• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अलग-अलग समुदायों का दुःख-दर्द उन्हीं की जुबान में सुना जाना चाहिए; इंदौर में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 8, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
अलग-अलग समुदायों का दुःख-दर्द उन्हीं की जुबान में सुना जाना चाहिए; इंदौर में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत, Madhya-pradesh Hindi News


कार्यक्रम के दौरान CJI ने कहा कि न्याय तक जनता की प्रभावी पहुंच के लिए संवाद, गरिमा और समावेशन जरूरी हैं और कानूनी सहायता का उद्देश्य केवल मुकदमों का निपटारा करना ही नहीं, बल्कि लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी सुनिश्चित करना है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि देश में लंबित मुकदमों की स्थिति अब 10 या 20 साल पहले जैसी नहीं रही है। तकनीक को इस बात का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए टेक्नोलॉजी के माध्यम से बनाई गई विभिन्न योजनाओं के ‘बहुत अच्छे परिणाम’ सामने आए हैं। यह बात उन्होंने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान जब उनसे अदालतों में मुकदमों के बरसों-बरस लंबित रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुकदमों के लंबित रहने के कई कारण हैं और धीरे-धीरे सिलसिलेवार तरीके से इनका समाधान किया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब देश में लंबित मुकदमों की स्थिति 10 या 20 साल पहले जैसी नहीं रही है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने ये बातें इंदौर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के पश्चिमी जोन के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहीं। CJI ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी के माध्यम से मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए हमने बहुत सारी हमारी योजनाएं लागू की हैं और इनके बहुत अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।’

CJI ने कहा कि न्याय तक लोगों की पहुंच संवाद से शुरू होती है और लोगों की अलग-अलग समस्याओं के मुताबिक उन्हें उचित कानूनी समाधान मुहैया कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अलग-अलग समुदायों का दुःख-दर्द उन्हीं की जुबान में सुना जाना चाहिए।’ CJI ने आगे कहा कि गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों की अपनी अलग समस्याएं हैं, जबकि गोवा और मध्यप्रदेश में भी स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अलग-अलग चुनौतियां हैं।

CJI सूर्यकांत ने विधिक सेवा प्राधिकरणों से जुड़े वॉलेंटियर्स (स्वयंसेवकों) को ‘न्यायिक सेना’ का हिस्सा बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इन वॉलेंटियर्स को चाहिए कि वे गरिमापूर्ण और समावेशी तरीके से पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करें। CJI ने कहा, ‘जिस तरह नर्स और चिकित्सक किसी मरीज से संवेदनशीलता से बात करते हैं और उसके भीतर ठीक होने की उम्मीद पैदा करते हैं, उसी तरह स्वयंसेवकों की बातों से लोगों में भरोसा जगना चाहिए कि उन्हें न्याय मिलेगा।’

पिछले कुछ साल में लंबित मुकदमों की संख्या कम हुई; CJI सूर्यकांत ने किसे दिया इस बात का श्रेय

कार्यक्रम के बाद जब उनसे महिला उत्पीड़न के कई मामलों के फर्जी साबित होने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई सामान्य बयान नहीं दिया जा सकता, क्योंकि प्रत्येक मामला अपने विशिष्ट तथ्यों पर निर्भर करता है। वहीं न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए शीर्ष अदालत के कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित नामों को केंद्र सरकार द्वारा कई बार लौटाए जाने से जुड़े सवाल पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा,’आप कॉलेजियम की बात यहां नहीं करेंगे। यह विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यक्रम है।’

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के कई न्यायाधीश मौजूद थे। इससे पहले प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। फिर शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मिलकर न्यायाधीश अतिथि गृह के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया और आधारशिला रखी।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि करीब 1.947 एकड़ भूमि पर बनने वाले न्यायाधीश अतिथि गृह के निर्माण पर अनुमानित 18.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन भूतल और प्रथम तल का होगा जिसमें विभिन्न न्यायालयों और न्यायिक संस्थानों से उज्जैन आने वाले न्यायाधीशों के लिए पर्याप्त आवासीय व्यवस्था होगी।

अधिकारी ने कहा कि न्यायाधीश अतिथि गृह का निर्माण हो जाने से विभिन्न न्यायालयों से उज्जैन आने वाले न्यायाधीशों को बेहतर और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने सीजेआई को श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में शामिल सभी न्यायाधीशों को जिला बार एसोसिएशन की ओर से भगवान महाकालेश्वर की तस्वीरें भेंट की गईं। समारोह में उच्चतम न्यायालय और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के अलावा जिला न्यायालयों के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Previous Post

PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News

Next Post

MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News