• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कांवड़ यात्रा के लिए सावन में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे वनवे, शास्त्री पुल पर एंट्री बंद, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 1, 2026
in वाराणसी
0 0
0
कांवड़ यात्रा के लिए सावन में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे वनवे, शास्त्री पुल पर एंट्री बंद, Uttar-pradesh Hindi News


कांवड़ यात्रा के लिए सावन भर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे वनवे रहेगा। प्रयागराज में प्रशासन ने यातायात में बदलाव करते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके चलते शास्त्री पुल पर एंट्री बंद कर दी गई है। नीचे पढ़ें रूट डायवर्जन की डिटेल।

सावन माह में श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुरक्षा को लेकर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रयागराज में रूट डायवर्जन और वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के बाएं लेन पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, शास्त्री पुल पर भी रोडवेज बसों और भारी वाहनों पर नोइंट्री लागू की गई है।

साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है। डीसीपी यातायात नीरज पांडेय के अनुसार, जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से वाराणसी मार्ग पर भीटी प्रयागराज सीमा तक बाएं लेन पर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि आवागमन के लिए दाहिने लेन का इस्तेमाल होगा।

सावन के पहले सोमवार तीन अगस्त के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था एक अगस्त शनिवार की रात दस बजे से शुरू होकर चार अगस्त मंगलवार रात दस बजे तक लागू रहेगी। कांवर यात्रा की सुरक्षित बनाने के लिए वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर सहित अन्य सीमावर्ती पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा। कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

– कानपुर से वाराणसी को जाने वाले भारी वाहन रामादेवी, जाजमऊ, शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर से वाराणसी की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

– कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से उतरकर भुपियामऊ (प्रतापगढ़), मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर (जौनपुर) के रास्ते वाराणसी जाएंगे और वापसी करेंगे।

– लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी कामर्शियल वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगा।

– प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछलीशहर, जौनपुर के रास्ते रवाना होंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगा।

– रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहनों का मनगवां, हनुमना होते हुए आवागमन होगा।

– रीवा से लखनऊ-कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर जाएंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगी।

– शहर में लोड व अनलोड वाले वाहन कोखराज बाईपास से पूरामुफ्ती होते हुए धूमनगंज मार्ग से प्रवेश करेंगे।

– वाराणसी के तरफ से आने वाली रोडवेज बसें हंडिया, सहसों, फाफामऊ से प्रयागराज शहर में प्रवेश करेंगी।

बसों का भी किराया बढ़ जाएगा

कांवड़ यात्रा के कारण यूपी रोडवेज की बसों का भी किराया बढ़ेगा। रूट डायवर्जन के कारण बसे लंबे रूट से चलेंगी और इसी वजह से किराए में भी इजाफा किया जा रहा है। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के संचालन पर असर नहीं पढ़ेगा।



Source link

Previous Post

Houthis Attack on Saudi Arabia और Iraq में Iran के रजिस्टेंस की ताकत पर Bobby Naqvi को सुनिए | PMF, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अब इस पत्रकार को बनाया आजाद समाज पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अब इस पत्रकार को बनाया आजाद समाज पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता, Uttar-pradesh Hindi News

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अब इस पत्रकार को बनाया आजाद समाज पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News