• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 9, 2026
in राष्ट्रीय
0 0
0
JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News


झारखंड सरकार और प्रदर्शनकारी संगठनों के बीच परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बातचीत एकबार फिर फेल हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन सरकार की बातचीत बेनतीजा साबित हुई। इस वार्ता में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। अब प्रदर्शनकारियों ने अपनी सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। इस बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी JLKM के विधायक जयराम महतो ने भी आंदोलनकारियों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय अनशन की घोषणा कर दी है।

सरकार की 5 सदस्यीय कमेटी ने की बातचीत

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमंत सोरेन सरकार की 5 सदस्यीय कमेटी ने सबसे पहले जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई वाले प्रदर्शनकारी गुट से मुलाकात की। कमेटी में राज्य के मंत्री भी शामिल हैं। कमेटी ने कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई, एसीएस और जेसीएम के प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का 7वां दिन रहा।

मंत्री बोले- प्रदर्शनकारियों की मांगे जायज

इससे पहले शुक्रवार रात को राज्य सरकार और जेपीएससी/जेएसएससी रिफॉर्म मंच के डेलिगेशन से पहले दौर की बातचीत की थी। कमेटी के सदस्य और राज्य के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें जायज हैं। हम इन्हें सीएम हेमंत सोरेन के सामने रखेंगे। वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्टूडेंट यूनिट झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) ने भी सरकार के सामने 5 मांगें रखीं। इनमें 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग भी शामिल है।

जारी रहेगा आंदोलन

सरकार की समिति की पहली बैठक महतो गुट के जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी गुट के साथ हुई। बातचीत करीब दो घंटे तक चली। मंच के एक नेता ने कहा कि सरकार ने हमारे मुद्दों के समाधान के लिए जल्द फैसला करने का भरोसा दिया है। 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने समेत हमारी सभी मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार के फैसले पर नजरें

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि छात्र बीते 2 हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। हम 14वीं झारखंड पीएससी सिविल सेवा परीक्षा और उस एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने की मांग कर रहे हैं। यदि शुक्रवार को 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत के बाद ही सरकार मांगें मान लेती तो शनिवार की बैठक की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि हमारी मांगें लगभग समान हैं। यह देखने वाली बात होगी कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है।

कल अंतिम दौर की बातचीत

अब सरकार आंदोलनकारियों से रविवार को अंतिम दौर की बातचीत करेगी। सरकार की ओर से गठित कमेटी की सदस्य और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री को आज छात्र संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ हुई विभिन्न दौर की बैठकों में सामने आई मांगों से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अंतिम दौर की बातचीत रविवार को दोपहर 12 बजे होगी।

देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ रही तबीयत

प्रदर्शनकारियों के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तेजी से बिगड़ रही अपनी तबीयत पर कहा कि मेरी तबीयत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। बीपी और शुगर दोनों का लेवल गिर रहा है। डॉक्टर ने छाती में इनफेक्शन की जानकारी दी है। डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। यदि ऐसी स्थिति जारी रही तो मेरे लिए खतरनाक होगा। मैं अब धीरे-धीरे बोल पा रहा हूं। सरकार को हमारी मांगों को तुरंत मान लेना चाहिए।

NSUI की क्या मांगें?

NSUI प्रवक्ता संजीव शाह ने बताया कि उन्होंने सरकार के सामने 6 मांगें रखी हैं। इनमें सभी जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की 90 दिनों के भीतर सीआईडी जांच और एनटीए की तर्ज पर झारखंड परीक्षा एजेंसी जेटीए का गठन की मांग शामिल है। वहीं आदिवासी छात्र संघ के नेता कार्तिक उरांव ने कहा कि हमने भर्ती परीक्षाओं में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को योग्यता परीक्षा के रूप में शामिल करने और गड़बड़ी वाली सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग रखी है।

विधायक जयराम महतो भी करेंगे अनशन

इस बीच ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिन के अनशन की घोषणा की। जयराम महतो ने कहा कि वे रविवार सुबह 6 बजे रांची में पुरानी विधानसभा परिसर में निर्जला उपवास शुरू करेंगे। यह अनशन उन छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए है जो बीते 15 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर हैं।



Source link

Previous Post

पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का हार्ट अटैक से निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार, आयुर्वेद जगत में शोक, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

admin

admin

Next Post
लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News