• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 8, 2026
in वाराणसी
0 0
0
आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा, Uttar-pradesh Hindi News


जब राज्य स्वयं आगे बढ़कर आस्था को गरिमा, सुरक्षा और सम्मान देता है, तो यह सभ्यता की उस स्मृति के प्रति राजकीय कृतज्ञता है, जिसने हमें सनातन पहचान दी है।

डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, वेद विभागाध्यक्ष, श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर

सावन के इस महीने में उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में कांवड़ियों के झुंड कंधों पर गंगाजल लिए शिवत्व को आत्मसात करते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं तो यह सनातन परंपरा की उस अनंत धारा का साक्षात प्रकटीकरण है, जो प्राचीन काल से भारतीय चेतना में प्रवाहित है। यह महीना शिव-आराधना का सबसे पवित्र काल है। पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र-मंथन से निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने इसी समय कंठ में धारण किया था और सृष्टि को विनाश से बचाया था। कांवड़िए गंगाजल लेकर शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं तो यह उनके प्रति कृतज्ञता का ज्ञापन है, जिन्होंने संसार के कल्याण के लिए विष पिया। यह त्याग और भक्ति के शाश्वत सिद्धांत की जीवंत अभिव्यक्ति है। आस्था के धरातल पर, यदि हम इस यात्रा को सामाजिक और मनोवैज्ञानिक रूप में देखें, तो ऐसी संरचना उभरती है, जिसमें मनुष्य की सामूहिक चेतना, अनुशासन और आपसी सहयोग की गहरी परतें हैं। यही गहराई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूर्ण समर्पण से इन तपस्वियों के प्रति सेवा भाव के लिए प्रेरित करती है।

इस यात्रा का मूल तत्व आस्था और अनुशासन है। आस्था मनुष्य की सहनशक्ति बढ़ाती है। सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा, वह भी भीषण गर्मी और मानसून की अनिश्चितता के बीच, सामान्य क्षमता का काम नहीं। श्रद्धा के आवेग में शरीर धीरे-धीरे थकान की सीमाओं को पार करता जाता है। शिव भक्त को शरीर की सीमाओं का नए सिरे से साक्षात्कार होता है। अनुभव दीर्घकालिक और सामूहिक है। यहां प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहभागिता केंद्र में होती है। शरीर की यह परीक्षा यह सिखाती है कि सीमाएं जितनी भौतिक हैं, उतनी ही मानसिक भी, और अक्सर मन शरीर से पहले हार मान लेता है।

इसी बिंदु से मानसिक अनुशासन का प्रश्न जुड़ता है। पदयात्रा में कांवड़ियों को संयम और मर्यादा का पालन भी करना पड़ता है। समय पर विश्राम, सादा भोजन और सबसे महत्वपूर्ण, कांवड़ को भूमि पर न रखने जैसे नियमों का निर्वहन। यह अनुशासन स्वेच्छा से स्वीकार किया गया प्रतिबंध है। जब कोई व्यक्ति किसी बड़े लक्ष्य के लिए स्वयं को संयमित करता है, तो आत्म-नियंत्रण की क्षमता विकसित होती है। अनेक कांवड़िए इस अनुभव को धार्मिक कृत्य नहीं, बल्कि आत्म-परिष्करण की प्रक्रिया के रूप में वर्णित करते हैं।

आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो कांवड़ को भूमि पर न रखने का नियम भी गहरा प्रतीकात्मक अर्थ रखता है। यह जल साक्षात गंगा का, स्वयं शिव की जटाओं से प्रवाहित पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय परंपरा में तप, व्रत और संयम को सदा मोक्ष के मार्ग के रूप में देखा गया है और कांवड़ यात्रा इसी तपस्या-परंपरा का समकालीन रूप है।

समाजशास्त्रीय दृष्टि से देखें तो कांवड़ यात्रा ऐसी सामूहिकता है, जो सामाजिक ढांचों, जाति, वर्ग और आर्थिक स्थिति की सीमाओं को धुंधला कर देती है। चलते समय मजदूर और व्यापारी, दोनों समान रूप से थकान और कष्ट साझा करते हैं। यह साझा अनुभव एक अस्थायी किंतु सशक्त बंधन उत्पन्न करता है। मनुष्य के स्वभाव में यह प्रवृत्ति अंतर्निहित है कि साझा कष्ट और उद्देश्य अधिक दृढ़ता से समुदाय को बांधते हैं। साझा सुख में यह दृढ़ता नहीं होती। सामूहिकता में सेवा शिविरों की व्यवस्था भी है। मार्ग में स्थान-स्थान पर स्थापित सेवा शिविर, जहां स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवक निःशुल्क भोजन, विश्राम और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हैं, यात्रा का सामाजिक आधार बनाते हैं। यह स्वतःस्फूर्त सामुदायिक सहयोग का उदाहरण है। हजारों परिवार और संस्थाएं बिना किसी प्रत्यक्ष लाभ की अपेक्षा के व्यवस्था में योगदान देती हैं। आज के दौर में जहां आधुनिक शहरी जीवन व्यक्तिवाद और पारस्परिक अलगाव की ओर बढ़ रहा है, कांवड़ यात्रा वर्ष में एक बार ही सही, पारस्परिक निर्भरता और सामुदायिक दायित्व की भावना को पुनर्जीवित करती है।

