Aug 04, 2026 12:38 pm ISTAditi Mewatiलाइव हिन्दुस्तान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने वर्ष 2017 से लंबित छात्र संघ चुनावों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सितंबर में सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ गठन का आदेश दिया। जरूरत पड़ने पर चुनाव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।