• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

झारखंड के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के होगा वज्रपात; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 10, 2026
in धनबाद
0 0
0
झारखंड के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के होगा वज्रपात; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News


झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश पलामू में हुई है।

Jharkhand Mausam: झारखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है। मानसून ट्रफ देश के अंदर सूरत, इंदौर, सागर, सिद्धि, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून, मंडी से होकर गुजर रहा है। राजधानी समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कुछ जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पलामू में हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में बारिश होगी। जबकि, कहीं-कहीं भारी बारिश होने पूर्वानुमान है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश के होने के आसार हैं। राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है। पूरे राज्य में तेज हवा और बारिश के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, पलामू, बोकारो और लातेहार में बारिश हुई। इसमें पलामू में सबसे ज्यादा बारिश 67.4 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में 54 और रांची में 26 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले सोमवार से लेकर अब तक बारिश होने के बाद मानसून में सुधार आया है। एक जून से लेकर अब तक बारिश में कमी महज 54 फीसदी रह गयी है। एक से 30 जून तक राज्य में अब तक 86.5 मिमी बारिश हुई, जो कि 189.5 से 54 फीसदी कम है। वहीं, रांची में एक जून से लेकर अब तक 146.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 197.6 मिमी से 26 फीसदी कम है।

24 घंटे में छह डिग्री नीचे गिरा पारा

बारिश होने से राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में कमी आयी है। इसमें अधिकतम के पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे है। पिछले 24 घंटे के दौरान यह करीब छह डिग्री नीचे गिरकर 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। बारिश से पलामू के तापमान में तीन डिग्री की कमी आयी। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जिलों के तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम

रांची 28.4 22.5

जमशेदपुर 32.4 24.8

मेदिनीनगर 36.6 24.4

बोकारो 34.1 25.6

चाईबासा 29.8 24.2

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। इसमें रांची समेत 14 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकती है।



Source link

Previous Post

पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News

Next Post

‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News

admin

admin

Next Post
‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News

‘हमने जंतर-मंतर पर जो’... रांची में 'विधानसभा मार्च' के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 28 मिनट के वीडियो में आपको ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब – News18 हिंदी
  • रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News
  • बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।
  • आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 15, 2026
    0

    15 सितंबर, मंगलवार: आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने के निर्देश के बावजूद चिकन बिक्री...

    Recent News

    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 15, 2026
    28 मिनट के वीडियो में आपको ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब – News18 हिंदी

    28 मिनट के वीडियो में आपको ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब – News18 हिंदी

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News