• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, August 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 4, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सोनभद्र में बनेंगी सबसे ज्यादा सड़कें।

योगी सरकार ने दी सड़क निर्माण के 22 प्रस्तावों को मंजूरी, जिनमें 6 सोनभद्र के।

202 करोड़ रुपये से होगा 127 किलोमीटर सड़कों का निर्माण।

जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के प्रयासों से मिली सफलता।

सोनभद्र। प्रदेश की योगी सरकार औद्योगिक विकास की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को लगाने के साथ-साथ सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सरकार ने सड़क निर्माण के 22 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इन 22 प्रस्तावों में सबसे ज्यादा 6 प्रस्ताव सोनभद्र के हैं। इसके तहत लगभग 202 करोड़ रुपये खर्च कर छह सड़कों (कुल 127 किमी.) का निर्माण किया जाएगा। यह उपलब्धि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए समयबद्ध प्रयासों का नतीजा है, जो सोनभद्र के विकास को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सरकार ने दूसरे जनपदों से जोड़ने वाली छ सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि शासन ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सड़क निर्माण के कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इन प्रस्तावों में सोनभद्र के सबसे ज्यादा 6 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुर्धवा- म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग का निर्माण 36.75 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। नधिरा-धरतिडाड मार्ग का निर्माण 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं, वाराणसी-शक्ति नगर स्टेट हाइवे का निर्माण का 41.79 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसी तरह, डिबुलगंज-जोगेन्द्रा मार्ग का निर्माण 48.38 करोड़ रुपये, आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग तक सड़क का निर्माण 18.53 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग का निर्माण 55.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से जुड़े सभी संबंधित विभागों द्वारा सर्वे इत्यादि कार्यों को त्वरित गति से संपन्न किया गया। जिसके चलते जनपद में 6 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है।

कनेक्टिविटी से उद्योगों को लगेंगे ‘पंख’

जिलाधिकारी ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। सड़क निर्माण के संबंध में जल्द टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों के लिए कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई का समय और लागत (लॉजिस्टिक्स कॉस्ट) कम हो जाएगी। प्रस्तावित सड़कों के निर्माण का लाभ उद्योगों के साथ-साथ आम-जनमानस को भी मिलेगा। अभी आवागमन में काफी समय लगता है लेकिन सड़क निर्माण के बाद मिनटों में यह सफर तय किया जा सकेगा साथ ही मार्ग में होने वली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इन सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को भी जल्द मिलेगी स्वीकृति

जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना 2026-27 के तहत स्वीकृति के लिए जनपद की 5 सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जिन्हें जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि डाला खन्ना कैंप से बिल्ली रोड़ तक टू लेन सड़क, खड़िया से तेलगढ़वा पुल (शक्तिनगर बार्डर) तक टू लेन सड़क व चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। भेजे गए प्रस्तावों में ओबरा डिग्री कॉलेज से नगर पंचायत, कार्यालय ओबरा तक सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा 16 करोड़ रुपये की लागत से मीना बाजार घुरमा फीडर से कुनिअवां टोला मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।

Previous Post

MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार।
  • MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News
  • मंदसौर के सीतामऊ में 7 फीट का मगरमच्छ गांव की बस्ती में पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार पर इमरती देवी का बड़ा बयान, बोलीं- पार्टी में ही हुई भितरघात, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर के गाडरवारा में रात को लापता हुई युवती का शव शक्कर नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार।

    by Shantosh Mishra
    August 4, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सोनभद्र में बनेंगी सबसे ज्यादा सड़कें। योगी सरकार ने दी सड़क निर्माण...

    Recent News

    सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार।

    August 4, 2026
    MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

    MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?, Madhya-pradesh Hindi News

    August 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News