• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 28, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, Uttar-pradesh Hindi News


यमुना एक्सप्रेसवे पर बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वृंदावन से दिल्ली लौटते समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। वृंदावन से दिल्ली लौट रहे प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक आग लग गई। कार में अभिनव अरोड़ा समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक ये घटना थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-84 के पास हुई। उधर, सूचना मिलते ही सुरीर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

दिल्ली के रहने वाले बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा अपने पिता तरुण राज अरोड़ा, मां ज्योति अरोड़ा और भाई मन्नत के साथ कार डस्टर से वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुंए की लपटे निकलने लगी। गनीमत यही रही कि सभी समय रहते कार से बाहर निकल गए। उधर, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया हालांकि तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। वहीं, इस घटना से कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में अभिनव अरोड़ा परिवार के संग दूसरी गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुरुआती जांच में कार में आग लगने की वजह टैक्निकल खराबी माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कार के टायर बुरी तरह जलते आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनव अरोड़ा साइड में खड़े होकर संस्कृत के कुछ श्लोक पढ़ने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पीछे से राधे-राधे की आवाज आ रही है।

एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से मासूम की मौत

उधर, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम अगला टायर फटने से बेकाबू कार कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में लखनऊ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक मासूम सहित सात लोग घायल हो गए थे। इलाज दौरान घायल मासूम की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली के अलग-अलग मोहल्लों और कन्नौज-बिल्हौर निवासी शिवानी, शिव देवी, नैतिक, शीलू गुप्ता, उनका मासूम बेटा चुन्नू, मीना और शालू सहित कुल 7 लोग कार से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 250 के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपीडा की राहत टीम और पुलिस ने सभी घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।



Source link

Previous Post

यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जगमोहन बने लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट, देखें पूरी लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

जेल में बंद छूटेंगे, FIR वापसी का आदेश; सम्राट सरकार NEET आंदोलनकारियों पर मेहरबान, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
जेल में बंद छूटेंगे, FIR वापसी का आदेश; सम्राट सरकार NEET आंदोलनकारियों पर मेहरबान, Bihar Hindi News

जेल में बंद छूटेंगे, FIR वापसी का आदेश; सम्राट सरकार NEET आंदोलनकारियों पर मेहरबान, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News
  • ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने पर भड़के युवक; ड्राइवर घायल, Gwalior Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 12, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News