• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मोक्ष की चाहत या कुछ और? काशी आकर मां-बेटे ने जान दी, एक दिन पहले पिता की हुई थी मौत, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 13, 2026
in वाराणसी
0 0
0
मोक्ष की चाहत या कुछ और? काशी आकर मां-बेटे ने जान दी, एक दिन पहले पिता की हुई थी मौत, Uttar-pradesh Hindi News


मोक्ष की नगरी कही जाने वाली काशी में मां-बेटे ने सल्फास खाकर जान दे दी है। एक दिन पहले ही पिता की बीमारी से मौत हुई थी। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद से दोनों गेस्ट हाउस के कमरे से नहीं निकले थे।

वाराणसी अमित वर्मा। वाराणसी में लक्सा के गेस्ट हाउस में ठहरे महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी कारोबारी की रविवार को बीमारी से मौत हो गई। इधर दूसरे दिन सोमवार को कमरे में मां और बेटे ने जान दे दी। कर्मचारियों की सूचना पर लक्सा पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। दोनों ने सल्फास खाकर जान दी है। कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि कारोबारी की बीमारी ठीक नहीं होने के बाद तीनों धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जान देने को मोक्ष की चाहत से जोड़ा जा रहा है। काशी को मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है। काफी लोग गंभीर बीमारियों और बुजुर्ग होने पर यहां आकर निवास करते हैं और शरीर त्यागते हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारगढ़ पनवेल निवासी 53 वर्षीय विशाल विनय मुखर्जी, उनकी 50 वर्षीय पत्नी जया मुखर्जी, बेटा 29 वर्षीय ईशान मुखर्जी वाराणसी चार दिन पहले काशी आए थे। वाराणसी के हृदय स्थल गोदौलिया से कुछ दूरी पर स्थित लक्सा के वाची गेस्ट हाउस में 7 अगस्त से रुके थे। पुलिस के अनुसार विशाल विनय की तबीयत पहले से काफी खराब थी। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां उनका निधन हो गया।

कमरे से मिला सल्फास का पैकेट

विशाल की अन्त्येष्टि के बाद मां और बेटा सोमवार सुबह गेस्ट हाउस लौटे थे। इसके बाद से कमरे से बाहर नहीं निकले। देर शाम तक दरवाजा न खुलने पर कर्मचारियों ने फोन किया लेकिन जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कमरे से सल्फास का पैकेट मिला है। आशंका है जहर खाकर मां-बेटे ने जान दी है।

पुलिस को लोन से परेशान होने की आशंका

तीनों की मौत को पुलिस लोन को लेकर परेशान होने की आशंका से भी जोड़ रही है। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरंभिक जांच में सामने आया है कि विशाल ने किसी काम के लिए लोन लिया था। फिर उनकी लंबी बीमारी के कारण लोन चुकता नहीं हो रहा था। इसके साथ ही बीमारी का खर्च भी अधिक हो गया था। ऐसे में आशंका है कि इसी बात से परिवार परेशान था।

वहीं, यह भी आशंका है कि अचानक पिता की मौत के बाद मां और बेटे खुद को अकेला महसूस करने लगे होंगे और जान दे दी होगी। उधर, फोरेंसिक टीम ने कमरे का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार के दर्ज पते के पड़ोसियों से संपर्क किया। हालांकि लोगों ने जानने पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस रिश्तेदारों से संपर्क की कोशिश में जुटी है।



Source link

Previous Post

Iran US War के बीच Strait of Hormuz के आसपास बह रहा Oil | Trump| IRGC, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News