• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News

admin by admin
August 4, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News


CJP ने छात्रा का वीडियो शेयर कर लिखा, BJP ने इस GenZ लड़की को ‘बाबर की विरासत’ कहकर बदनाम करने की कोशिश की। देखिए, उसने कितनी शानदार PPT प्रेजेंटेशन तैयार की। आप GenZ को हरा नहीं सकते…। उधर अरविंद केजरीवाल ने भी क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, ’गॉड ब्लेस यू बेटा। तुम्हारी पॉजिटिविटी बहुत अच्छी लगी।’

NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए आंदोलन के दौरान डांस करने को लेकर भाजपा ने एक छात्रा को निशाना बनाते हुए सवाल पूछा था कि ‘कौन सी सोच वाले Gen Z चुनेंगे आप? बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाली जेन-जी या प्रदेश का मान बढ़ाने वाली जेन-जी’। भाजपा ने अपनी पोस्ट में जिस छात्रा का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था, उसी छात्रा ने भाजपा की पोस्ट का जवाब दिया, जो कि वायरल हो गया है। छात्रा ने जो जवाब दिया, वह केवल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी पसंद आया। जिसके बाद इसके लिए उन्होंने इस छात्रा की तारीफ की।

दरअसल जेन-जी छात्राओं को निशाना बनाती हुई यह पोस्ट भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने 29 जुलाई बुधवार को शेयर की थी और इसमें उसने जेन-जी के डांस वाले वीडियो के साथ राज्य के उन छात्रों की तुलना की थी जो प्रदेश को गर्व महसूस कराते हैं। इस पोस्ट के साथ शेयर किए वीडियो में एक तरह डांस करती लड़कियां नजर आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेती हुई एक छात्रा दिखाई गई थी। इसी वीडियो को शेयर करते हुए पार्टी ने लोगों से पूछा था कि ‘कौन सी सोच वाले Gen Z चुनेंगे आप? बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाली Gen Z या प्रदेश का मान बढ़ाने वाली Gen Z’।

डांस वीडियो में दिखी लड़की ने हल्के फुल्के अंदाज में दिया जवाब

भाजपा ने जिन लड़कियों के डांस का वीडियो शेयर किया था, उन्हीं में से एक लड़की ने उसके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। इस छात्रा की पहचान उर्वशी पालंदुरकर के रूप में हुई है, जिसने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जेन-जी पीढ़ी पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया, उसने पहले तो अपने वीडियो को बिना अनुमति इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई, फिर कहा कि हमें निशाना बनाने के लिए जो कैप्शन इस्तेमाल किया गया, वह भी बेहद कमजोर है। इसके बाद छात्रा ने कहा कि पढ़ाई और अन्य गतिविधियां भी एक साथ चल सकती हैं। वीडियो पर उसकी बेबाकी और मजाकिया अंदाज में की गई हाजिर-जवाबी को देख सोशल मीडिया पर जेन-जी समेत सभी पीढ़ी के लोग उसके फैन हो गए, यहां तक कि कई हस्तियों से भी उसकी तारीफ की।

छात्रा ने भाजपा के वीडियो को बताया कमजोर, PPT पर बताई खामियां

अपने वीडियो में उर्वशी ने छत्तीसगढ़ भाजपा के वीडियो के कैप्शन और कंटेंट में कई खामियां निकालीं और उन सभी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए लोगों को बताया। वीडियो में छात्रा ने कहा, ‘इन्होंने मेरा वीडियो मेरी अनुमति के बिना इस कैप्शन (बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले जेन-जी) के साथ इस्तेमाल किया और अब मेरे पास बहुत से अनजान लोगों के मैसेजेस आ रहे हैं, जिनमें वो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं? इसके बाद लड़की अपनी दबाई हुई हंसी को छोड़कर खुलकर हंसते हुए कहती है, ‘नहीं मैं ठीक नहीं हूं’।

लड़की ने पूछा- ये बाबर की विरासत क्या होता है?

