• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर-आदित्यपुर बंद, कई भाजपा नेता हिरासत में, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 5, 2026
in धनबाद
0 0
0
हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर-आदित्यपुर बंद, कई भाजपा नेता हिरासत में, Jharkhand Hindi News


झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर, सरायकेला के आदित्यपुर में बंद के दौरान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इन इलाकों में बंद रहीं दुकानें

जमशेदपुर के साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को, टिनप्लेट, सिदगोड़ा, बारीडीह समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं। बंद समर्थक विभिन्न बाजारों में घूमकर व्यापारियों से सहयोग की अपील करते नजर आए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। बंद का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, जबकि सड़कों पर इक्का-दुक्का ऑटो ही नजर आए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उधर, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार गश्त की जाती रही। समाचार लिखे जाने तक बंद शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में भाजपा और समर्थित हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक हिमांशु सिंह के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास समेत कई स्थानीय भाजपा नेता शामिल हैं। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात बाधित कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

वहीं सरायकेला-खरसावां के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सतर्कता के कारण आदित्यपुर खरकई पुल से गम्हरिया जाने वाली टाटा-कांदरा मुख्य सड़क पर यातायात सामान्य बना रहा। हालांकि, विरोध के समर्थन में स्थानीय बाजार की कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पूरे इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।



Source link

Previous Post

जिसे मरा समझ अंतिम संस्कार किया, वो 50 दिन बाद जिंदा लौटा; परिवार और पुलिस भी दंग, Bihar Hindi News

Next Post

झारखंड में आसमानी कहर; बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, भारी बारिश की चेतावनी, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
झारखंड में आसमानी कहर; बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, भारी बारिश की चेतावनी, Jharkhand Hindi News

झारखंड में आसमानी कहर; बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, भारी बारिश की चेतावनी, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News