• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

admin by admin
August 7, 2026
in राष्ट्रीय
0 0
0
देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News


धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो टूक संदेश दिया है कि प्रदर्शनकारी बच्चे देश विरोधी नहीं हैं। भागवत ने जेन जी और अल्फा को ईमानदार पीढ़ी बताया है।

पेपर लीक और शिक्षा सुधार के मसले पर दिल्ली के जंतर-मंतर से देश भर में फैला छात्र आंदोलन अब धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद थम गया है, लेकिन उसमें शामिल बच्चे देश विरोधी हैं या देश विरोधी नहीं हैं, इसको लेकर सरकार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अंदर वैचारिक रूप से मंथन चल रहा है। सरसंघचालक मोहन भागवत ने इस आंदोलन को लेकर संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये की 30 जुलाई को कही बातों को एक तरह से पलटते हुए संघ, भाजपा और सरकार को दो टूक संदेश दे दिया है कि आंदोलन में शामिल बच्चे देश विरोधी नहीं हैं। भागवत ने मुंबई में गुरुवार को नई पीढ़ी के बच्चों से संवाद में यह भी कहा कि जेन जी और जेन अल्फा हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार हैं। भागवत ने कहा कि प्रदर्शन संवाद का एक तरीका है और लोकतंत्र चर्चा के जरिए आम सहमति बनाने का एक रास्ता है।

छात्र आंदोलन के दौरान 20 जुलाई को संसद मार्च पर पुलिस के बल प्रयोग के बाद से आंदोलन में शामिल लोगों की राजनीतिक पहचान, उनके मकसद, उनकी फंडिंग, उनकी भाषा पर लगातार ही बहस हो रही है। आंदोलन के दौरान नई पीढ़ी के बच्चों के कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसको लेकर थानों में केस तक दर्ज हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे बच्चों को माफ करने और उनसे संवाद करने का संदेश सरकार से पार्टी तक को दिया है। इस आंदोलन के खत्म होने के बाद मुंबई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक कार्यक्रम में अतुल लिमये ने कहा था कि यह आंदोलन सिर्फ भाजपा या सरकार के विरोध में नहीं था, बल्कि ये देश और संविधान के विरोध में था। उन्होंने इस आंदोलन की सूत्रधार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की स्थापना से विस्तार तक के क्रम पर गौर करने कहा था।

नीट के बाद कॉकरोच के अभिजीत दीपके ने ढूंढ लिया एक और मुद्दा, पूरे देश में उठाने का किया ऐलान

अतुल लिमये के बयान से पहले और बाद में संघ, भाजपा और सरकार के समर्थक आंदोलनकारियों की लानत-मलामत में जुटे रहे। इन लोगों पर जेन जी से संवाद बढ़ाने के पीएम मोदी के संदेश का भी बहुत असर नहीं दिख रहा था। ऐसे में संघ परिवार के मुखिया मोहन भागवत ने नई पीढ़ी के बच्चों के साथ संवाद में संचालन कर रहे नौजवान के एक सवाल के जवाब में आंदोलन और जेन जी को लेकर संघ का स्टैंड अंतिम रूप से साफ कर दिया। मोहन भागवत से संचालक ने पूछा- ‘कई बार ऐसा भी लगता है, प्रोटेस्ट में हम निकल आए तो लोग हमें एंटी-नेशनल बुला देंगे। ये लोग किसी देश के एजेंट हैं जैसी बात बोलेंगे।’

CJP का नया अभियान- क्या बोलती पब्लिक, अभिजीत दीपके ने नेहरू का भी किया जिक्र

मोहन भागवत ने जवाब दिया- ‘जेन जी यदि प्रदर्शन करती है, तो वो देश विरोधी नहीं है। अपने लोग हैं। अपनी अगली पीढ़ी है। अपनेपन से संवाद का, अपनापन चाहिए, संबंध चाहिए, हमारा संबंध हैं। उसकी मान्यता चाहिए। तब यह संवाद होता है। वहां की बात हमको समझ में आती है। हमारी बात वहां समझ में आती है। यह होता है। तो होना चाहिए। जेन जी वगैरह ऐसी है, ऐसा मैं तो बिल्कुल नहीं मानता। बिना किसी संदर्भ के भी जब-जब पूछा गया तो मैंने बताया और आज भी मैंने आपके सामने बोला है कि मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी है, जेन जी, जेन अल्फा, ये अभी जो हमारी मौजूदा पीढ़ी है, उससे ज्यादा ईमानदार है।’

विरोध करने से जेन जी देश विरोधी नहीं बन जाते, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

मोहन भागवत ने संचालक बच्चे के सवाल पर आंदोलन को लेकर कहा- ‘आंंदोलन भी संवाद का एक तरीका है। हम यहां बैठकर बात कर रहे हैं। इसमें समझ में आ गया तो ठीक है। नहीं तो हमारी बहस चलेगी। आप किसी कठिनाई में हो, मैं किसी कठिनाई में हूं। सुलझाना आपके हाथ में है और मेरे हाथ में है। तो मैं चिल्लाऊंगा। मैं आपको वहां से लेकर आऊंगा। ये पहले करो। अर्जेंट है। ऐसा कहूंगा। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन भी सहमति बनाने का एक तरीका है।… अब जेन जी बात है, तो अभी जो हुआ है, शिकायत तो सही है। भारत की शिक्षा में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। नहीं हो रहा है, इसलिए बात होती है। संवाद होना चाहिए। संवाद के बाद भी नहीं हो तो क्या करना है, यह बाद की बात है।’ भागवत ने आंदोलन के तौर-तरीकों को लेकर कहा कि संविधान का पालन करना चाहिए जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने भी बताया है।

छात्र आंदोलन पर संघ का विचार बदला, मोहन भागवत ने Gen Z को ईमानदार पीढ़ी बताया

मोहन भागवत ने अपने जमाने की बात करते हुए आगे कहा- ‘हम जब जेन जी की आयु में थे, हमारी पीढ़ी का स्वभाव ऐसा था कि बड़े जो कहते थे, मान लेते थे। हम प्रश्न नहीं करते थे। वो उस समय की परिस्थिति थी। अभी जेन जी, अल्फा जो सवाल पूछती है, उनको तार्किक जवाब चाहिए। और इसके साथ प्यार चाहिए। प्यार है तो ही जवाब दे सकते हैं।… हमलोगों को भी ऐसा देखना चाहिए कि अगर जेन जी चिल्ला रहे हैं तो विरोध के लिए ही नहीं चिल्ला रहे हैं, कुछ तकलीफ है, इसलिए चिल्ला रहे हैं, उसको ठीक करना चाहिए।’



Source link

Previous Post

विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पहुंच रहा नशे का सामान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई नाराजगी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

admin

admin

Next Post
हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News