• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मथुरा में हादसा: नमाज के बाद टूटकर गिरा जामा मस्जिद का गुंबद, बारिश के बीच धमाके से दहला इलाका, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 29, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
मथुरा में हादसा: नमाज के बाद टूटकर गिरा जामा मस्जिद का गुंबद, बारिश के बीच धमाके से दहला इलाका, Uttar-pradesh Hindi News


मथुरा में हो रही बारिश के बीच जामा मस्जिद के गुंबद का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। बारिश के बीच गिरे गुंबद के टुकड़े से तेज धमाके की आवाज हुई, जिससे पूरा इलाका ही दहल गया। 

Mathura Hadsa: यूपी के मथुरा में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बुधवार की शाम चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद की मुख्य गुम्बद का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। तेज धमाके के साथ गुम्बद का हिस्सा गिरने से सब्जी मंडी व सर्राफा बाजार में खलबली मच गई। पूरा इलाका दहल गया। गुंबद गिरने से धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास गुजर रहे वाहन तक थम गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की रात से ही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही थी। यह हादसा तब हुआ जब साढ़े पांच बजे की नमाज हो चुकी थी।

बताते चलें कि घनी आबादी के बीच पुराने शहर चौक बाजार, घीया मंडी, मंडी रामदास और हनुमान टीले के बीच प्राचीन जामा ईदगाह मस्जिद है। मस्जिद के नीचे अधिकांश दुकानें सर्राफा कारोबारियों की हैं, जबकि एक ओर चौक बाजार सब्जी मंडी है। बीती रात से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश लगातार जारी थी। इस बीच बुधवार शाम करीब छह बजे जामा मस्जिद के मुख्य द्वार की ओर बना मुख्य गुम्बद का हिस्सा तेज धमाके के साथ भरभरा कर गिर गया। तेज धमाका सुनकर चौक सर्राफा बाजार और सब्जी मंडी के साथ-साथ आसपास के बाशिंदों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। सब्जी मंडी में खरीददारी कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। जामा मस्जिद के आसपास से गुजर रहे वाहन जहां के तहां थम गए।

टल गया बड़ा हादसा

गनीमत रही कि मुख्य गुम्बद का हिस्सा बाजार में नहीं गिरा। यह हिस्सा मस्जिद परिसर में गिरा था। लोगों ने देखा तो मुख्य गुम्बद का हिस्सा टूटा हुआ था। हादसे के समय मस्जिद में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर पहले ही सभी नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद मुस्लिम समाज के कुछ प्रमुख लोग ही नहीं नियमित नमाज अदा करने के लिए यहां आने वाले लोगों ने मस्जिद में पहुंच कर हालत देखे। स्थानीय किराना विक्रेता सचिन अग्रवाल ने बताया कि मुख्य गुम्बद का हिस्सा मस्जिद परिसर में ही गिरा है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को गुम्बद के आसपास नहीं आने दिया गया। विप्र नेता रामगोपाल शर्मा ने बताया कि गुम्बद का एक हिस्सा गिरने से सब्जी मंडी के आसपास गुजर रहे लोगों में धमाके की आवाज सुनकर खलबली मच गयी। रुक-रुक कर लगातार बारिश के जारी रहने की वजह से गुम्बद को खतरा बना हुआ है।

मथुरा की जामा मस्जिद का अवलोकन

इतिहास के मुताबिक चौक बाजार की जामा मस्जिद का निर्माण 1661 में औरंगजेब के गवर्नर अब्दुल नबी खान ने करवाया था। इसके चार मीनार, मोजेक प्लास्टर और अद्भुत नक्काशी इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं। अब्दुल नबी खान 1660 से 1668 तक मथुरा में रहे, इसी दौरान उनका निधन हो गया। जामा मस्जिद में चार 40 मीटर ऊंचे मीनार और एक ऊंचा प्रांगण है। शहर मुफ्ति मौहम्मद आसिफ ने बताया कि मस्जिद का निर्माण अब्दुल नबी खान ने कराया था। वहीं दूसरी ओर शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ ने बताया, चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद की गुम्बद का सिर्फ सीमेंट हटा है, यानि की थोड़ा प्लास्टर गिरा है, कोई गुम्बद नहीं गिरी है।



Source link

Previous Post

न्याय व्यवस्था को बंधक नहीं बनाने दे सकते, हाईकोर्ट ने 4 वकीलों को कोर्ट परिसर में जाने पर बैन किया, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

नीतीश बांकीपुर में प्रचार नहीं करना चाहते थे, जबरन वीडियो बनाया; तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
नीतीश बांकीपुर में प्रचार नहीं करना चाहते थे, जबरन वीडियो बनाया; तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, Bihar Hindi News

नीतीश बांकीपुर में प्रचार नहीं करना चाहते थे, जबरन वीडियो बनाया; तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News
  • ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने पर भड़के युवक; ड्राइवर घायल, Gwalior Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 12, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News