• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, November 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 7, 2026
in धनबाद
0 0
0
धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

[ad_1]

झारखंड में लगातार बुलडोजर ऐक्शन चल रहा है। इस दौरान धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में भू-धंसान प्रभावित इलाके को खाली कराने की दिशा में मंगलवार को बीसीसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 अवैध घरों को ध्वस्त कर दिया। बाकी बचे आवासों को भी ध्वस्त किया जाएगा।

झारखंड में लगातार बुलडोजर ऐक्शन चल रहा है। इस दौरान धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में भू-धंसान प्रभावित इलाके को खाली कराने की दिशा में मंगलवार को बीसीसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अवैध आवासों की बनाई गई सूची में से 16 अवैध आवासों को ध्वस्त कर दिया। बाकी बचे आवासों को भी ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

सोनारडीह ओपी पुलिस और सीआईएसएफ की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर करीब 12 बजे बीसीसीएल प्रबंधन ने माइक से घोषणा कर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी और निर्धारित समय दिया। इसके बाद गृहस्वामियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से एक-एक कर सभी अवैध आवासों को हटाया गया। प्रबंधन का कहना है कि यह क्षेत्र भू-धंसान की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और किसी भी संभावित हादसे से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। हटाए गए मकानों के मालिकों में रामप्यारी देवी, चंदेश्वर भुइयां, राजेश्वर रविदास, चंदू उरांव, भूतू भुइयां, विजय दास, मिथिलेश दास, गीता देवी, सूरज हरि, मंजूर अंसारी सहित कुल 21 परिवार शामिल हैं।

भू-धंसान के बाद जमीन में समा गया था घर

बता दें कि 31 मार्च को टंडाबाड़ी में हुई भीषण भू-धंसान की घटना में एक मकान जमीन में समा गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से बीसीसीएल द्वारा पूरे इलाके का सर्वे कराया गया था, जिसमें कई मकानों को असुरक्षित और अवैध कब्जे की श्रेणी में चिन्हित किया गया।

भारी फोर्स तैनात थी

इस बीच यहां लगातार भू-धंसान की घटना घटती रही। अभियान के दौरान एबीजी कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक आलोक कुमार राय, कोलियरी प्रबंधन के अभिषेक तिवारी, धौड़ा सुपरवाइजर ओमप्रकाश दास, सीआईएसएफ के पोस्ट कमांडर एसके सिंह, सोनारडीह ओपी पुलिस, सीआईएसएफ के जवान तथा बीसीसीएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News

Next Post

वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News

वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News