इसके बाद उस छात्रा ने कहा, ‘मैं ही हूं वो जेन-जी छात्रा जिसके साथ ऐसा हुआ है, मैं माफी चाहती हूं, मैं इसे गंभीरता से नहीं ले रही। ये मेरा रिएक्शन वीडियो है।’ इसके बाद उसने भाजपा के वीडियो में खामियां निकालते हुए कहा, ‘पॉइंट नंबर वन- आपका कैप्शन गेम बहुत कमजोर है। तुम्हारा चैट-जीपीटी तुम्हें अच्छे रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है गाइज। ये बाबर की विरासत क्या होता है, हम कोई भी रिलेट नहीं कर पा रहे हैं। दोस्तों, इसे और ज्यादा रिलेट करने लायक बनाओ।’

छात्रा बोली- तुम 2026 में बांटो और राज करो खेल रहे

आगे उसने कहा, ‘पॉइंट नंबर टू- डिवाइड एंड रूल इन 2026, तुम उन जेन-जी को डिवाइड करना चाहते हो, जिनकी यूनिटी ने पार्लियमेंट को जेन-जी टर्म सिखा दी। लॉजिक इज नॉट लॉजिकिंग।’

लड़की ने बताया अपना अकेमिक रिकॉर्ड, बोली- 93% से कम नहीं आए

‘पॉइंट नंबर थ्री- पढ़ाई-लिखाई और पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियां साथ-साथ चल सकती हैं और मैं इसका जीता जागता सबूत हूं। मुझे 10वीं में 93 प्रतिशत मिले थे, और 12वीं में भी 93 प्रतिशत मिले थे और मैंने पूरे टाइम डांस और कंटेंट बनाया था और देखिए मेरा लिविंग रूम किस तरह दिखता है। इसके बाद उर्वशी ने अपना कमरा दिखाया जो पूरी तरह से मेडल्स और ट्रॉफी से भरा हुआ था। इसमें सिर्फ डांस के अवार्ड नहीं है, इसमें अकेडमिक अवार्ड, योगा और कराटे सबकुछ है। तो जो तुम दूसरी कैटेगरी बना रहे हो ना गाइज, दोनों कैटेगरी कोएग्जिस्ट कर सकती हैं।’

केजरीवाल और अखिलेश ने की तारीफ

उर्वशी पलंदुरकर के वीडियो की ऑनलाइन बहुत तारीफ हुई, इस दौरान AAP नेता अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और CJP ने उनका समर्थन किया। कॉकरोच पार्टी ने छात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बीजेपी ने इस GenZ लड़की को ‘बाबर की विरासत’ कहकर बदनाम करने की कोशिश की। देखिए, उसने कितनी शानदार PPT प्रेजेंटेशन तैयार की। आप GenZ को हरा नहीं सकते… वास्ते गुना हुईया।’ उधर अरविंद केजरीवाल ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे बेटा। तुम्हारी पॉजिटिविटी बहुत अच्छी लगी।’ वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी छात्रा के इस वीडियो को शेयर करते हुए बिना कुछ कहे उसका समर्थन किया। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उर्वशी का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘वो जो नयी राह के हमराही हैं, ये न समझो कि वो गुमराही हैं’।

उर्वशी के वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी शेयर किया।BJP की 'बाबर की विरासत' वाली पोस्ट पर छात्रा का जवाब हुआ वायरल, CJP ने की तारीफ



Source link

Previous Post

‘PM का वीडियो हटाना देश को अस्थिर करने की कोशिश, जुकरबर्ग माफी मांगें, नहीं तो…’ निशिकांत दुबे, National Hindi News

Next Post

सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।
  • आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News
  • मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News
  • खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा
  • नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    by Shantosh Mishra
    September 15, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। श्रीराम चौक पर बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत ।। बीजपुर (सोनभद्र) आगामी...

    Recent News

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    September 15, 2026
    आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

    आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News