• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 13, 2026
in लखनऊ
0 0
0
यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन 4 हजार अतिरिक्त बसें चलेंगी। 26 से 31 अगस्त तक यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बहनों को पहले की तरह सुरक्षति व सुगम यात्रा कराने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

यूपी में रक्षाबंधन के मौके पर बहनों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग प्रदेश में छह दिनों के लिए चार हजार से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 26 से 31 अगस्त तक यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बहनों को पहले की तरह सुरक्षति व सुगम यात्रा कराने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कर्मचारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही क्षेत्र में तैनात अधिकारी के बिना अनुमति कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पर्व अवधि में परिवहन निगम की सभी बसों को आनरोड किया जाए। रक्षाबंधन पर्व पर पूर्वी क्षेत्र में लोग अधिक यात्रा करते है। इसे देखते हुए पूर्वी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाए। सभी बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ जल तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बस स्टेशनों पर यात्री प्रतीक्षालय स्थल पर लाइट, पंखे की उत्तम व्यवस्था रहे। यात्रियों को बसों के संचालन के बारे में जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार लखनऊ व कानपुर के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित करने का निर्देश भी दिया गया है।

बढ़ेगी कनेक्टिविटी

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन.सिंह ने सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको को निर्देश दिए है कि आवश्यकता के अनुसार दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी क्षेत्रों के लिए गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली क्षेत्र के संचालन के प्रतिबंध में छूट दें। ऐसे ही दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वी क्षेत्रों के लिए अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा व इटावा क्षेत्र के लिए संचालन के वर्तमान प्रतिबंध को शिथिल किया जाए। पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों से यदि पश्चिम के क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक प्वाइंटस से 60 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलता है तो सभी पूर्वी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जा सकती हैं। उन्होंने सभी बसों की मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया। चालकों/परिचालकों कार्यशाला व संचालन शाखा के कर्मचारियों तथा पर्यवेक्षकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने का निर्देश दिया गया है। सभी अनुबंधित बसों के संचालन कराए जाने को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विशेष प्रोत्साहन योजना

प्रबंध निदेशक ने बताया कि पर्व अवधि में प्रोत्साहन योजना प्रभावी रहेगी। 26 से 31 अगस्त तक निर्धारित शर्तों के तहत 1800 किलोमीटर बस संचालन करने वाले चालक-परिचालक को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालकों-परिचालकों को इस अवधि में 1800 किलोमीटर से अधिक बस संचालन करने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इस अवधि में डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला में प्रतिदिन मौजूद रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि चालकों-परिचालकों के लिए योजना की पात्रता सेवा के 64 प्रतिशत से अधिक लोडफैक्टर से जुड़ी होगी। चिन्हित बस स्टेशनों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने वाले कार्मिकों-पर्यवेक्षकों के प्रोत्साहन के लिए भी 90 हजार रुपये राशि स्वीकृत की गई है।



Source link

Previous Post

मोक्ष की चाहत या कुछ और? काशी आकर मां-बेटे ने जान दी, एक दिन पहले पिता की हुई थी मौत, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

एयरपोर्ट जा रहे विधायक की एस्कॉर्ट में डंपर ने मारी टक्कर, MLA सिक्यूरिटी ड्यूटी के पहले दिन ही दरोगा की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
एयरपोर्ट जा रहे विधायक की एस्कॉर्ट में डंपर ने मारी टक्कर, MLA सिक्यूरिटी ड्यूटी के पहले दिन ही दरोगा की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

एयरपोर्ट जा रहे विधायक की एस्कॉर्ट में डंपर ने मारी टक्कर, MLA सिक्यूरिटी ड्यूटी के पहले दिन ही दरोगा की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बस्तर घूमने आई मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की हिट एंड रन में मौत, Chhattisgarh Hindi News
  • ‘राहुल गांधी में जिन्ना की आत्मा घुस चुकी है, उत्तर प्रदेश को 5 देश बनाने में जुटे’- निशिकांत दुबे का हमला, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड के लिए खुशखबरी! इस शहर से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन; क्या होगा रूट, Jharkhand Hindi News
  • गुड्डू यादव और संतोष डॉन की संपत्तियां जब्त होंगी, गुंडागर्दी कर करोड़ों की जमीन ली; अब EOU का शिकंजा, Bihar Hindi News
  • एयरपोर्ट जा रहे विधायक की एस्कॉर्ट में डंपर ने मारी टक्कर, MLA सिक्यूरिटी ड्यूटी के पहले दिन ही दरोगा की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बस्तर घूमने आई मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की हिट एंड रन में मौत, Chhattisgarh Hindi News

    बस्तर घूमने आई मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की हिट एंड रन में मौत, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    August 13, 2026
    0

    Mumbai biker Riddhi Thakkar killed in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की...

    Recent News

    बस्तर घूमने आई मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की हिट एंड रन में मौत, Chhattisgarh Hindi News

    बस्तर घूमने आई मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की हिट एंड रन में मौत, Chhattisgarh Hindi News

    August 13, 2026
    ‘राहुल गांधी में जिन्ना की आत्मा घुस चुकी है, उत्तर प्रदेश को 5 देश बनाने में जुटे’- निशिकांत दुबे का हमला, Jharkhand Hindi News

    ‘राहुल गांधी में जिन्ना की आत्मा घुस चुकी है, उत्तर प्रदेश को 5 देश बनाने में जुटे’- निशिकांत दुबे का हमला, Jharkhand Hindi News

    August 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News