• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अब जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन मोबाइल टॉवर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के प्रयास ला रहे रंग।

इंटरनेट तक आसान पहुंच से विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे ग्रामीण।

शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं तक आमजन की पहुंच होगी आसान।

पिपरा, गरदा व जोरावा में बीएसएनएल स्थापित करेगा 4-जी टॉवर।

केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में पूरी हुई लोगों की दशकों पुरानी मांग।

सोनभद्र। जनपद के दूरस्थ और लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे जुगैल क्षेत्र के लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की पहल, जनप्रतिनिधियों के प्रयास तथा जिला प्रशासन की सक्रियता से जुगैल क्षेत्र के पिपरा, गरदा व जोरावा में जल्द ही बीएसएनएल के 4-जी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर टॉवर स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है जल्द ही स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि क्षेत्रफल के हिसाब से जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जुगैल में भगौलिक परिस्थितियों के कारण मोबाइल नेटवर्क तक आम जन की आसान पहुंच बड़ी समस्या थी। कई वर्षों से यहां के निवासी इस समस्या को लेकर परेशान थे। लेकिन अब जल्द ही उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। बताया कि बीएसएनएल पिपरा, गरदा व जोरावा में 4-जी टॉवर स्थापित करेगा। बताया कि एक ग्राम पंचायत में अधिकतम दो टॉवर लगाने का प्रावधान है, लेकिन नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बीएसएनएल के डीजी से समन्वय स्थापित कर परिस्थितियों से अवगत कराया गया, जिसके बाद तीन और टॉवरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। जुगैल ग्राम पंचायत में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कुल पांच टॉवर लगेंगे। नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में 25 मोबाइल टॉवर स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 22 टावरों की स्थापना का कार्य भी शुरू हो चुका है। शेष तीन टॉवर वन विभाग से संबंधित औपचारिकताओं के कारण लंबित हैं, जिन पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 नए टॉवरों को स्वीकृति मिलने के साथ ही जनपद के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में स्थापित होने वाले नए मोबाइल टॉवर की कुल संख्या 28 हो गई है। मोबाइल टॉवरों की स्थापना से आमजन की इंटरनेट तक आसान पहुंच उन्हें विकास मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेगी।

अब देश-दुनिया के साथ कदमताल कर सकेंगे जुगैलवासी

जुगैल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की कमी के कारण ग्रामीणों को वर्षों से अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। किसी आपात स्थिति में फोन से संपर्क करना मुश्किल होता था, विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परेशानी आती थी, जबकि किसानों और युवाओं को भी डिजिटल सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। कई बार लोगों को केवल मोबाइल सिग्नल पाने के लिए गांव से दूर ऊंचे स्थानों तक जाना पड़ता था। अब टॉवर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन, ई-गवर्नेंस सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं से तत्काल संपर्क स्थापित करना भी संभव होगा। स्थानीय व्यापारियों, किसानों और युवाओं को भी इंटरनेट आधारित सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टॉवर की स्थापना उनकी वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उनका मानना है कि बेहतर संचार व्यवस्था से जुगैल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती के साथ जुड़ सकेगा तथा डिजिटल भारत के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी।

Previous Post

रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन, रेलकर्मियों का अधिकार फिर हुआ स्थापित।

Next Post

एमपी के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी; 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया नियम, Madhya-pradesh Hindi News

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
एमपी के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी; 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया नियम, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी; 7वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया नियम, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News