राज्य की भूमिका पर विचार किए बिना यह विषय पूरा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते वर्षों में इस यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमामय बनाने की दिशा में जो प्रयास किए हैं, वे एक स्पष्ट सांस्कृतिक दृष्टि का प्रतिबिंब हैं। मार्ग प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, ड्रोन से निगरानी, स्वच्छता अभियान, पुष्प वर्षा और यातायात प्रबंधन जैसे कदम दर्शाते हैं कि योगी सरकार श्रद्धालुओं को भीड़ नहीं, सम्मानित आस्था-यात्रियों के रूप में देखती है। सीएम योगी स्वयं धर्माचार्य हैं और उनके नेतृत्व में यह प्रयास सांस्कृतिक पुनर्जागरण या ‘सनातन गौरव की पुनर्स्थापना’ के रूप में देखा जाता है।

एक ऐसी दृष्टि जिसके अंतर्गत काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनर्निर्माण, अयोध्या में राम मंदिर के आसपास के अवसंरचनात्मक कायाकल्प और कुंभ जैसे आयोजनों की भव्यता को रखा जा सकता है। कांवड़ मार्ग की हर सड़क, हर लाइट, हर सेवा शिविर, आस्था और शासन के बीच सम्मानजनक संबंध का प्रतीक है। स्वाभाविक है कि किसी भी बड़े सार्वजनिक विषय पर भिन्न मत भी होते हैं और कुछ टिप्पणीकार इस विषय पर अलग दृष्टिकोण रखते हैं, परंतु व्यापक जनसमर्थन और श्रद्धालुओं की निरंतर बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप है।

कांवड़ यात्रा को सिर्फ आस्था या अनुशासन के ही रूप में देखना उचित नहीं होगा। यह यात्रा वास्तव में इन दोनों तत्वों के संगम पर खड़ी है, जहां आध्यात्मिक विश्वास शारीरिक कष्ट को अर्थ देता है और शारीरिक कष्ट उस विश्वास को अधिक सघन, प्रत्यक्ष और अनुभवजन्य बना देता है। आस्था के बिना यह यात्रा केवल एक कठिन शारीरिक परीक्षा रह जाती और अनुशासन के बिना यह केवल भावुक उन्माद बनकर रह जाती। किंतु, जब लाखों भक्त शिव के प्रति प्रेम में एक साथ चलते हैं, कष्ट सहते हैं और फिर भी मुस्कुराते हुए ‘बोल बम’ का उद्घोष करते हैं, तब यह केवल सामाजिक व्यवहार नहीं रह जाता, यह सनातन धर्म की अजेय जीवंतता का प्रमाण बन जाता है।

जब राज्य स्वयं आगे बढ़कर आस्था को गरिमा, सुरक्षा और सम्मान देता है, तो यह सभ्यता की स्मृति के प्रति राजकीय कृतज्ञता है, जिसने हमें सनातन पहचान दी। इन दोनों के संतुलन में ही इस परंपरा की वास्तविक शक्ति निहित है। एक ऐसी शक्ति जो व्यक्ति को स्वयं से जोड़ती है, समुदाय को एक-दूसरे से जोड़ती है और राष्ट्र को उसकी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ती है।

डिस्क्लेमर: यह लेखक के निजी विचार हैं



Source link

Previous Post

Space X Rocket Crash on Moon: 4000 KG के रॉकेट का मलबा चांद से टकराया, कैसा Impact हुआ? Elon Musk, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

2027 के चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस की तैयारियां परखेगी दिल्ली, 10 को संगठन की बड़ी बैठक, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
2027 के चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस की तैयारियां परखेगी दिल्ली, 10 को संगठन की बड़ी बैठक, Uttar-pradesh Hindi News

2027 के चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस की तैयारियां परखेगी दिल्ली, 10 को संगठन की बड़ी बैठक, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News