• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 10, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News


मथुरा में छात्र विपिन की हत्या के मामले में शनिवार देर रात रनवारी रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से दो आरोपी घायल होकर पकड़े गए, जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों ने पत्नी को ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर हत्या की बात कबूली। महिला भी गिरफ्तार हुई।

मथुरा के नीमगांव के युवक की हत्या के मामले में शनिवार देर रात थाना छाता पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच रनवारी रोड पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो शातिर घायल हो गये। वहीं एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी छाता में भर्ती कराया है। पकड़े आरोपियों ने बताया कि उनमें से एक की पत्नी को ब्लैकमेल किये जाने से परेशान होकर उन्होंने छात्र की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को भी सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश में आये हत्यारोपियों पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम रखा था।

छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में धराया

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि चार अगस्त को बीपीटी के छात्र नीमगांव निवासी विपिन घर से बाइक लेकर हाइवे स्थित विवि में रजिस्ट्रेशन की कह कर गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की मोबाइल स्विच ऑफ आने पर चिंता हुई तो उसकी तलाश की थी। देर रात उसकी थाना छाता में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर थाना सर्विलांस सेल पुलिस युवक की तलाश कर रही थी, तभी पांच अगस्त दोपहर दो बजे करीब धौरेरा जंगल में बनी खंडहर कोठरी से युवक का शव बरामद किया था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग की

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की छात्र के हत्यारोपी स्विफ्ट कार से छाता की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम गोवर्धन-छाता रोड पर गांव रनवारी के समीप चेकिंग करने लगी। तभी सामने से आ रहे कार सवारों ने पुलिस टीम को देख अपनी कार को रनवारी के समीप मोड़ दिया और पुलिस को आता देख कार से उतर कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से हत्यारोपी विक्रम निवासी ऱाधा पब्लिक स्कूल के सामने, ब्लॉक के पीछे, गोवर्धन और अमन निवासी जाटव मोहल्ला, राधाकुण्ड, गोवर्धन पैर में गोली लगने घायल हो गये, जबकि उनका साथी तेजपाल उर्फ नेहनू निवासी जाटव मोहल्ला, राधाकुण्ड, गोवर्धन मौके से फरार हो गया था। वहीं पुलिस टीम ने घटना में शामिल महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान किया है।

आरोपी महिला से कराई बात, मिटा भ्रम

पुलिस अधिकारियों और कुंवर नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल की बात गिरफ्तार आरोपी महिला से कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उसने ही विपिन को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल करके धौरेरा के जंगल में बुलाया था। विपिन के पास उसकी पुरानी वीडियो व चैट थीं, जिन्हें वह लगातार मांगने के बावजूद डिलीट नहीं कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। महिला के इस बयान के बाद ग्रामीणों का संशय दूर हुआ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चन्द त्रिपाठी, निरीक्षक बिजेन्द्रपाल राणा, उप निरीक्षक जय सिंह, अंकित मलिक, अंशुमान विश्नोई,अतर सिंह, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, उप निरीक्षक सर्विलांस परविन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जैंत उत्तम भडाना, हेड कांस्टेबल विश्वेन्द्र सिंह, अंकित, रजनीश, दीपेन्द्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, पीताम्बर सिंह और आरक्षी प्रदीप शामिल रहे।



Source link

Previous Post

चोरी के आरोप ने दोस्तों को बनाया जानी दुश्मन, पिता संग मिलकर युवक ने सरिया से पड़ोसी का पेट फाड़ डाला, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News

पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News