• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, July 29, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नीतीश बांकीपुर में प्रचार नहीं करना चाहते थे, जबरन वीडियो बनाया; तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, Bihar Hindi News

admin by admin
July 29, 2026
in बिहार
0 0
0
नीतीश बांकीपुर में प्रचार नहीं करना चाहते थे, जबरन वीडियो बनाया; तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, Bihar Hindi News


आरजेडी तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार बांकीपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार नहीं करना चाहते थे, उनसे कथित भूजा गैंग ने जबरन वीडियो बनवाया। 

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जारी किए गए प्रचार वीडियो पर सियासत गर्माई हुई है। अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि नीतीश बांकीपुर में प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उनसे जबरन वीडियो बनाया। तेजस्वी ने ‘भूंजा गैंग’ पर नीतीश से कथित ज्यादती करने का आरोप भी लगाया।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बीजेपी के भूंजा गैंग ने क्या हालत करती है। वे कितने क्रूर और खुदगर्ज लोग हैं। इनकी दशा और दिशा देखकर तरस आता है, सहानुभूति शब्द भी कम पड़ता है। अफसोसजनक स्थिति है।”

तेजस्वी ने दावा किया कि जेडीयू के लोगों ने उन्हें दबी जुबान में बताया कि नीतीश कुमार (बांकीपुर सीट पर) प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे। इसलिए जबरन उनसे यह वीडियो बनवाया गया और ज्यादती की गई। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश अपने होश-ओ-हवास में ऐसा नहीं करते।

नीतीश ने बांकीपुर में बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में जारी किया वीडियो

पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में वोट मांगने की अपील करते हुए नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को जेडीयू और बीजेपी के सोशल मीडिया पेज से प्रसारित किया गया। इसी वीडियो पर सियासत गर्माई हुई है।

प्रशांत किशोर ने नीतीश के वीडियो को बताया डीपफेक

दूसरी ओर, बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी जेडीयू अध्यक्ष के इस वीडियो को डीपफेक बताया। पीके ने दावा किया कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हार के डर से हताशा में नीतीश का फर्जी वीडियो बनाकर जारी कर दिया।

बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। मुख्य रूप से बीजेपी के नीरज सिन्हा, आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया।

आखिरी दिन तीनों ही दलों के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार कर वोट मांगे। बांकीपुर चुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 5 बार यहां से विधायक रह चुके हैं। नितिन के राज्यसभा जाने के बाद ही यह सीट खाली हुई थी।



Source link

Previous Post

मथुरा में हादसा: नमाज के बाद टूटकर गिरा जामा मस्जिद का गुंबद, बारिश के बीच धमाके से दहला इलाका, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

धनबाद में ED का ऐक्शन, शहर में 25 जगहों पर एक साथ मारा छापा; मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
धनबाद में ED का ऐक्शन, शहर में 25 जगहों पर एक साथ मारा छापा; मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

धनबाद में ED का ऐक्शन, शहर में 25 जगहों पर एक साथ मारा छापा; मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, भारी बारिश का तांडव, 4 की मौत; ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड में बड़ी कामयाबी; 1 करोड़ का इनामी टॉप नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में ED का ऐक्शन, शहर में 25 जगहों पर एक साथ मारा छापा; मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News
  • नीतीश बांकीपुर में प्रचार नहीं करना चाहते थे, जबरन वीडियो बनाया; तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, Bihar Hindi News
  • मथुरा में हादसा: नमाज के बाद टूटकर गिरा जामा मस्जिद का गुंबद, बारिश के बीच धमाके से दहला इलाका, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, भारी बारिश का तांडव, 4 की मौत; ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, भारी बारिश का तांडव, 4 की मौत; ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    July 29, 2026
    0

    छत्तीसगढ़ में सक्रिय मॉनसूनी बारिश जारी है। इस बीच उफनती नदी में बहने से एक बच्चे की मौत हो गई,...

    Recent News

    छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, भारी बारिश का तांडव, 4 की मौत; ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, भारी बारिश का तांडव, 4 की मौत; ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    July 29, 2026
    झारखंड में बड़ी कामयाबी; 1 करोड़ का इनामी टॉप नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News

    झारखंड में बड़ी कामयाबी; 1 करोड़ का इनामी टॉप नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News

    July 29, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News