• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आखिरकार रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे CJP प्रतिनिधि, एकजुटता दिखाई; पार्टी नेतृत्व के जाने पर यह बताया, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 8, 2026
in झारखंड
0 0
0
आखिरकार रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे CJP प्रतिनिधि, एकजुटता दिखाई; पार्टी नेतृत्व के जाने पर यह बताया, Jharkhand Hindi News


झारखंड के छात्रों के नाम एक संदेश जारी करते हुए कॉकरोच पार्टी ने बताया कि उनसे हम यही कहना चाहते हैं कि संघर्ष जारी रखें, पूरा देश आपके साथ है। हालांकि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि रांची पहुंचे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में कितने सदस्य शामिल हैं।

CJP का प्रतिनिधिमंडल रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचा, पार्टी बोली- नेतृत्व भी जल्द पहुंचेगा

CJP का प्रतिनिधिमंडल रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचा, पार्टी बोली- नेतृत्व भी जल्द पहुंचेगा

ंझारखंड की राजधानी रांची में बीते कई दिनों से छात्र आंदोलन चल रहा है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का कोई भी बड़ा नेता अबतक उनके मंच पर नजर नहीं आया है। हालांकि शुक्रवार को सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और वहां धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से जाकर मिला। इस मुलाकात की जानकारी पार्टी के दोनों सह-संयोजकों ने दी और वहां जारी आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

पार्टी नेताओं ने बताया कि रांची पहुंची उनकी टीम जंतर-मंतर के अपने अनुभव का इस्तेमाल करके प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह भी बताया कि पार्टी नेतृत्व भी जल्द ही वहां पहुंचेगा। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके जल्द ही रांची पहुंच सकते हैं।

‘संगठन के नेता भी जल्द पहुंचेंगे’

इससे पहले कॉकरोच पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचा। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘CJP का एक दल रांची पहुंच गया है। यह टीम जंतर-मंतर के अपने अनुभव का इस्तेमाल करके प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मदद करेगी। संगठन के नेता भी जल्द ही रांची पहुंचेंगे। झारखंड के छात्रों से कहना है- हमें आप सभी पर बहुत गर्व है और हम पूरी मजबूती से आपके साथ खड़े हैं। अपनी लड़ाई अच्छे से जारी रखें और एकजुट रहें, सफलता जल्द ही मिलेगी।’

‘संघर्ष जारी रखें, पूरा देश आपके साथ’

उधर आशुतोष रांका की इस पोस्ट को शेयर करते हुए पार्टी के दूसरे सह-संयोजक सौरव दास ने लिखा, ‘हमारा प्रतिनिधिमंडल आज रांची पहुंचा और विरोध कर रहे छात्रों से मिला। हमने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है। नेतृत्व भी जल्द ही वहां पहुंचेगा। झारखंड के छात्रों से हमारा यही कहना है… संघर्ष जारी रखें, पूरा देश आपके साथ है।’ हालांकि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि रांची पहुंचे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में कितने सदस्य या कौन-कौन शामिल हैं।

दीपके ने दो दिन पहले किया था समर्थन

इससे दो दिन पहले बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा था कि युवाओं का आंदोलन संस्थागत जवाबदेही की मांग के लिए एक ‘दबाव समूह’ के रूप में काम करेगा।

दीपके ने महाराष्ट्र के अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कॉकरोच पार्टी के सदस्य झारखंड जाएंगे और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों का समर्थन करेंगे, जो कि 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।



Source link

Previous Post

झारखंड में बढ़ गई 10 प्रतिशत तक महंगाई, इन जरूरी प्रोडक्ट के बढ़े दाम; देखें लिस्ट, Jharkhand Hindi News

Next Post

‘न्यूज, स्पेस रानी, ​​हे राम’; छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले लोगों के अनोखे नामों पर छिड़ा विवाद

admin

admin

Next Post
‘न्यूज, स्पेस रानी, ​​हे राम’; छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले लोगों के अनोखे नामों पर छिड़ा विवाद

‘न्यूज, स्पेस रानी, ​​हे राम’; छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले लोगों के अनोखे नामों पर छिड़ा विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News