• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पहुंच रहा नशे का सामान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई नाराजगी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पहुंच रहा नशे का सामान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई नाराजगी, Uttar-pradesh Hindi News


गोरखपुर के डीडीयू के दीक्षा समारोह संबोधित करते हुए में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नाराजगी जताते हुए कहा यूपी के सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में नशे का सामान पहुंच रहा है। जो बेहद चिंता का विषय है। 

UP Governor: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल डीडीयू के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को टॉपरों को मेडल देकर विश्वविद्यालय के कार्यों-प्रयासों की सराहना की। इस पर तालियां बजीं और शिक्षकों ने खुले मन से स्वागत भी किया। लेकिन, समारोह खत्म होने से पहले उन्होंने डीडीयू सहित प्रदेश के विश्विद्यालय के हॉस्टलों की जो कहानी बताई, उसने अतिथि से लेकर शिक्षकों के चेहरे पर सिकन के भाव ला लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में नशे का सामान पहुंच रहा है। जो बेहद चिंता का विषय है। हॉस्टलों में गंदगी, खाने के सामान की गुणवत्ता ठीक न होना यह दर्शा रहा है कि इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

राज्यपाल ने कहा कि वह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल खुद गईं। खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं दिखी तो खाद्य सुरक्षा विभाग को बुलवाया और सैंपल लेने के निर्देश दिए। सैंपलिंग में कोई खेल न हो सके, इसलिए उन्होंने लखनऊ में भी जांच के लिए सैंपल लिए हैं। दोनों जगहों पर जांच के बाद इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजेंगी। उन्होंने कहा कि ब्वॉयज हॉस्टल में तो भोजन की व्यवस्था नहीं है। टिफिन में आ रहा है और टिफिन में जब भोजन आ सकता है तो कुछ भी आ सकता है। बताया कि जनभवन की टीम ने हॉस्टलों का निरीक्षण कर जो रिपोर्ट सौंपी है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने तीन माह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बेटियों की सफलता पर मंथन की जरूरत

कुलाधिपति ने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय ने 74,481 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की हैं, जिनमें दो-तिहाई से अधिक छात्राएं हैं। स्वर्ण पदकों और उपाधियों में बेटियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च शिक्षा में उनके बढ़ते योगदान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बेटों और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर मिल रहे हैं। इसके बावजूद बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही हैं। यह केवल उपलब्धि का विषय नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा जगत के लिए गंभीर मंथन का विषय है कि बेटियों की सफलता के पीछे कौन-कौन से कारक काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि बेटियां देखने में भले ही कमजोर लगती हों, लेकिन मानसिक रूप से अत्यंत सशक्त होती हैं। यही कारण है कि वे शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

युवा नौकरी देने वाले बनें : वीके सारस्वत

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मभूषण डॉ. वीके सारस्वत ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और नए प्रयोग करने की बात कही। कहा कि डिग्री मिल गई, अब यहां से असली यात्रा शुरू होती है। ऐसे में केवल डिग्री हासिल करने वाले छात्र न बनें, बल्कि विकसित भारत के निर्माण के वास्तविक शिल्पकार बनें। युवाओं को केवल नौकरी पाने तक अपनी सोच सीमित नहीं रखनी चाहिए, उन्हें नौकरी देने वाला बनना चाहिए।



Source link

Previous Post

90s का ब्लॉकबस्टर गाना, रीमेक सुनकर लोग हुए कन्फ्यूज, सलमान-करिश्मा की खूब जमी थी जोड़ी

Next Post

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

admin

admin

Next Post
देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पहुंच रहा नशे का सामान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई नाराजगी, Uttar-pradesh Hindi News
  • 90s का ब्लॉकबस्टर गाना, रीमेक सुनकर लोग हुए कन्फ्यूज, सलमान-करिश्मा की खूब जमी थी जोड़ी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    by admin
    August 7, 2026
    0

    Aug 06, 2026 11:48 pm ISTDivyanshu Singhलाइव हिन्दुस्तानhttps://www.youtube.com/watch?v=b2HyxKHZFMsईरान की खेबर शिकन मिसाइल के मलबे में मिली कथित एंटी-जैमिंग तकनीक ने...

    Recent News

    Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Iran America War Update: Kheibar Shekan Missile में क्या China की तकनीक शामिल? | Trump। Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

    हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News