• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

admin by admin
August 9, 2026
in खेल
0 0
0
लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News


अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। जॉर्ज शुरू से ही मेसी के करियर में एक अहम व्यक्ति रहे।

फुटबॉल स्टार और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का शनिवार को मध्य अर्जेंटीना के शहर रोसारियो के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। रोसारियो स्थित क्लब एटलेटिको न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से उनका एक अज्ञात बीमारी के लिए उपचार चल रहा था। क्लब ने उन्हें ‘वह स्तंभ और वह व्यक्ति बताया जिन्होंने अपनी पत्नी सेलिया कुकितिनी के साथ मिलकर दूरदर्शिता, लगन और स्नेह के साथ सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के करियर को संवारा और समर्थन दिया। ”

लियोनेल मेसी हो गए थे भावुक

दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने भी एक बयान जारी कर लियोनेल मेसी को अपनी संवेदना व्यक्त की। लियोनेल मेसी ने इस वर्ष के विश्व कप में अर्जेंटीना को उपविजेता बनाया। टीम के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ अपने तीन गोल में से पहला गोल करने के बाद वह भावुक नजर आए थे। बाद में उन्होंने कहा कि वह ‘खेल से जुड़ी किसी वजह से नहीं’ रोए थे।

उन्होंने कहा, ”मैंने मुश्किल और कठिन दिन बिताए। मैं दल और अपने सभी साथियों का आभारी हूं क्योंकि वे हमेशा मेरे साथ रहे और मुझे हिम्मत देते रहे, ताकि मैं ठीक रह सकूं।” उस समय मीडिया में आई खबरों से मेस्सी परिवार काफी नाराज हुआ था। कुछ दिनों बाद परिवार ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि ‘जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं’, लेकिन उनकी बीमारी की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

जॉर्ज मेस्सी रासायनिक तकनीशियन थे और स्टील उद्योग में काम करते थे। वह मिडफील्डर के रूप में फुटबॉल भी खेलते थे और न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज की युवा टीम तक पहुंचे थे, लेकिन अर्जेंटीना में अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी करने के लिए उन्हें फुटबॉल छोड़ना पड़ा। उन्होंने अपने तीसरे बेटे लियोनेल के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह उनके एजेंट रहे और उनके व्यावसायिक मामलों का प्रबंधन करते थे। 2000 के दशक की शुरुआत में वही युवा लियोनल मेसीको ट्रायल के लिए बार्सिलोना लेकर गए थे। इसी ट्रायल ने लियोनल मेसीके लिए कैटालुनियाई क्लब की युवा अकादमी ला मासिया के दरवाजे खोल दिए।

मेसी का करियर

लियोनेल मेसी ने 2005 में पेशेवर फुटबॉल में पदार्पण किया और बाद में आठ बार ‘बैलन डीओर’ पुरस्कार जीता। उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 का विश्व कप खिताब दिलाया। 2007 में रेडियो डेल प्लाता को दिए एक इंटरव्यू में लियोनल मेसीने कहा था, ”मेरे पिता हमेशा मेरे साथ रहे। कभी-कभी बार्सिलोना पहुंचने पर मैं अपने कमरे में बंद होकर रोता था, मेरे पिता भी मेरे सामने नहीं रोकर अकेले रोते थे, या यह सोचते थे कि मैंने उन्हें रोते हुए नहीं देखा। हम दोनों ऐसा दिखावा करते थे कि हम ठीक हैं, लेकिन हम ठीक नहीं थे। मेरे पिता मुझसे यह भी पूछते थे कि जब निराशा होती है तो मैं क्या करना चाहता हूं, क्या मैं वहीं रहना चाहता हूं या वापस जाना चाहता हूं। मैं रहना चाहता था और वह मेरे साथ रहे। ‘’

जॉर्ज मेसी ने बार्सिलोना के साथ लियोनेल के अनुबंधों पर बातचीत की और बाद में पेरिस सेंट-जर्मेन तथा इंटर मियामी में उनके स्थानांतरण से जुड़े सौदे भी किए। वह अपने प्रसिद्ध बेटे के ‘इमेज राइट्स’ के इस्तेमाल के साथ-साथ ‘रीयल एस्टेट’, होटल और रेस्तरां में किए गए उनके कई निवेशों का प्रबंधन भी करते थे। 2016 में पिता और पुत्र को स्पेन की अदालतों ने कर चोरी के आरोपों में दोषी ठहराया था। हालांकि, उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा क्योंकि सजा दो साल से कम थी।



Source link

Previous Post

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

Next Post

China Space Farming: अंतरिक्ष में धान की खेती के बाद फसल धरती पर लाया चीन | Rice Harvesting, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
China Space Farming: अंतरिक्ष में धान की खेती के बाद फसल धरती पर लाया चीन | Rice Harvesting, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

China Space Farming: अंतरिक्ष में धान की खेती के बाद फसल धरती पर लाया चीन | Rice Harvesting, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News