[ad_1]
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के नियुक्ति का ऐलान किया है। चंद्रशेखर ने पत्रकार यूसुफ अंसारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।
Chandrashekhar Azad News: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सपा, बसपा, भाजपा समेत सभी छोटे-बड़े दलों चुनाव को लेकर माहौल बनाना शुरू कर दिया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के नियुक्ति का ऐलान किया है। चंद्रशेखर ने पत्रकार यूसुफ अंसारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले चंद्रशेखर ने चुनाव को देखते हुए 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों के नामों की घोषणा कर चुके हैं।
बसपा भी चुनावों से पहले विधानसभा प्रभारियों का ऐलान करती रही है। इसके बाद प्रभारियों को ही बसपा टिकट देकर उन्हें प्रत्याशी बना देती थी। चंद्रशेखर आजाद भी बसपा के ही नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि बसपा की तरह आसपा भी चुनाव में वही फॉर्मूला आजमा सकती है।
सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर बढ़ रही आसपा
चंद्रशेखर आजाद ने इस लिस्ट के जरिए यह भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर ही आगे बढ़ेगी। प्रभारी बनाए गए नेताओं में एक भी ब्राह्मण, ठाकुर या सवर्ण जातियों से नहीं हैं। सभी नाम दलित, ओबीसी और मुस्लिम समाज से हैं। केवल लखीमपुर खीरी की पलिया सीट पर सिख को प्रभारी नियुक्त किया है। पलिया इलाका सिख बहुल्य भी है। चंद्रशेखर ने 16 सीटों पर ओबीसी को मौका दिया है। 17 सीटों पर अनुसूचित जाति और 11 सीटों पर मुस्लिम समाज के लोगों को प्रभारी बनाया है।
चंद्रशेखर का सपा के पीडीए पर ही फोकस
सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी की तरफ से जो 45 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारी की गई है उसमें सपा क पीडीए की झलक साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में आसपा को आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ ही सपा के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। चंद्रशेखर ने पिछले दिनों भाजपा को छोड़कर किसी के साथ भी गठबंधन का इशारा भी किया था।
पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक बिछाई बिसात
आसपा ने अपनी सूची में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक बिसात बिछाई है। शामली की थाना भवन, मुजफ्फरनगर की चरथावल, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, लखनऊ कैंट से लेकर गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी की रोहनिया जैसी महत्वपूर्ण सीटों के प्रभारी घोषित किए हैं।
[ad_2]
Source link

