के लिए भी काम किया और कई सिंगिंग रियलिटी शो में जज बनीं. हालांकि बाद में उन्होंने इस काम से दूरी बना ली. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि रियलिटी शो का माहौल अब उनके लिए सही जगह नहीं है. वह उस जगह से खुद को जुड़ा हुआ महसूस नहीं करतीं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 14, 2026, 02:38 IST





Source link

Previous Post

MP Board Exam Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से? यहां देखें पूरा टाइम टेबल, Career Hindi News

Next Post

बेटी ने मां को पहचानने से इनकार किया; कोर्ट ने पिता के पास बरकरार रखी बच्ची की कस्टडी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
बेटी ने मां को पहचानने से इनकार किया; कोर्ट ने पिता के पास बरकरार रखी बच्ची की कस्टडी, Uttar-pradesh Hindi News

बेटी ने मां को पहचानने से इनकार किया; कोर्ट ने पिता के पास बरकरार रखी बच्ची की कस्टडी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War के बीच Mojtaba Khamenei ने बनाई खतरनाक ढाल,समझिए| Russia | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता देना होगा, हिमाचल HC बोला- दूसरी शादी तक की जिम्मेदारी, Himachal-pradesh Hindi News
  • बेटी ने मां को पहचानने से इनकार किया; कोर्ट ने पिता के पास बरकरार रखी बच्ची की कस्टडी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 14, 2026
    0

    यूपी में अग्निवीर के लिए तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो रहा है। 17 अगस्त से भर्ती रैलियां...

    Recent News

    यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News

    August 14, 2026
    Iran America War के बीच Mojtaba Khamenei ने बनाई खतरनाक ढाल,समझिए| Russia | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Iran America War के बीच Mojtaba Khamenei ने बनाई खतरनाक ढाल,समझिए| Russia | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    August 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News