• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन, रेलकर्मियों का अधिकार फिर हुआ स्थापित।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

उच्च न्यायालय के फैसले के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर हुआ निर्वाचन, रंजीत कुमार अध्यक्ष और उमेश कुमार सिंह बने प्रबंधक।

चोपन, सोनभद्र। रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन रविवार, 09 अगस्त को निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया। उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्णय के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर संपन्न हुए निर्वाचन में रेलवे कर्मचारियों की नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के साथ ही रेलवे इंटर कॉलेज चोपन के संचालन एवं प्रबंधन में रेलकर्मियों का अधिकार पुनः स्थापित होने की बात कही गई है। प्रबंधन समिति के गठन को लेकर चोपन क्षेत्र के रेलकर्मियों में खुशी का माहौल है। रेलकर्मियों ने इस सफलता के लिए उच्च न्यायालय प्रयागराज, राज्य एवं जिला प्रशासन, धनबाद मंडल तथा चोपन रेल प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रेलवे इंटर कॉलेज चोपन को वर्ष 1988 से ही कथित रूप से गैर-रेल कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस व्यवस्था को लेकर पिछले कई वर्षों से रेलवे कर्मचारियों के बीच असंतोष बना हुआ था। इस स्थिति को दूर करने के लिए ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा के सचिव एवं मुख्य टिकट निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने लगातार आवाज उठाई और रेलवे प्रशासन के समक्ष मामले को प्रमुखता से रखा। उमेश कुमार सिंह ने तत्कालीन मंडल यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक विशाल को कॉलेज की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल की। रेलवे प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थान के संबंध में एक कमेटी गठित कर आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी उमेश कुमार सिंह को दी गई। इस बीच कॉलेज पर पूर्व से अधिकार जमाए हुए दूसरे पक्ष द्वारा मामले को उच्च न्यायालय प्रयागराज में ले जाया गया। मामले में कई दौर की सुनवाई के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए विभिन्न दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर उच्च न्यायालय ने मुकदमा खारिज करते हुए रेलवे प्रशासन के पक्ष में निर्णय दिया। उच्च न्यायालय के इस निर्णय के बाद रेलवे प्रशासन के अधीन स्थापित इस शिक्षण संस्थान को व्यवस्थित, सुगम एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की प्रबंधन समिति गठित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। प्रबंधन समिति के गठन की सफलता में तत्कालीन मंडल यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक विशाल, तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा, वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र, वर्तमान यातायात प्रबंधक चोपन रंजीत कुमार तथा वर्तमान जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ के योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार 09 अगस्त को रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, जबकि सहायक यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक कुमार चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।
अध्यक्ष — श्री रंजीत कुमार, मंडल यातायात प्रबंधक, चोपन
उपाध्यक्ष — श्री सूरज कुमार, कनीय अभियंता (विद्युत), चोपन
प्रबंधक — श्री उमेश कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, चोपन
उप प्रबंधक — श्री कपिलदेव कुमार चन्द्रवंशी, टेक-3, चोपन
कोषाध्यक्ष — श्री राकेश कुमार चौरसिया, चोपन
सदस्य — श्री सूर्याजीत मौर्या, मुख्य लोको निरीक्षक, चोपन
सदस्य — श्री आर.पी. साह, लोको पायलट, चोपन
सदस्य — श्री मनीष कुमार, सेक्शन कंट्रोलर, चोपन
सदस्य — श्री महेन्द्र प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक, चोपन
सदस्य — श्री ज्वाला प्रसाद, प्वाइंट्स मैन, चोपन
सदस्य — श्री धीरेन्द्र नाथ महतो, वरीय अनुभाग अभियंता (समाडि)
सदस्य — श्री अमरेंद्र कुमार, टीसीआई, चोपन।

“चोपन रेलवे कर्मचारियों की बड़ी जीत” — उमेश सिंह।

प्रबंधन समिति के प्रबंधक चुने जाने के बाद उमेश कुमार सिंह ने इसे चोपन के रेलवे कर्मचारियों की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मामले में रेलवे प्रशासन, न्यायपालिका और जिला प्रशासन के सहयोग से अब कॉलेज के संचालन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है उन्होंने कहा कि रेलवे इंटर कॉलेज चोपन केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र के रेलकर्मियों और उनके परिवारों से जुड़ी महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था है। नई प्रबंधन समिति का उद्देश्य कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करना, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और संस्थान के विकास को गति देना होगा।

रेलकर्मियों में खुशी का माहौल।

प्रबंधन समिति के गठन के बाद चोपन के रेलवे कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। रेलकर्मियों का कहना है कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान के बाद अब रेलवे इंटर कॉलेज के विकास और शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है रेल कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय के निर्णय के साथ-साथ रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और उन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया, जिनके प्रयासों से प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी हो सकी। अब नई प्रबंधन समिति के गठन के बाद रेलवे इंटर कॉलेज चोपन के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संचालन में नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है। रेलकर्मियों को उम्मीद है कि समिति के माध्यम से विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Previous Post

उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉला ने मारी टक्कर, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

अब जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन मोबाइल टॉवर।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

अब जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन मोबाइल टॉवर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News