• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, August 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘PM का वीडियो हटाना देश को अस्थिर करने की कोशिश, जुकरबर्ग माफी मांगें, नहीं तो…’ निशिकांत दुबे, National Hindi News

admin by admin
August 4, 2026
in झारखंड
0 0
0
‘PM का वीडियो हटाना देश को अस्थिर करने की कोशिश, जुकरबर्ग माफी मांगें, नहीं तो…’ निशिकांत दुबे, National Hindi News


संसदीय संचार एवं आईटी संबंधी स्थायी समिति की बैठक के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने Meta पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मार्क जुकरबर्ग माफी मांगें, अन्यथा कंपनी का ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण वापस लेने पर विचार किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक द्वारा हटाया गया, अब मामला तूल पकड़ चुका है। संसदीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठक के बाद उसके अध्यक्ष और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मेटा (Meta) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाया जाना बेहद गंभीर मामला है। उनके मुताबिक, यह देश को अस्थिर करने की कोशिश को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो… जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

मेटा द्वारा कंटेंट हटाना पहली बार नहीं हुआ…

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में निशिकांत दुबे ने कहा, “Meta India ने प्रधानमंत्री का कंटेंट हटा दिया। यह पहली बार नहीं है। जनवरी में 2024 के चुनाव को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने बयान दिया था और बाद में माफी भी मांगी थी। इससे उनकी मंशा देश को अस्थिर करने की लगती है। जब भारत के प्रधानमंत्री का वीडियो हटाया जा सकता है और खुद कंपनी यह स्वीकार करती है कि कंटेंट रात 12:30 बजे से सुबह 5 बजे तक गायब रहा, तो यह बहुत गंभीर मामला है।”

‘जुकरबर्ग माफी मांगें, नहीं तो Safe Harbour हटे’

निशिकांत दुबे ने दावा किया कि संसदीय समिति की ओर से दो बातें स्पष्ट रूप से कही गई हैं। पहली, मार्क जुकरबर्ग इस मामले में माफी मांगें। दूसरी, यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो मेटा को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत मिलने वाले ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण को वापस लेने पर विचार किया जाना चाहिए। भारत में यह प्रावधान सोशल मीडिया मंचों को कुछ परिस्थितियों में यूजर द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए सीमित कानूनी सुरक्षा देता है।

Meta, YouTube और X के एल्गोरिद्म पर भी उठाए सवाल

भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिद्म पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश को यह जानना चाहिए कि Meta, X और YouTube का एल्गोरिद्म किस तरह काम करता है। उनके मुताबिक, राजनीतिक दलों के कंटेंट की तुलना में ऐसे समूहों को अधिक पहुंच मिल रही है जो न तो पंजीकृत राजनीतिक दल हैं और न ही पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन (NGO)। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में बने एक आरक्षण विरोधी मंच को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज मिल गए, जबकि प्रमुख राजनीतिक दलों की पहुंच उससे कम रही।

CSAM और महिलाओं से जुड़े कंटेंट पर भी आरोप

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि Meta और YouTube बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) तथा महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने में पर्याप्त कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार के नियम सख्त हैं, लेकिन उनके मुताबिक संबंधित कंपनियां गृह मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशों का भी पालन नहीं करतीं। उन्होंने तेलंगाना में Meta India के खिलाफ दर्ज एफआईआर का भी जिक्र किया। हालांकि, मेटा की ओर से निशिकांत दुबे के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Previous Post

झारखंड के गांवों के लिए बड़ा तोहफा, विकास के लिए मिलेंगे 14 हजार करोड़ रुपए; क्या होगा असर, Jharkhand Hindi News

Next Post

जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News

admin

admin

Next Post
जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News

जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News
  • ‘PM का वीडियो हटाना देश को अस्थिर करने की कोशिश, जुकरबर्ग माफी मांगें, नहीं तो…’ निशिकांत दुबे, National Hindi News
  • झारखंड के गांवों के लिए बड़ा तोहफा, विकास के लिए मिलेंगे 14 हजार करोड़ रुपए; क्या होगा असर, Jharkhand Hindi News
  • बांकीपुर में प्रचंड मतों से जीते प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार ने लालू यादव को पीछे छोड़ा, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 4, 2026
    0

    30 जून, मंगलवार, सिंगरौली: चितरंगी जनपद के ओड़नी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क निर्माण...

    Recent News

    सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 4, 2026
    जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News

    जेन-जी लड़की ने भाजपा की बाबर वाली पोस्ट पर ऐसा कुछ कहा; फैन हो गए CJP, केजरीवाल और अखिलेश, Ncr Hindi News

    August 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News