• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चोरी के आरोप ने दोस्तों को बनाया जानी दुश्मन, पिता संग मिलकर युवक ने सरिया से पड़ोसी का पेट फाड़ डाला, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 10, 2026
in लखनऊ
0 0
0
चोरी के आरोप ने दोस्तों को बनाया जानी दुश्मन, पिता संग मिलकर युवक ने सरिया से पड़ोसी का पेट फाड़ डाला, Uttar-pradesh Hindi News


लखनऊ में पायल चोरी के आरोप ने दो दोस्तों को कट्टर दुश्मन बना दिया। इसके बाद एक युवक ने अपने पिता संग मिलकर दोस्त को जान से मार डाला। सरिया से उसका पेट ही फाड़ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow Murder: राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात हुई एक घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां पायल चोरी की घटना ने दो दोस्तों को जानी दुश्मन बना दिया। फैजुल्लागंज मामा कॉलोनी में रहने वाले शुभम सोनी (26) आटो चालक पर पायल चोरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र ने उसकी नृशंस हत्या कर दी। शुभम के घर से कुछ दूरी पर उसे घेर लिया। चाकू से गोदा और फिर सरिया डालकर पेट फाड़ डाला। चीख-पुकार सुनकर दौड़े आस पड़ोस के लोगों ने आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ा और जमकर पीटने के बाद पुलिस मड़ियांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शुभम आटो चालक था। परिवार में पिता प्रेमचंद्र, मां मालती और चार भाई हैं। शुभम के भाई शिवम सोनी के मुताबिक हत्या पड़ोस में रहने वाले सुमित और उसके पिता मथुरा ने की है। साथ में एक ट्रैक्टर चालक भी शामिल है। शिवम के मुताबिक शुभम और सुमित दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों का घर आना जाना था। शिवम के मुताबिक सुमित कभी उसके घर सोता था। कभी शुभम, सुमित के घर सोने जाता था। हफ्ते भर पहले सुमित ने भाई शुभम पर पायल चोरी का आरोप लगाया था। सुमित का कहना था कि शुभम ने उसकी मां की पायल चोरी की है। इस संबंध में चौकी पर सुमित ने तहरीर भी दी थी। पुलिस ने जांच की तो चोरी की पुष्टि नहीं नहीं हुई। पुलिस ने भाई को छोड़ दिया। इसके बाद से सुमित और उसके पिता मथुरा रंजिश मानते थे।

पहले चाकू से किए वार फिर पेट में घुसेड़ दिया सरिया

शनिवार रात भाई घर से निकला था। मोहल्ले में ही था। इस बीच सुमित उसके पिता मथुरा और एक ट्रैक्टर चालक पहुंचा। तीनों ने भाई को घेर लिया। भाई को पीटा और ताबड़तोड़ चाकू से कई प्रहार किए। इसके बाद सरिया घुसेड़कर पेट फाड़ डाला। भाई चीख पुकार कर रहा था। शोर सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े उन्होंने सुमित और उसके पिता को दबोच लिया। दोनों को जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भाई को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शिवम की तहरीर पर आरोपी सुमित और मथुरा के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका अभी हत्या में नहीं मिली है। साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

तीन घंटे पहले हुए हमले का बदला लेने निकला था, घेर कर मार डाला

पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि हत्या से तीन घंटे पहले भी शुभम को सुमित उसके पिता और ट्रैक्टर चालक ने मिलकर पीटा था। चंगुल से छूटकर शुभम किसी तरह घर पहुंचा। वहां से उसने अपने एक साथी को फोन किया। साथी ने बताया कि उसकी लोकेशन चारबाग है। शुभम साथी को हमलावरों से बदला लेने और मारपीट के मकसद से बुला रहा था। साथी ने आने से मना कर दिया। पुलिस को शिवम के मोबाइल से इस बातचीत की रिकाडिंग भी मिली है। इसके बाद शुभम अकेले ही घर से निकला। इस बीच सुमित और मथुरा उसे मोहल्ले में ही मिल गए। दोनों ने मिलकर शुभम को मार डाला।

वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली

शुभम सोनी की हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। परिजनों ने बताया कि फुटेज में शुभम घर से निकलते हुए दिख रहा है। कुछ देर बाद आरोपी पिता-पुत्र सुमित और मथुरा उसे रोकते हैं और मारपीट करने लगते हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पिता-पुत्र की भूमिका साफ हो रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।



Source link

Previous Post

UP Floods: हर घंटे दो सेमी बढ़ रही गंगा, कई घाटों से संपर्क टूटा तो कई पर बदले आरती स्थल, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News

पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News