नई दिल्ली: साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘जख्म’ का मशहूर गाना ‘गली में आज चांद निकला’ आज भी लोगों के दिल के करीब है. इसे ऑस्कर विनर संगीतकार एमएम कीरावनी ने कंपोज किया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गायिका अलका याग्निक ने इसे गाया था, लेकिन वह गाने के लिए पहली पसंद नहीं थीं. यह गाना शुरू में प्लेबैक सिंगर केएस चित्रा को गाना था. फिल्म ‘जख्म’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और यह उनकी अपनी जिंदगी पर आधारित थी, इसलिए इस गाने का इमोशनल असर फिल्म की कहानी से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



