• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रात के अंधेरे में चालक ने जंगल में घुसाई रोडवेज बस, रास्ते भर राम-राम जपते रहे यात्री, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 7, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
रात के अंधेरे में चालक ने जंगल में घुसाई रोडवेज बस, रास्ते भर राम-राम जपते रहे यात्री, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में एक रोडवेज बस चालक की गजब कारस्तानी सामने आई है। उसने रात के अंधेरे में बस को खेतों में उतार दिया और फिर जंगल में घुसा दिया। इस दौरान बस खाई में पलटते-पलटते बाल-बाल चली।

यूपी में रुहेलखंड डिपो के बस चालक ने 25 यात्रियों की जान अपनी कारस्तान के कारण खतरे में डाल दी। चालक ने किसी के कहने पर हाइवे को छोड़कर शॉर्टकट अपनाने के लिए खेतों में बस दौड़ा दी। अंधेरे में बस को जंगल में घुसा दिया। इस दौरान एक जगह बस खाई में पलटने से बाल-बाल बची। यात्रियों की चीख निकल गई। जब बस उतरे तो देखा पिलर वाले गड्ढे में बस गिरने से बाल-बाल बची। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो चालक-परिचालक अभद्रता पर उतारु हो गये। यात्रियों ने किसी तरह से राम-राम जपते हुए सफर पूरा किया। किसी तरह सफर पूरा हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बताया कि बस में कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लिखा था। यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

बरेली की यात्री सुचित्रा चौहान, विकास, राम सेवक आदि यात्रियों का कहना है, वे मथुरा से बरेली के लिए बस यूपी 78 एलटी 6086 पर सवार हुए थे। बस में 25 सवारियां थीं। रात करीब 11:30 बजे चालक ने सोरो-कासगंज के बीच आकर हाइवे का रास्ता छोड़ दिया। गांवों के अंदर से खेतों के रास्ते बस निकालने लगा। रात का अंधेरा होने के बावजूद चालक ने यह कारस्तानी की। जिस मार्ग से बस निकाली उन पर कोई अन्य वाहन भी नहीं चल रहे थे।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में धुत था। फोन पर किसी महिला से बात करते हुए बस चला रहा था। जब यात्रियों ने विरोध किया तो वह झगड़ा करने को उतारू हो गया। बोला- इस रास्ते से आगे हाइवे पर ही निकलेंगे। इस दौरान खेत से होते हुए बस को जंगल में घुसा दिया। करीब एक घंटा तक बस को जंगल के रास्ते निकाला। एक जगह पर बस खाई में पलटते-पलटते बची। इस मामले में यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी है। तीन दिन में शिकायत निस्तारित करने का आश्वासन दिया है।

35 फिट गड्ढे में पलटने से बची बस

यात्रियों ने बताया कि खेत और जंगल के रास्ते में एक जगह पुल का निर्माण चल रहा था। तभी बस वहां पिलर वाले गड्ढे में पलटने से बाल बाल बची। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री अंधेरे में बस उतरे तो देखा आगे 30-35 फिट गहरा गड्ढा था। किसी तरह से चालक ने बस को वहां से निकाल लिया। जब नाराजगी जताई तो चालक बोला- ऐसा करते हैं सबको जल्दी ही पहुंचा दूंगा। अब कोई अगर कुछ बोला तो सीधे ऊपर जाओगे। बेचारे यात्री सहमे बैठे रहे।

इस बारे में डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने कहा कि मथुरा-बरेली मार्ग की बस संबंधी शिकायत ऑनलाइन हुई है। जब हाइवे है तो चालक ने गांवों के रास्ते बस रात को क्यों निकाली। मामले की जांच कर चालक-परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

मिशन 2027 से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सभी छह सहप्रभारी हटाए गए, किसे मिली नई जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News

मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News